Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एकदिवसीय संगोष्ठी बुधवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व सांसद आभा महतो समेत पार्टी के कई अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पहले, संगोष्ठी की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।

संगोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। उनके शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए। कहा कि महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के प्रयासों से अब देश इन नायकों को स्मरण कर है। उन्होंने इसे “शक्ति की आराधना” की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रति आभार जताया। श्री मरांडी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रानी अहिल्याबाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन और दर्शन आज भी देश के लिए पथप्रदर्शक है।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन में जनसेवा को लक्ष्य बनाया, और शासन संभालने के बाद राज्य का सर्वांगीण विकास किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी अहिल्याबाई जैसी विभूतियों को सम्मान नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश ऐसे महान विभूतियों को स्मरण कर रहा है।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। महारानी अहिल्याबाई होलकर ने काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका, रामेश्वरम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, अयोध्या, उज्जैन जैसे कई धार्मिक स्थलों पर मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। काशी का विश्वनाथ मंदिर दोबारा बनवाया, जिसे मुगलों ने ध्वस्त कर दिया था।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह संगोष्ठी रानी अहिल्याबाई के विचारों और कार्यों को जानने और आत्मसात करने का एक दुर्लभ अवसर है। इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, मुरलीधर केडिया, रमेश हांसदा, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, नीलू मछुआ समेत विभिन्न मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मौसम ने ली अचानक करवट, तेज आंधी और झमाझम बारिश से शहरवासियों को मिली गर्मी से बड़ी राहत

June 12, 2026

AAJ KA RASIFAL :12 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर फैकल्टी अपग्रेडेशन प्रोग्राम का शानदार आयोजन, AI और पॉजिटिव कैंपस पर जोर

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.