Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। वह टीचर ही है जो बच्चे की प्रतिभा को न सिर्फ पहचानता है, बल्कि उसे तराशता भी है.जीवन को एक आकार देने वाले और अनवरत समर्पित भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों को समर्पित ‘टीचर्स डे’ लोयोला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया. टीचर्स डे के एक दिन पहले ही सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई थी जब छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच एक फ्रेंडली बास्केटबॉल मैच खेला गया था.गुरुवार को टीचर्स डे पर कार्यक्रमों में और इजाफा करते हुए शिक्षक/शिक्षिकाओं के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई.उसके बाद रेक्टर फादर…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा बागबेड़ा मंडल की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी कि अध्यक्षता में शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई । इस बैठक में शामिल शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक एवं सभी बूथ अध्यक्षों और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से कमर कस कर तैयारी करने और विधानसभा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाने एवं अपना बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस पर विचार मंथन की गई। मंडल स्तरीय इस सांगठनिक बैठक में पोटका विधानसभा के प्रभारी के रूप में ओड़िसा के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू,…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नेपाली सेवा समिति के सभागार में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर लोकसभा की कलस्टर प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण साह, मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी, प्रभारी दीपक झा एवं अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों एवं पिछले दिनों में सम्पन्न…

Read More

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में टीचर्स डे समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ. सर्वप्रथम संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व को बताते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्राचार्य प्रीता जॉन और उप प्राचार्य रमेश राय ने दीप प्रज्वलन के साथ किया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस का इतिहास बताते हुए कहा कि शिक्षकों के अमूल्य योगदान की याद में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. शिष्य और गुरु एक…

Read More

जमशेदपुर. ह्यूमन वेलफेयर की ओर से बारा रबी उल अव्वल, ईद मिलादून नबी के दिन 16 सितंबर को मेगा ब्लड रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन आजाद मैरेज हॉल,ओल्ड पुरुलिया रोड में किया जाएगा. पैगामे इस्लाम के फाउंडर चेयरमैन सैयद सैफुद्दीन असदक, खतीबो इमाम मस्जिद उमर, कबीर नगर के मुश्ताक अहमद नदवी और अहले हदीस जामा मस्जिद ओल्ड पुरुलिया रोड के इमाम मोहम्मद उमैर सल्फी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.उन्होंने अपील की कि रक्तदान के लिए युवा पीढ़ी और महिलाएं बढ चढकर आगे आएं. सैयद सैफुद्दीन असदक ने कहा कि जिस तरह नेताजी सुभाष…

Read More

जमशेदपुर गुरुवार को बिष्टुपुर के होटल बुलेवर्ड में जमशेदपुर शिक्षक संस्थान की ओर से शिक्षक दिवस पर हर साल की तरह शिक्षक दिवस अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.साथ ही वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई जिसमें डाॅ तपन राय को सभा अध्यक्ष, डाॅ राजेश भारती को सचिव और डाॅ नरेंद्र कुमार को झारखण्ड राज्य का अध्यक्ष चुना गया. जमशेदपुर शिक्षण संस्थान के वाइस चांसलर प्रोफेसर एस कुमार शास्त्री ने इस कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इन दिनों ज्योतिषाचार्यों का झुकाव वास्तु- शास्त्र की ओर काफी तेजी से हुआ है. उन्होंने बताया कि ज्योतिष शिक्षण संस्थान में…

Read More

बहरागोड़ा: शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी द्वारा अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल, मनुस्मुरिया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कई शिक्षकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में विशेष पहचान बनाई है और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह की शुरुआत कल रात शिक्षक कुंतल डे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता लगातार पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं.पिछले दिनों ही उन्होंने राज्य के सभी थानों को आम लोगों की शिकायतों को सुनने या दर्ज करने में कोई कोताही न करने और लोगों को परेशान न करने का निर्देश जारी किया था. इसी कड़ी में उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु राज्य के सभी 24 जिलों में 10सितंबर को ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ के आयोजन का आदेश दिया है. जमशेदपुर में माइकल जाॅन ऑडिटोरियम में यह आयोजन सुबह नौ बजे से होगा.पुलिस की तरफ से…

Read More

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक एवं शिक्षक दिवस का आयोजन बुधवार को बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत गान, स्वागत भाषण और नृत्य का आयोजन वीणापाणि पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पिंकी पाण्डेय ने किया। इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब सम्पूर्ण लॉकडाउन था, तब मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के लिए विधायक सरयू राय जी ने वीणापाणि पाठशाला की स्थापना की। मकसद था गरीब बच्चों का…

Read More

जमशेदपुर बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर मार्केट में सिक्का वितरण एवं बैंक नोट बदली मेला शिविर लगाया गया । बैंक द्वारा मार्केट के अंदर शिविर लगाने का मूल उद्देश्य जन साधारण को उनकी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार सिक्के वितरण तथा कटे – फटे बैंक नोटों को सहजता से बदलने का अवसर प्रदान करना था । इस शिविर में स्थानीय दुकानदार सहित भारी संख्या में ग्राहकगण उपस्थित रहें एवं बैंक नोट बदलें और सिक्के वितरित किए गए ।

Read More