Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 और 22 सितंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में कुल 82 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं। परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कुल तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह- परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता अधिकारी सहित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों…

Read More

चांडिल (सरायकेला-खरसावां)/जमशेदपुर, 19 सितंबर 2024: टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य में अपने तीसरे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आईटीआई चांडिल के उद्घाटन की घोषणा की है। यह संस्थान पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत संचालित होगा। यह टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा स्थापित चौथा आईटीआई है, जो क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। इससे पहले, टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड में दो मॉडल आईटीआई की स्थापना की थी: आईटीआई तमाड़ (2012) और आईटीआई जगन्नाथपुर (2017)। दोनों संस्थानों ने व्यावसायिक प्रशिक्षण के…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में 193 उत्साही युवाओं ने “नर सेवा-नारायण सेवा” एवं “रक्तदान-महादान” के आदर्श वाक्यों को चरितार्थ करते हुए मानवता…

Read More

जमशेदपुर। चाकुलिया प्रखंड में पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी की ‘पुनर्निर्माण यात्रा’ सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। आज गुड़ाबंदा प्रखंड के मुराकाटी और बनमाकड़ी पंचायतों के विभिन्न गाँव का दौरा किया गया। यह यात्रा 8 सितंबर से शुरू हुई थी और 28 सितंबर तक विभिन्न पंचायतों और गांवों में लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान कुणाल षड़ंगी लगातार ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इसके साथ ही वे इन समस्याओं के यथासंभव समाधान में भी सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि उनके गांवों…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता डॉ. अजय कुमार के “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने डॉ. अजय को राजनीतिक रूप से बयान-बहादुर नेता करार दिया। दिनेश कुमार ने कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की नीति उन ‘पैराशूट नेताओं’ के लिए चुनौतीपूर्ण है, जो लोकसभा में टिकट न मिलने पर विधानसभा चुनाव में हवाई लैंडिंग से उतर जाते हैं और अपनी ही पार्टी के अन्य नेताओं के अवसर छीनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता देश के आरक्षण के मुद्दे पर झूठ…

Read More

जमशेदपुर । नेशनल हॉकर फेडरेशन के तत्वाधान में एशिया भर में लाखों लोगों ने स्थायी ऊर्जा का उपयोग करके और कोयले को पूरी तरह से समाप्त करने एवम जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय खतरे को रोकने के लिए प्रदर्शन द्वारा मांग की है । साथ ही वैश्विक कार्रवाई दिवस के रूप में कोयले के त्वरित और निष्पक्ष चरणबद्ध तरीके से आह्वान करने के लिए रैलियां भी आयोजित की गई। इसी कड़ी में जमशेदपुर में भी उक्त कार्यक्रम सप्ताहिक मेगा काम्पेन के रुप में चलाया गया। नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती के नेतृत्व में जमशेदपुर शहर के मानगो , डीमना…

Read More

जमशेदपुर। बीते दिनों रेड एफएम 93.5 द्वारा “कॉलेज के टशनबाज” प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य स्तर पर किया गया जिसमें शहर के सभी संस्थाओं से विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सांस्कृतिक मोर्चे पर, एनटीटीएफ के अंतिम वर्ष के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक के प्रशिक्षु अनमोल, अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दे, विजेता रहे और उन्हें RED FM द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम “कॉलेज के टशनबाज़” प्रतियोगिता में 11000/- का नकद पुरस्कार मिला। इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी तकनीकी और गैर तकनीकी कॉलेजों से प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभा का फाइनल बाड़ी मैदान क्लब हाउस साकची में संपन्न हुआ जिसमें…

Read More

रेल खबर। रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक समर स्पेशल ट्रेन 03253/03256 पटना-सिकंदराबाद-पटना के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन दिनांक 01 जनवरी, 2025 तक विस्तार किया गया है । यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ट्रेन नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 09 अक्टूबर, 2024 तक चल रही पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 तक विस्तार किया गया तथा हैदराबाद से प्रत्येक बुधवार को ट्रेन नंबर 07255 हैदराबाद-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन नम्बर के साथ दिनांक 09 अक्टूबर, 2024 तक चल…

Read More

जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने का एक संकेत है, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ प्लान. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार यह बात कहती रही है कि भाजपा की मंशा संविधान को पूरी तरह बदलने की है. वन नेशन वन इल्केशन इसकी शुरुआत है. संविधान पर खतरा अभी भी बरकरार है. बीजेपी द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे. डॉ. अजय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संविधान के कई अनुच्छेद 83,…

Read More

जमशेदपुर. अल कबीर पाॅलिटेक्नीक जमशेदपुर के नए सत्र 2024-2027 का आज शुभारंभ हुआ.नए शैक्षणिक बैच 2024-27 में छः विभागों के विद्यार्थियों के लिए संस्थान में दिनांक 18 सितम्बर 2024 को सुबह 9:30 बजे स्वागत समारोह (Induction-cum-Orientation Program) का आयोजन किया गया, जिसमें 2024-27 बैच में प्रवेश लिए वि‌द्यार्थियों के साथ साथ ‌द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश लिए वि‌द्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी शामिल हुए.इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागों के प्रमुख / प्रभारी, शैक्षणिक और गैर- शैक्षणिक सदस्य उपस्थित रहे. प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे संस्थान के…

Read More