● सुसज्जित रथ से की गयी है रोड शो की तैयारी, रथनुमा मंच से भाजपा नेता भरेंगे परिवर्तन की हुंकार, हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का होगा महाजुटान। जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस क्रम में, कोल्हान प्रमंडल में भाजपा 23 सितंबर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। परिवर्तन यात्रा के तहत बहरागोड़ा शाखा मैदान (नेताजी सुभाष पार्क के समीप) में सुबह 11 बजे विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। सितम्बर महिना के अंत में चक्रधरपुर रेल डिवीजन में होने वाले विकासात्मक कार्य को देखते हुए रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तन किया गया है। South Eastern Railways:दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेगी जालियाना वाला बाग एक्सप्रेस, जानिए कारण रद्द होने वाली ट्रेन 1ट्रेन संख्या 20871 हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस 25/9/2024, 26/9/2024, 27/9/2024 और 28/09/2024 को रद्द रहेगी। 2.ट्रेन संख्या 20872 राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 25/9/2024, 26/9/2024, 27/9/2024 और 28/09/2024 को रद्द रहेगी 3. ट्रेन संख्या 20891…
जमशेदपुर। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई एमजी विंडसर की कीमत की घोषणा कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 13,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे भारत की पहली इंटेलिजेंट क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (सीयूभी) के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जिसमें सेडान और एसयूभी दोनों की खूबियाँ हैं। वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें क्रमशः एक्साइट 13,49,800 रुपये, एक्सक्लूसिव 14,49,800 रुपये, और एसेंस 15,49,800 रुपये हैं। एमजी विंडसर में उद्योग और सेगमेंट में कई नई खूबियाँ शामिल हैं, जैसे आजीवन बैटरी वारंटी (पहले मालिक के लिए), एक बार चार्ज करने पर 332 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज और…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस का वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय की उपलब्धियां यह है कि पांच वर्षों में मोहरदा जलापूर्ति योजना की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ आज भी क्षेत्र के लोगों को दूषित एवं बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है, और विधायक सरयू राय मूकदर्शक बने हुए हैं. क्षेत्र की जनता भी समझ चुकी है कि सरयू राय सिर्फ गाल बजा सकते है लेकिन धरातल पर कुछ भी करना उनके बूते की बात नहीं.में क्योंकि पांच वर्ष का समय काम…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को आपरेटिव कालेज में ओजोन परत के संरक्षण के लिए ओजोन दिवस मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने कार्यक्रम का शुरूआत द्धीप प्रज्ज्वलित करके किया।प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा ओजोन दिवस के अवसर पर कहा कि ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को बताने के लिए मनाया जाता है, ओजोन परत सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकती है, यह दिन वैश्विक जागरूकता फैलाने और ओज़ोन परत की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास है। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ना तो आदिवासी सुरक्षित है, ना महिलाएं और ना ही फौज के जवान सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में जिस प्रकार आदिवासी महिलाओं और सेना के जवानों पर अत्याचार व अपराध बढ़े वह चिंता का विषय है. आदिवासी, महिलाएं के साथ बलात्कार एवं अपहरण जैसी घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है. लेकिन भाजपा के नेता इस संबंध में मूकदर्शक बने हुए है. डा. अजय ने कहा कि भाजपा शासन के तहत ओडिशा राज्य में…
जमशेदपुर: दुबई स्थित लैंडमार्क ग्रुप के सबसे पसंदीदा फैशन ब्रांड मैक्स फैशन ने ‘न्यू न्यू यू’ अभियान के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री और स्टाइल आइकन कल्कि कोचलिन के साथ एक विशेष सहयोग के माध्यम से ब्रांड के एक नए अध्याय में कदम रखा है। यह कैंपेन नए आत्मविश्वास के क्षेत्र में कदम रखता है, विकास की भावना पैदा करता है जो ग्राहक को स्टाइल की परिवर्तनकारी शक्ति के कारण एकदम नया महसूस कराता है। यह कैंपेन एक सुसंस्कृत संग्रह का हिस्सा है, जो उत्सवों या दोस्ताना समारोहों (वर्कवियर, कैजुअल आउटफिट्स, फ्यूजन फेस्टिव वियर, या हाई-ग्लैम अवसरों के कपड़े) के लिए…
जमशेदपुर। सोमवार 23 सितंबर को बहरागोड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुरुआत होने वाला वाला है. जिसमें झारखंड विधानसभा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल षाड़ंगी उसी दिन भाजपा का दामन थाम सकते है। हालांकि भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई औपचारिक न राहुल की ओर से घोषणा की गई है। और न ही पार्टी की ओर से कहा गाया है। लेकिन राहुल ने भाजपा के झंडे के कलर का बहारागोडा में होर्डिंग लगा दिया। इस होर्डिंग के माध्यम से उसने झारखंड प्रदेश प्रभारी का स्वागत…
जमशेदपुर,: जावी हर्नांडेज़ के दो गोल और जॉर्डन मरे के पहले गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. शनिवार को खचाखच भरे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 3-2 से हराया. यह मेन ऑफ स्टील की एक और वापसी वाली जीत रही. इससे पहले उन्होंने सीजन के अपने पहले मैच में शुरुआती गोल खाने के बाद एफसी गोवा को हराया था. लेकिन इस बार जमशेदपुर एफसी ने जोरदार शुरुआत की, जॉर्डन मरे पहले 10 मिनट में दो बार गोल करने के करीब पहुंचे. हालांकि, खेल…
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के ब्रह्मानकुंडी पंचायत अंतर्गत घासपदा गांव निवासी गोपाल दे ओडिसा के झारसुगुड़ा में कार्यरत थे.इसी बीच वे ड्यूटी के दौरान 10 सितंबर को लापता हो गए थे. उनके परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत थाना में भी दर्ज कराई थी.पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्वीट करके ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और वहां की स्थानीय पुलिस से इस परिवार की मदद हेतु आग्रह किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल रघुवर दास ने पुलिस अधीक्षक को परिवार की मदद करने का निर्देश दिया जिसके बाद आज गोपाल दे को धालभूमगढ़ से सुरक्षित रेस्क्यू…
