जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भुइयांडीह कालिंदी बस्ती निवासी कृष्णा साहू बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। 73 वर्षीय कृष्णा साहू का भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम यात्रा में ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया एवं दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की। कृष्णा साहू को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। इससे पहले, भाजपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं, बुधवार…
Author: BJNN Desk
सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज नए वर्ष का पहला दिन है। नव वर्ष के पहले दिन आज खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में खरसावां स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हर वर्ष की भांति एक बार फिर आज यहां हम सभी एकत्र हुए हैं और आगे भी एकत्रित होते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- यह दिन खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के प्रति सम्मान और आदर के साथ उनके दिखाए पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प लेने का दिन है ================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- आज अगर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन, डीजी वायरलेस श्री प्रशांत सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री के० श्रीनिवासन, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा, निदेशक खान श्री राहुल कुमार सिन्हा, आईजी रांची श्री अखिलेश झा, आईजी एसटीएफ श्री अनूप बिरथरे, सिटी एसपी रांची श्री राजकुमार मेहता ने मुलाकात कर उन्हें नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी को नव वर्ष…
मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला… जैसे भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु जमशेदपुर। शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमियों ने पुराने साल 2024 कि विदाई और नये साल 2025 का स्वागत बाबा श्याम के दरबार में भजनों के साथ धूमधाम से किया। श्याम प्रेमियों द्धारा ‘नव वर्ष सांवरिया के संग‘ मनाने हेतु साकची श्री अग्रसेन भवन में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। मंगलवार और बुधवार के बीच की रात बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चला। यजमान रश्मी-सुनील अग्रवाल और चंदा-रतन…
जमशेदपुर। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार को व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य आशुतोष तिवारी शांडिल्य जी महराज (अयोध्या धाम से आये) ने सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई, परीक्षित मोक्ष सहित विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिया। उन्होंने सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा बिना मांगे ही भक्तों को सब कुछ प्रदान कर देता है। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि परमात्मा में आसक्ति मनुष्य को सांसारिक मोह माया से मुक्त करने वाली है और जीव भवबंधन से पार पा…
मानगो वसुन्धरा एस्टेट में शिवकथा महोत्सव का विश्राम जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे सात दिवसीय श्री त्रिशूल शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का विश्राम बुधवार 01 जनवरी को हवन, पूजन और भंडारा के साथ हुआ। सात दिनों तक चले शिवकथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सातों दिन मुख्य यजमान किरण-उमा शंकर शर्मा सहित समस्त शर्मा परिवार थे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। सातों दिन की कथा का मुख्य प्रसंग रहा कि महादेव को जल और बिल्वपत्र अर्पित करें, ताकि भगवान शंकर प्रसन्न हो और भक्तों…
दिनांक – 1 जनवरी 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत – 2081 दिशाशूल – उत्तर मास – पौष पक्ष – शुक्ल पक्ष तिथि – द्वितीया – 02:24 AM तक फिर तृतीया नक्षत्र – उत्तराषाढा – 11:46 PM तक फिर श्रवण राहु काल – 12:24 PM से 01:42 PM तक आज का राशिफल मेष – नए साल का पहला दिन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने और सबकी खुशी को बढ़ावा देने वाला है. शासकीय विषय पक्ष में रहेंगे. करियर व्यापार लाभ में बने रहेंगे. गंभीर विषयों में रुचि रहेगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट के अवसर बनेंगे. सम्मान का भाव बढ़ेगा. प्रबंधन…
दिनांक -31 दिसम्बर 2024 दिन – मंगलवार सूर्योदय: – 07:19 सूर्यास्त: – 05:30 ऋतु: – शिशिर विक्रम सम्वत: – 2081 मास – पौष पक्ष – शुक्ल तिथि – प्रतिपदा नक्षत्र – पूर्वाषाढ राहुकाल – 14:54 से 16:11 आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन भी आप आराम से बितायेंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी थोड़ी पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है। कामो की भरमार रहने से थोड़ी असमंजस की स्थिति भी बनेगी परन्तु मध्यान तक सभी बोझ स्वतः ही उतरने लगेगा। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा।…
Jamshedpur,: Tata Steel Sports Department successfully organised Senior citizen Golf Putting Championship under the banner of Senior Citizen Fun and Fitness League on Monday at JRD Tata Sports complex Golf putting ground. In an endeavor to promote fun and fitness amongst our senior citizen fraternity, sports department are organizing various sporting events throughout the year under the leadership of Mukul Vinayak Choudhari, Chief Sports, Tata Steel and Vibhuti Dhand Adesara, Head Sports, Tata Steel Total 21 participants took part in the event. Final Results: Ladies: Rekha Jha Raveena Duggal Vinita Rai Men’s (55-65 years) M K Jha Ravi Bhusan Kripal Singh Men’s (65+)…
जमशेदपुर: टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने सीनियर सिटिजन फन एंड फिटनेस लीग के तहत सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गोल्फ पटिंग ग्राउंड में सीनियर सिटिजन गोल्फ पटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिटनेस और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट पूरे साल ऐसे रोमांचक खेल गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स श्री मुकुल विनायक चौधरी और स्पोर्ट्स हेड विभूति धंद अडेसरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कुल 21 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। अंतिम परिणाम इस प्रकार है: महिला वर्ग: रेखा झा रवीना दुग्गल विनिता राय पुरुष वर्ग (55-65 वर्ष): एम.के. झा रवि भूषण कृपाल सिंह पुरुष वर्ग (65+): बसुदेव चौधरी टी.पी. सिन्हा जे.बी. सिन्हा और अशोक कुमार झा इस आयोजन को सफल बनाने में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के दिनेश रक्षित और नीलम कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अन्य अधिकारियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी और प्रोत्साहन से कार्यक्रम को सफल बनाया। चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
