Digital Ticketing Mahakumbh 2025: रेलकर्मियों की जैकेट पर लगे स्कैनर से यात्री बना सकेंगे टिकट
Author: BJNN Desk
हाजीपुर श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दिनांक 30.12.2024 से 12.01.2025 तक पटना साहिब स्टेशन पर 20 जोड़ी ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है जिसका विवरण निम्नानुसार है:- 1. गाड़ी सं. 12361 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस 2. गाड़ी सं. 12362 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस 3. गाड़ी सं. 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस 4. गाड़ी सं. 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस 5. गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 6. गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 7. गाड़ी सं. 15483 अलीपुरद्वाऱ-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 8. गाड़ी…
सिवान. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित दो दिवसीय 23वें ऑल इंडिया होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार में सिवान के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ यतीन्द्रनाथ सिन्हा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया. जयपुर के राजस्थान इंटरनैशनल सेंटर झालन में 28 और 29दिसंबर को इस सेमिनार का आयोजन हुआ.इस कार्यक्रम में सीसीएच भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष डाॅ एसपी बक्शी ने वरिष्ठ होमियोपैथिशियन डाॅ यतींद्र नाथ सिन्हा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.डाॅ यतीन्द्र को यह अवार्ड होम्योपैथिक जगत में लंबे समय तक दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर दिया गया.होम्योपैथिक साइंस को आम जन तक पहुंचाने…
जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण परिवार ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को जारी रखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम दर्शन के लिए जत्था रवाना हुआ। यह जत्था भगवान शिव के प्रिय स्थान बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहा हैं। इस बार भी अर्पण परिवार के प्रमुख सदस्य इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो हर वर्ष की तरह आस्था और विश्वास के साथ बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ के दरबार में शीश नवाने के लिए जा रहे हैं।…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रमोद सराफ (भाई जी) के निधन पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्धारा साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर के प्रथम तल्ला पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मायुमं के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों ने स्वर्गीय सराफ जी के योगदान और प्रेरणादायक जीवन को स्मरण किया। उन्हें समाज सेवा और संगठन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनके अभूतपूर्व प्रयासों के लिए याद किया गया। सभा में उपस्थित सभी ने स्वर्गीय सराफ जी के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे…
टुइलाडुंगरी गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में भागवत कथा का छठवा दिन- मंगलवार जमशेदपुर। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य आशुतोष तिवारी शांडिल्य जी महराज (अयोध्या धाम से आये) ने श्री कृष्ण-रूकमणी विवाह, रास पंचांग अध्याय, गोपी उद्धव संवाद कथा का सुंदर वर्णन किया। कथाव्यास की वाणी से कृष्ण-रूकमणी विवाह का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। कथा वाचक ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी।…
जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्री शिवकथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन मंगलवार को कथा वाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने मार्कंण्डेय जी को मृत्यु रहित अमृत्व कर प्राप्ति और ओम्कारेश्वर विश्वनाथ महाकाल प्रसंग की कथा का विस्तार से वर्णन किया। महाराज ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र की रचना करने वाले मार्कंण्डेय की भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें अमरता का वरदान दिया। यह सुनिश्चित किया कि वे कभी बूढ़े नहीं होंगे, सदाचारी बने रहेंगे और दुनिया के अंत तक प्रसिद्ध रहेंगे। आज तक, मार्कंण्डेय उन्हें अमर व्यक्तियों में से एक माना जाता है,…
रांची:सिख भाजपा के मृदुभाषी और सर्वमान्य नेता गुरविंदर सिंह सेठी का आज पुणे में हृदयाघात से निधन हो गया है.इस घटना के बाद पूरे झारखंड और बिहार के सिखों में शोक की लहर दौड़ गई है.खासकर रांची और जमशेदपुर में उनके समर्थकों की बड़ी तादाद थी जो चाहते थे कि सेठी विधानसभा या राज्यसभा पहुंच कर सिखों की आवाज बनें. आयोग और सलाहकार बोर्ड में रहें हैं पदाधिकारी गुरविंदर सिंह सेठी वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे लेकिन अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक आयोग में वाईस चेयरमैन भी रहे हैं.इसके अलावा…
जमशेदपुर। नए साल यानी एक जनवरी से दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली करीब 17 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया हैं। इन ट्रेनों मे बिहार जाने वाली टाटा –पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा – बक्सर एक्सप्रेस , टाटा – जयनगर एक्सप्रेस , टाटा – गोड्डा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन शामिल हैं। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। किन-किन ट्रेनों का बदला समय 1. ट्रेन संख्य़ा 18189 टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस सुबह 5.15 की जगह 5 बजे खुलेगी 2.ट्रेन संख्य़ा 20815 टाटानगर-विशाखापत्तनम सुबह 7.20 के बदले…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने और अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 3 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश महामंत्री के प्रवास और बैठक की तैयारी को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों,…
