सुकिंदा/जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने बुधवार को सुकिंदा क्षेत्र के मंकड़िया समुदायों के साथ नववर्ष 2025 का जश्न मनाया पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) के अंतर्गत आने वाले कालारंगियाटा गांव में फाउंडेशन ने केक कटिंग समारोह आयोजित किया, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गांव के 200 से अधिक आदिवासियों, जिनमें 100 बच्चे शामिल थे, ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया और 2024 के सफलतापूर्वक बीतने के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस खुशी के माहौल को और भी खास बनाया टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज पंकज सतीजा, चीफ ऑफ माइंस शंभुनाथ झा, हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन प्रमोद कुमार और अन्य अधिकारियों ने। उन्होंने गांव में अपनी उपस्थिति से न केवल समुदाय के साथ समय बिताया, बल्कि मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। पीवीटीजी समुदाय के सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पंकज सतीजा ने कहा, “हमारी सांस्कृतिक परंपराएं हमारी असली ताकत हैं। इन्हें संरक्षित रखते हुए आधुनिक अवसरों का लाभ उठाना एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। नववर्ष 2025 के इस अवसर पर, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे समावेशिता को प्रोत्साहित करें और एक समानता व सौहार्द पर आधारित समाज के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करें।” यह अवसर टाटा स्टील की समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में पीवीटीजी एवं स्थानीय समुदायों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा था, जिससे सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर जन्मदिन पर जीवनदान. आज टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सबसे वरीय सदस्या समाजसेवी आल्पना भट्टाचार्य जी ने अपने पति स्वगीर्य दिलीप भट्टाचार्य जी के जन्मदिन पर, जन्मदिन को जीवनदान के संकल्पों के साथ आज टीम पीएसएफ के सौजन्य से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में ही एक अल्पकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया. उद्देश्य रहा कि जन्मदिन को मानव कल्याणकारी कार्य कर, जहां जन्मदिन को भी जीवनदान दिन के रूप में तब्दील हो, साथ ही साथ अस्पताल में इलाजरत जरुरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके और रक्तदान के जरिए स्वर्गीय दिलीप भट्टाचार्य जी को भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पण हो.…
रांची मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है। इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। शेष 08 श्रमिक 3 जनवरी 2025 की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि कैमरूम में फँसे 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की वापसी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी, इसके बाद गुरुवार को 27 श्रमिकों को सुरक्षित लाया गया था। शेष श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं लेकिन ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखण्ड पहुंचेंगे। यहां फँसे से झारखण्डी श्रमिक झारखण्ड के हजारीबाग, बोकारो तथा…
जमशेदपुर। महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमद्भभागवत पुस्तिका का पूजन हुआ. फिर पुरुष यजमानों ने माथे पर पोथी धारण की एवं महिलाओं ने कलश उठाया. सभी यजमान जोड़े में शोभायात्रा में शामिल होकर धालभूम क्लब ग्राउंड पहुंचे. यात्रा आगे आगे पंडितों ने ध्वज ले रखे थे. वहीं कथा वाचक बाँकेबिहारी जी गोस्वामी रथ पर विराजमान थे. मथुरा वृंदावन से पधारे 108 पंडितों ने आरंभ किया भागवत का मूल पाठ धालभूम ग्राउंड पहुंच कर यजमानों ने मथुरा वृंदावन से पधारे 108 पंडितों का वरण किया एवं उन्हें श्रीमद्भभागवत बांचने का संकल्प दिया. उसके बाद आज से पंडितों ने भागवत का मूल पाठ आरंभ…
रांची: रांची:अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष,रेलवे यात्री सुविधा समिति के सदस्य और सिख समाज के विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह सेठी का आज रांची हरमू मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया.उनकी अंतिम यात्रा पटेल चौक आवास से मेन रोड गुरूद्वारा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची जहां भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.गुरविंदर सिंह सेठी के बेटे अस्मित सेठी ने मुखाग्नि दी. लगभग 12.30 बजे अंतिम यात्रा हरमू मुक्ति धाम पहुंची जहां पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया.जहां AISMJWA के राष्ट्रीय…
रेल खबर महाकुम्भ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं। इन सुविधाओं में 24×7 ऑब्जर्वेशन रूमों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। पिछले महाकुम्भ के दौरान 1 लाख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई थी, और इस बार रेलवे एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विशेष चिकित्सा सेवाएं महाकुम्भ के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य…
Sukinda/Jamshedpur: Tata Steel Foundation (TSF) celebrated the New Year 2025 with the Mankadia communities of Sukinda region here on Wednesday. Reaching the Kalarangiata village of the communities that come under the Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs), the Foundation organised cake-cutting ceremony followed by cultural events. Around 200 tribals including 100 children from the village took part in the festivities and welcomed the new year with a gratitude to the almighty for the year 2024 gone well. What made them happier was the company of Pankaj Satija, Executive-In-charge, Ferro Alloys and Minerals Division (FAMD), Tata Steel, Shambhunath Jha, Chief of Mines (FAMD), Pramod…
जमशेदपुर। जमशेदपुर, दिनांक 02.01.2025 स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मानाया जाएगा। नदी पूजन सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर प्रातः 10.30 बजे और सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट पर प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा। पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी दिन संध्या मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में विधायक श्री सरयू राय के साथ ही कई…
जमशेदपुर। मानगो जवाहरनगर निवासी और पिछले 14 वर्षों से गुड़गांव में रहने वाले लाइव ड्राइंग आर्टिस्ट अवि विनय ने नए साल के अवसर पर समाजसेवी पप्पू सरदार को एक खास उपहार दिया। अवि विनय ने 20 मिनट में सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और मनोहर चाट के मालिक पप्पू सरदार की लाइव ड्राइंग बनाकर उन्हें प्रिंट कर उपहार स्वरूप भेंट की। इस संबंध में अवि विनय का कहना है कि जब भी वह जमशेदपुर आते थे, पप्पू सरदार के चाट का स्वाद लेने मनोहर चाट ज़रूर जाते थे। इस बार उन्होंने सोचा कि पप्पू सरदार की लाइव ड्राइंग बनाकर…
जमशेदपुर शहर की साहित्यिक संस्था “उर्दू भवन” के तत्वाधान में विगत संध्या नव वर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन जवाहर नगर में संस्था के कोषाध्यक्ष सैयद साजिद परवेज के आवास पर हुआ जिसमें उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब के नाम पर केक काटा गया तथा उनकी याद में शेरो-शायरी की महफिल सजाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज बने तथा दया अस्पताल, मानगो के डायरेक्टर मुमताज़ अहमद विशेष रूप से उपस्थित हुए जिन्हें कोरोना अवधी तथा उसके बाद आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए उर्दू…
