Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। कड़कड़ाती ठंड के बीच गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के रैन बसेरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने रैन बसेरों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। बर्मामाइंस, बारीडीह, छायानगर, किशोरी नगर और मानगो बस स्टैंड के रैन बसेरों का दौरा करने के बाद विधायक ने पाया कि इनमें मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने विशेष रूप से किशोरी नगर रैन…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा महान आदिवासी नेता और झारखंड आंदोलन के प्रथम अगुवा मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 67वीं जयंती साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को स्मरण किया और उनकी संघर्षशील जीवन यात्रा को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक विचारों और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्षों और योगदान पर चर्चा…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन महापर्व के तहत जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रगति को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर का दौरा किया। इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं…

Read More

West Bokaro/Ramgarh/Ranchi/Jamshedpur,: The 13th Annual Flower and Vegetable Show, hosted by Tata Steel West Bokaro Division, was inaugurated today at the Tata Steel Sports Complex, West Bokaro. The exhibition will be held from January 3 to January 5, 2025. D.B. Sundara Ramam, Vice President, Raw Materials, Tata Steel, officially inaugurated the exhibition by cutting the ribbon, in the presence of D.B. Shailaja, Anurag Dixit, General Manager, West Bokaro Division, Tata Steel, Raksha Dixit, Mahesh Prasad, President, Rashtriya Colliery Mazdoor Union, West Bokaro, and P.K. Singh, Secretary, Rashtriya Colliery Mazdoor Union, West Bokaro. On this special occasion, D.B. Sundara Ramam, Vice President,…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड के देवघर जिले स्थित बैधनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में अर्पण परिवार के जत्थे ने विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में परिवार के सदस्य ने प्राचीन मंदिरों में दर्शन कर, ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सामुहिक आरती का आयोजन किया। बैधनाथ धाम, जो शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात बासुकीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और धाम की पवित्रता को अनुभव किया। इस अवसर पर अर्पण परिवार के सदस्यों ने सामुहिक आरती का आयोजन किया,…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के साथ जमशेदपुर शहर की समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक का मुख्य मुद्दा मानगो नगर निगम क्षेत्र का कचरा निष्पादन की समस्या था. विधायक श्री राय ने उपायुक्त से इस समस्या का शीघ्र निदान करने की मांग की और कहा कि इस बारे में मानगो की जनता का धैर्य टूटने की कगार पर पहुंच गया है. दो दिनों के भीतर अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मानगो की जनता सीधी कारवाई पर उतरने के लिए विवश हो जाएगी. सरयू राय मिले पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से,…

Read More

वेस्ट बोकारो– टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न की मेजबानी में 3 जनवरी से 5 जनवरी, 2025 तक टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में आयोजित 13वें वार्षिक पुष्प और सब्जी प्रदर्शनी का आज शुभारंभ हुआ। डी बी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मटेरियल्स, टाटा स्टील ने डी बी शैलजा, अनुराग दीक्षित, जेनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील, रक्षा दीक्षित, महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो और पी के सिंह, सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो, की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर, डी बी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मैटेरियल्स, टाटा स्टील ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने मानव जीवन में प्रकृति के महत्व को समझा और टाटा स्टील उससे मिले सबक को आगे बढ़ा रही है। आज, हम समुदाय और समाज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ वातावरण में रह सकें। आज इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बात की, जिससे पता चलता है कि बच्चे इन मुद्दों के बारे में कितने जागरूक हैं।” इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न संस्थानों, वेंडर पार्टनर्स, और विभिन्न स्कूलों के कुल 54 स्टॉल के साथ 7 फूड स्टॉल भी लगाए गए है। कार्यक्रम में विभिन्न खास क़िस्मों के पुष्प, सब्जियों और पौधों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में सैंड पेंटिंग , रंगोली, स्केच पेंटिंग, कलर पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और आस पास की नर्सरी के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा  इसके साथ ही झारखंड की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। प्रदर्शनी का समापन 5 जनवरी, 2025 को होगा। इस अवसर पर राजेश चिंतक, चीफ़, एचआरबीपी, रॉ मटेरियल्स, टाटा स्टील , पी के त्रिपाठी, चीफ़, रॉ मटेरियल्स, टेक्नोलॉजी ग्रुप, टाटा स्टील, आनंद कुमार, चीफ़, लैंड, रॉ मटेरियल्स, बी वी सुधीर कुमार, चीफ़, कोल बेनीफिशिएशन, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, राजेश पटेल, चीफ़, क्वेरी एबी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, मजहर अली, चीफ़, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, मृणाल भद्रा, चीफ़, क्वेरी एसई, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, प्रवीण, हेड, प्लानिंग, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, सहित टाटा स्टील के वरीय अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी और समुदाय के लोग उपस्थित थे। 

Read More

दिनांक – 03 जनवरी 2025 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2081 अयन – दक्षिणायन ऋतु – शिशिर मास – पौष पक्ष – शुक्ल तिथि – चतुर्थी रात्रि 11:39 तक, तत्पश्चात पञ्चमी नक्षत्र – धनिष्ठा रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात शतभिषा राहु काल – सुबह 11:24 से दोपहर 12:44 तक सूर्योदय – 07:25 *सूर्यास्त – 06:02 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में मेष राशि- यात्रा का योग बनेगा लेकिन अभी रोकिए, क्योंकि लाभप्रद नहीं होगा। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी आपका सही चलेगा। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है।…

Read More

रेल खबर।  आगामी पांच जनवरी को हावड़ा- पटना – हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस और देवघर- वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस के परिचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।दरअसल आसनसोल रेल डिवीजन में पांच जनवरी को विकासात्मक कार्य किए जाने है।इसके तहत आसनसोल मंडल की झाझा-सीतारामपुर शाखा में फुट ओवरब्रिज को हटाने, सीमित ऊँचाई के सबवे और फुट ओवरब्रिज को स्थापित करने के लिए 05 जनवरी को को पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की किया जाएगा । इसका   इस मार्ग पर चलने वाले ट्रेनों पर भी पड़ेगा  । SOUTH EASTERN RAILWAY: टाटा से जलियांवाला बाग ,वंदे भारत सहित 17 ट्रेनों के टाइम टेबल…

Read More

आदित्यपुर।आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्री एसोसिएशन(ADITYAPUR SMALL INDUSTRY ASOCATION )(एसिया) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में एसिया की टीम ने आज राँची में जियाडा की प्रबंध निदेशक प्रेरणा दीक्षित से मुलाकात की. इस दौरान टीम ने जियाडा एमडी को औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर एक सूत्री मांग पत्र सौंपा और सुधार की दिशा में चर्चा की. होल्डिंग टैक्स का मुद्दा मांग पत्र में एसिया ने जियाडा एमडी से होल्डिंग टैक्स पर जारी गतिरोध को दूर करने की अपील की. एसिया के अनुसार, नगर निगम उद्यमियों पर अत्यधिक दबाव डाल रहा है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र का स्वामित्व जियाडा के पास है.…

Read More