कोलकाता: मोहन बागान सुपर जायंट ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हरा दिया। मैरिनर्स की जीत में लेफ्ट-विंगर लिस्टन कोलासो ने 74वें मिनट में एकमात्र गोल किया। मोहन बागान सुपर जायंट के मिडफील्डर अपुया को मजबूत प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज, घरेलू मैदान पर मैरिनर्स की संघर्षपूर्ण जीत से स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना जरूर प्रसन्न होंगे। मोहन बागान सुपर जायंट 18 मैचों में 12 जीत, चार ड्रा और दो हार से 40 अंक लेकर तालिका में…
Author: BJNN Desk
The final day of the Tata Steel Sport Climbing Championship (TSSCC) 2025 was an action-packed affair, as athletes competed with unwavering focus and passion. Climbers from various categories showcased their exceptional skills in lead, boulder, and speed climbing, creating an electric atmosphere and making it an unforgettable day for everyone involved. TSAF won the maximum number of medals thus securing the maximum points therefore winning the Tata Cup. 26th Jan – Republic Day Celebrations: Apart from this, in a remarkable fusion of sports and national pride, the 76th Republic Day was celebrated with grandeur on 26th Jan in the TSAF…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय चैंपियंस लीग सीजन-6 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में एससीसीआई की टीम ने बाजी मारी, जबकि स्टील सिटी शाखा उपविजेता रही। यह टूर्नामेंट 25 और 26 जनवरी को आयोजित हुआ, जिसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट एक यादगार अनुभव रहा। बेस्ट प्लेयर और बेस्ट बैट्समैन भूपिंदर यादव (एससीसीआई) रहे। बेस्ट बॉलर अभिषेक अग्रवाल (स्टील सिटी शाखा) बने। पहले दिन उद्घाटन समारोह का शुभारंभ कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रोफेसर देवीनंद ठाकुर ने किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल और टीम…
जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्धारा अपने सामाजिक एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में बच्चों के बीच झंडा, फल, बिस्किट, चिप्स, चॉकलेट और नाश्ता वितरित कर उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, सचिव मालिराम अग्रवाल, रामोतार बेगराजका, विश्वनाथ अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, रतन अग्रवाल और संजय मोदी का विशेष योगदान रहा। गणतंत्र दिवस की खुशियों को साझा करते हुए इस…
जमशेदपुर। भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में अपनी भागीदारी की घोषणा की है। यह पहल डीलरों, सब-डीलरों, प्रभावशाली व्यक्तियों और तीर्थयात्रियों के साथ जुड़ने और उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस संबंध में न्युवोको विस्टास के मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस के प्रमुख चिराग शाह ने कहा कि महाकुंभ मेला हमारे भागीदारों और समुदाय के साथ जुड़ने का एक अनूठा अवसर है। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य…
लोगों ने सरयू राय से कहाः सफाई व्यवस्था को लेकर आपको बदनाम किया जा रहा है* *-जनता का सवालःठेकेदार वही, सफाईकर्मी भी वही तो नालियां क्यों नहीं हो रही हैं साफ?* *-सरयू राय ने कहाः सूची मिलते ही इनका होगा भौतिक सत्यापन, हर कार्य पर रहेगी नजर* जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से निगम क्षेत्र में कार्यरत सफ़ाईकर्मियों और सफ़ाई ठेकेदारों के नाम सहित पूर्ण ब्योरा मांगा है और यह बताने को कहा है कि सफ़ाई कार्य में लगे कर्मियों के पीएफ और ईएसआई कटौती एवं परिपूर्ति की क्या स्थिति…
जमशेदपुर: सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (SAFE) क्लब और टाटा स्टील द्वारा कुडी महंती सभागार में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के 29 स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी ट्रैफिक, जमशेदपुर, श्री नीरज कुमार ने किया। उन्होंने यातायात उल्लंघनों के कानूनी पहलुओं और लर्नर्स लाइसेंस की प्रक्रिया पर चर्चा की। टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी, श्री नीरज कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा परिचर्चा के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीकों पर जानकारी दी और लापरवाही से वाहन चलाने तथा तेज गति से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर…
*सतनाला से लाइए मानगो तक पानी, सौ साल तक नहीं होगी कमीःसरयू राय* *बोले सरयू* *-सरकार उनके इस प्रस्ताव को नहीं मानती तो जनता संघ मिल कर दबाव बनाएंगे* *-सतनाला से मानगो तक पानी लाने में न के बराबर होगा खर्च* *-प्रस्तावित बस पड़ाव क्षेत्र में दो एकड़ में बने नगर निगम का कार्यालय* *-मानगो में साफ-सफाई की स्थिति खराब* *-उप नगर आयुक्त मैनपॉवर की जरूरत बताएं, सरकार से बजट वह दिलाएंगे* जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर सतनाला डैम से मानगो के लिए पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो मानगो से लेकर…
चांडिल : 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड में स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि दुनिया को दिशा और दशा दिखाने का काम भारत ने किया। इस दुनिया को खेल का शिक्षा भारत ने दिया। दुनिया के लोग आध्यात्मिक सीखने आये तो काशी आये, शिक्षा ग्रहण करने आये तो नालंदा विश्वविद्यालय आये। उन्होंने कहा कि हॉकी भारत का प्राचीन खेल है। भगवान श्रीकृष्ण की कथा में उल्लेख है जब वे छोटे बालक थे तब…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज हम गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: “गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में…
