भारतीय रेलवे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मालवाहक रेलवे बनने के लिए तैयार, इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 1.6 बिलियन टन कार्गो ले जाने का लक्ष्य। नई दिल्ली केंद्रीय बजट में बड़े आवंटन के चलते, भारतीय रेलवे देशभर में यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए तैयार है। अगले दो से तीन वर्षों में 200 नई वंदे भारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेनें, 50 नामो भारत रैपिड रेल और 17,500 सामान्य नॉन-एसी कोच आने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय बजट को “अद्भुत” बताते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने…
Author: BJNN Desk
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2025-26 पेश किया। बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:- बजट अनुमान 2025-26 उधारियों के अलावा कुल प्राप्तियां और कुल व्यय क्रमश: 34.96 लाख करोड़ रुपये तथा 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। निवल कर प्राप्तियां `28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सकल बाजार उधारियां 14.82 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 में कैपेक्स व्यय 11.21 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.1 प्रतिशत) रहने का अनुमान है। विकास के प्रथम इंजन के रूप में…
जमशेदपुरः पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव को द्यान में रखते हुए अपनी राजनीतिक लाभ के लिए बनाया है. उन्होंने कहा कि नौकरियाँ तो हैं नहीं, मध्यम वर्ग हर तरफ से शोषित है. वहीं 80 करोड़ जनता मुफ्त भोजन पर निर्भर है.10 साल तक मध्यम वर्ग पिस्ता रहा है. महँगाई चरम सीमा पर है. सबसे बड़ी बात है कि एक तरफ इन्कम टैक्स में छूट देने की घोषणा की गई वहीं दूसरी ओर पॉपकॉर्न पर जीएसटी लगा…
जमशेदपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची प्रबंधन के अधीन संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप अंतर्राष्टीय साइकिलिस्ट सरदार सतबीर सिंह सहोता ने अपने उपस्थिति और अभिभाषण से बच्चो और शिक्षिकाओं को खूब प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने भी स्कूल के और विकास की बात कही। महासचिव परमजीत सिंह काले…
जमशेदपुर साकची थाना शांति समिति और साकची थाना के पदाधिकारियों के बीच आगामी सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक अहम बैठक की गयी। शनिवार को बुलाई गयी बैठक की अध्यक्षता साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने की। शांति समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यरूप से कहा गया कि सभी पूजा समितियों के पूजा के अगले दिन ही प्रतिमाओं का विसर्जन करना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी से दूसरे दिन विसर्जन करने की अनुमति प्राप्त करनी होगी। डीजे पर बिल्कुल प्रतिबंध रहेगा तथा डीजे के साथ कोई…
जमशेदपुर. डी.बी.एम एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड प्रथम सत्र के छात्र छात्राओं ने आर.पी.पटेल चेशायर होम, सुंदरनगर का दौरा किया. इस दौरे से छात्रों को मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों से मिलने का अवसर मिला. छात्रों ने वहां के सदस्यों के साथ गाना गाया और नृत्य भी किया. छात्रों से मिलकर चेशायर होम के सदस्य बहुत खुश हुए. बी.एड. के पाठ्यक्रम में समावेशी शिक्षा विषय के अंतर्गत इन बच्चों के अक्षमता का कारण, उनकी जरूरतें, उनके साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए, उनकी आवश्यकताएं क्या है आदि पढ़ाया जाता है. इस दौरे से बच्चों में उनके प्रति एक साम्यक धारणा…
रांची/पटना। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सैमसंग ने आज अपनी नई 2025 बेस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर सीरीज लॉन्च की। अत्याधुनिक एआई तकनीक और प्रीमियम डिजाइन से लैस इस सीरीज में 19 नए मॉडल शामिल हैं, जो भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। विंडफ्री कूलिंग तकनीक से लैस ये एयर कंडीशनर 23,000 माइक्रो होल्स के जरिए ठंडी हवा को समान रूप से फैलाते हैं, जिससे सीधा हवा का झोंका महसूस नहीं होता। एआई फास्ट और कम्फर्ट कूलिंग फीचर से कमरा तेजी से ठंडा होता है और फिर ऊर्जा बचाने के लिए कूलिंग…
जमशेदपुर। शहर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (झाप्रांमायुमं) के मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मायुमं स्टील सिटी शाखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में स्टील सिटी शाखा ने 10 ओवरों में 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें हर्ष शारदा ने अकेले 119 रन बनाए। जवाब में मायुमं जमशेदपुर शाखा की टीम 10 ओवरों में 184 रन ही बना सकी। हर्ष शारदा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज‘ चुना गया। इसमें कुल 5 टीम क्रमशः चाईबासा शाखा, चक्रधरपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, जमशेदपुर शाखा और…
जमशेदपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा 30 जनवरी, 2025 को होटल कनेलाइट, सकची में बिल्डर मिट एवं एमएसएमई कस्टमर आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों को बैंक ऑफ बड़ौदा के कॉर्पोरेट, रिटेल एवं एमएसएमई क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के ऋण प्रोसेसिंग प्रक्रिया,संबंधी ब्याज दरों एवं ऋण संवितरण से जुड़े विभिन्न आयामों तथा सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों को हमारी बड़ौदा नकद प्रबंधन सेवाएं के बारे में अवगत कराते हुए प्रस्तुति दी गई । उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बैंक के उच्च अधिकारियों के समक्ष ग्राहकों को…
जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह के जन्मदिन को प्रतिवर्ष युवाओं द्वारा युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है आज अजय सिंह के जन्मदिन को युवाओं ने “युवा शक्ति” दिवस के रूप में मनाया. आदित्यपुर एस टाइप मैदान से सैकड़ों की संख्या में प्रदेश महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च कर बाइक रैली निकाली गई राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें युवा मौके पर युवाओं को नशा से दूर रहते हुए समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील…
