रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्डबीइंग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री स्टीव लेवेन्थल (यूएसए) ने मुलाकात कर वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन की ओर से आरोहण कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी युवाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के साथ उनके कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए आश्रम आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों में आए सकारात्मक बदलावों को भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा इस राज्य के आदिवासी समाज के उत्थान और…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संस्था ‘स्पार्क’ (सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) तथा IQAC के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में एक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की तथा हिंदी, उर्दू, बांग्ला, ओड़िआ तथा अंग्रेजी जैसी भाषाओं के प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ फिरोज आलम, प्रो मोहम्मद ईसा, डॉ बी एन त्रिपाठी, डॉ अनुपम मिश्रा तथा डॉ बसूधरा राय ने विभिन्न भाषाओं तथा मातृभाषाओं की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इपशीदा अंकित उम्मे…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर में लंबित आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। शुक्रवार को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों का परिचालन और अन्य व्यावसायिक कारणों से आम जनता को यातायात जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुमूल्य जान-माल की हानि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। पत्र में…
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की ओर से एक्सएलआरआइ- जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड (XL-JESEY 2025) के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें उन महिला सामाजिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अभिनव पहल की हैं. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के सेंटर ऑफ इंक्लूसिवनेस द्वारा आयोजित इस पुरस्कार का उद्देश्य उन उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है, जो अपने व्यवसायिक प्रयासों से महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं. इस वर्ष का थीम “महिला उद्यमिता में नवीन दृष्टिकोण” था, जो मुख्य रूप से महिला उद्यमियों द्वारा किए गए उन पहलों को प्रदर्शित करता है जो…
जमशेदपुर : विजुअल मिथ्स की ओर से लौहनगरी (होटल रमाडा) में पहली बार आयोजित ‘रेडिएंट झारखंड’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को कोल्हान के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे. जिसमें ज्यादातर युवा शामिल रहे. दूसरे दिन कोल्हान के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने वहां लगाए गए एक-एक स्टॉल का दौरा किया तथा ज्ञानवर्धक, कैरियर एवं प्लेमेंट से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की. प्रदर्शनी में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के 30 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं. जहां लोग जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. प्रत्येक…
जमशेदपुर। साकची स्थित एसएसजी इंग्लिश स्कूल को आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) से आधिकारिक एफिलिएशन प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मौसमी, मुख्य सचिव केतन आदेशरा और प्रेसिडेंट रश्मिन रामपारा ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। इस मान्यता से हमें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों को बेहतरीन अवसर देने की प्रेरणा मिलेगी। अब एसएसजी इंग्लिश स्कूल आईसीएसई द्वारा निर्धारित…
जमशेदपुर. शहर के वकीलों ने जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में केंद्र सरकार के प्रस्तावित वकील संशोधन अधिनियम 2025 के प्रारूप को सांकेतिक रूप से जलाया. वकीलों के अनुसार यह प्रस्तावित संशोधन वकीलों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है. धारा 35 ए के तहत वकीलों के संवैधानिक अधिकार ( संविधान के अनुच्छेद 19) को दबाने का कुत्सित प्रयास है. उनकी और एसोसिएशन की स्वायत्तता एवं अखंडता को चोट पहुंचाने की साजिश है. वकीलों को निलंबित करने का अधिकार बार काउंसिल आफ इंडिया को दिया जा रहा है. बार काउंसिल आफ इंडिया में सरकार अपने तीन प्रतिनिधियों को रखने…
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में स्थित सुवर्णरेखा ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया । दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका डॉ. तैयबा शेख़ की पुस्तक का विमोचन भी किया गया । जिसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर मां बनने की यात्रा के दौरान आएं अनुभवों एवं मानसिक पीड़ा को अभिव्यक्त किया । इसके बाद मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु ने विषय प्रवेश कराते हुए अपने स्वागत भाषण में विलुप्त होती संस्कृतियों को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया । भाषा के गौरवपूर्ण एवं संघर्षशील इतिहास…
बिहार । भोजपुर जिले के आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।यह हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।जहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका एक पहिया 20 फीट दूर जा गिरा । इस दौरान कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव अंदर फंसे रह गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मृतकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला…
जमशेदपुर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर की ओर से टेल्को थाना परिसर में, विगत दिनों 18 जनवरी 2025 को आदिवासी पूजा स्थान पर बने झोपड़ी उजाड़ने, पूजा स्थान नष्ट करने एवं सरना झंडा उखाड़ कर फेंकने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर,संवैधानिक तरीके से “धरना” दिया गया, धरना कार्यक्रम के दौरान ही,थाना प्रभारी को एक मांग पत्र सौंपा गया, मांग पत्र में कहा गया कि विगत दिनांक 19 जनवरी को आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल सालगाझूरी में जबरन गुंडा गर्दी करते हुए आदिवासी आस्था को ठेस पहुंचाने वाले प्रदीप गुहा उर्फ छोटका…
