दिनांक – 23.02.2025 वार – रविवार विक्रम संवत् – 2081अयन – उत्तर गोल – दक्षिण ऋतु – शिशिर मास – फाल्गुन पक्ष – कृष्ण तिथि – दशमी. अपरा. 1.56 तक / एकादशी नक्षत्र – मूल. रात्रि. 6.43 तक/ पूर्वाषाढ़ा सूर्योदय – प्रात: 06:15सूर्यास्त – सायं. 05:47राहुकाल – सायं 5.03 से 6.29 तक(अशुभ) दिशाशूल – पश्चिम दिशा सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप:-8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बच्चे आपको घरेलू…
Author: BJNN Desk
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में लिखी जा रही विकास की गाथा– विधायक संजीव सरदार* जमशेदपुर: बागबेड़ा वासियों की दशकों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट पथ पर बॉक्स ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया. 4.69 करोड़ की लागत से बनने वाला यह 150 फीट लंबा पुल अगले 18 महीनों में तैयार होगा। पुल के बन जाने से नया बस्ती, बाबाकुटी, रिवर व्यू कॉलोनी, रेलवे सोसायटी, बड़ौदा घाट, प्रधान टोला, रानीडीह के करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा मिलेगा. दो साल से…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर जमशेदपुर में टूरिज्म क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। और कहा कि यहां टूरिज्म क्षेत्र जैसे, डिमना, चांडिल, गालूडीह, दलमा इत्यादि एरिया में इसकी अपार संभावनाएं है जिसकी अनदेखी की गई है। अगर इस टूरिज्म क्षेत्र को विकसित कर इसका उपयोग औद्योगिक रूप में किया जाय तो यह रोजगारपरक साबित होंगी। और रोजगार के लिये भटक रहे युवाओं को पलायन रूकेगा। इसके लिये उन्होनंे चैम्बर के द्वारा रोजगार मेला के आयोजन की बात कही। उन्होंने इन मुद्दे…
जमशेदपुर। एक बार फ़िर ओडिशा,झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों को दिल्ली आने जाने में परेशानी होगी। रेलवे ने इस मार्ग पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों मे नई दिल्ली- पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल है। रद्द होने वाली ट्रेन रेलवे के द्वारा अधिसूचना के मुताबिक नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली- पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 22,23,24 ,25 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी। पूरी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12801 पुरी -नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 25 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी। जम्मूतवी से रद्द होने वाली ट्रेन…
जमशेदपुर : विजुअल मिथ्स की ओर से लौहनगरी (होटल रमाडा) में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय ‘रेडिएंट झारखंड’ मेगा प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो तथा विशिष्ठ अतिथि के रुप में समाजसेवी सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, सम्मानित अतिथि के रुप में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. रियाज, अलकबीर पोलिटेक्निक के डॉ. वारिश इमाम तथा कुलदीप संस ज्वेलर्स के निदेशक सुनील वर्मा मौजूद रहे. समापन संबोधन में सांसद ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित होने से लोगों को सरकार के विभिन्न…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को संगीतमय श्रीराम कथा का शंख मैदान में शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू सपरिवार, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी व अन्य ने कथा व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया। पूजन पश्चात श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज, संगीत मंडली एवं अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा वाचक आचार्य…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में जनसुविधा प्रतिनिधियों की जरूरी बैठक की। इस बैठक में बिजली, पानी और साफ-सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक में मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जनसुविधा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल से संबंधित समस्याओं की जानकारी श्री राय को दी। मिनटों में ही दो कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता हुए हाजिर श्री राय को बताया गया कि ओल्ड सुभाष कालोनी, संजय पथ में रोड नं. 2 से 6 तक, शंकोसाई के रामनगर और श्यामनगर, शंकोसाई, रोड…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण करने का लक्ष्य 28 फरवरी तक निर्धारित किया गया है। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी ने शहरी अनुभाजन क्षेत्र के लाभुकों से तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पीडीएस संचालक से संपर्क कर राशन कार्ड में उल्लेखित परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी जरूर करायें अन्यथा आने वाले समय में खाद्यान्न उठाव नहीं कर सकेंगे। वहीं, अपात्र राशन कार्डधारियों से भी कार्ड सरेंडर करने की…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कल, 23 फरवरी को जनसंघकालीन राजनीतिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया है। यह आयोजन रविवार को प्रातः 11 बजे बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में किया जाएगा। इस स्मृति-सह-शोक सभा में कोई दलीय बंधन नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन्होंने भी स्व. राय के साथ कार्य किया है अथवा उनसे जुड़े रहे हैं, वो इस सभा में अवश्य शामिल हों। कोई दलीय बाध्यता नहीं, स्व. राय के साथ काम कर चुके लोगों से सभा में शामिल होने का आह्वान…
जमशेदपुर। जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला नीत निखिल सुरीन, एलआरडीसी धालभूम श्री गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़े गये, तो सख्त कार्रवाई…
