जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को गोलमुरी के खालसा क्लब में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई वरीय नेताओं एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से भाग लिया। कार्यशाला में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरल शब्दों में अधिनियम के लाभों…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एमजीएम अस्पताल हादसे के बाद अपनी संवेदनहीनता और अक्षमता का एक बार फिर से प्रदर्शन किया है। उनके विभाग की अक्षमता और नकारापन के कारण तीन गरीब जिंदगियों के असमय चले जाने से पूरा झारखंड शोक में डूबा है, लेकिन इरफान अंसारी ने इस दुख की घड़ी में भी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पर अभद्र और हल्की टिप्पणी कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पूर्णिमा साहू अस्पताल जब पहुंचीं तो उनके चेहरे पर “केक लगा हुआ था।” इस गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक…
जमशेदपुर। जनता दल(यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष, श्री सुबोध श्रीवास्तव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि बन्ना गुप्ता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अभी भी चुनाव में हार के सदमें से वे बाहर नहीं आये हैं और उनको सपने में सरयू राय ही दिखाई पड़ते है। एमजीएम अस्पताल के जर्जर भवन का छज्जा टूटने और नये भवन में अस्पताल शिफ्ट नहीं होने के लिए वे विधायक सरयू राय को जिम्मेदार ठहरा रहे है। यह उनके मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक है। बन्ना गुप्ता पिछले पाँच साल तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे। इस बीच…
सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 06 मई 2025 विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल प्रतिपदा – नवमी. प्रातः 8.39 तक / दशमी वार – मंगलवार नक्षत्र – मघा. अपरा. 3.52 तक / पू.फाल्गुनी सूर्योदय – 05:09 सूर्यास्त – 06:19 राहुकाल – अपरा. 3.46 से 5.25 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है दिशा शूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – गुड़ का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज अपनी व्यस्त…
जमशेदपुर। एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो भारत में मोबिल टीएम ब्रांड के लुब्रिकेंट्स बेचती है, ने आज अपने ‘अनफॉरगेटेबल जर्नीज़’ कैंपेन की नई विज्ञापन फिल्म लॉन्च की। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन नजर आएंगे और इसमें दुनिया के अग्रणी सिंथेटिक इंजन ऑयल ब्रांड मोबिल 1 टीएम को प्रमुखता से दिखाया गया है। यह विज्ञापन ऋतिक के जुनून, भारत जैसे देश के सपने देखने वाले और मेहनती लोगों की सोच, और मोबिल 1 टीएम के शानदार प्रदर्शन को एक साथ जोड़ता है। ये तीनों बातें एक समान भावना से जुड़ी हैं, कुछ अलग और बेहतर करने की लगातार…
डेस्क। पंजाब मेल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक व्यक्ति ने खुद को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बताकर प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच में यात्रा कर रहा था कि तभी सतर्क टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. दरअसल 29.04.25 को टिकट चेकिंग स्टॉफ श्री अमरजीत सिंह गाड़ी संख्या 12138 पंजाब मेल में अपनी नियमित ड्यूटी पर थे। इस दौरान जब वो ट्रेन को चेक करने के दौरान उनको प्रथम श्रेणी वातानुकूलित के H/A-1 कोच के कूपे सं -बी में एक व्यक्ति यात्रा करते हुए मिला। उससे जब परिचय पूछा गया…
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आज जेबीवीएनएल मानगो के कार्यपालक अभियंता से मिला और एक मांगपत्र सौंप कर उलीडीह– मानगो थाना क्षेत्र में विद्युत से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. जिसमें मुख्य रूप से 1. रोड नंबर 4 जवाहरनगर में विभिन्न स्थानों में पुराने तार को केबलिंग में बदले जाने की आव्यशकता है. 2. एमजीएम रिपीट कॉलोनी में रोड से सटे बिजली के तारों को समुचित ऊंचाई में खींचकर सुरक्षित स्थान पर लाना. 3. रामकृष्ण कॉलोनी में बिजली ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने तथा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की…
जमशेदपुर। लोयोला स्कूल, जमशेदपुर में शाम्भवी जायसवाल को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सभा आयोजित की, जो आईसीएससी 2024-25 परीक्षाओं में शत प्रतिशत अंक के साथ राष्ट्रीय टॉपर के रूप में उभरी है, जो वास्तव में एक दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम्भवी जायसवाल और उनके गौरवान्वित माता-पिता, मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक जायसवाल और टाटा मणिपाल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ओजस्वी शंकर के स्वागत के साथ हुई। शांभवी वर्तमान में डीएवी में विज्ञान स्ट्रीम की पढ़ाई कर रही है और राष्ट्र की सेवा करने का लक्ष्य रखते हुए कंप्यूटर साइंस…
जमशेदपुर. सरदार हरजीत सिंह सरदार अमरजीत सिंह लाडी परिवार द्वारा डिमना रोड पुराना चेक पोस्ट के नजदीक एक नया होटल सिंह साहब रेस्टोरेंट का माता करतार कौर ने फिता काटकर शुभारंभ किया इसके पूर्व श्री अखंड पाठ का समापन हुआ कीर्तन दरबार सजाया गया अरदास की एवं गुरु महाराज का शुकराना किया गया रेस्टोरेंट कैंपस के अंदर महाराजा रणजीत सिंह के समयकाल के महान योद्धा हरि सिंह नलवा की लगाई गई बड़ी तस्वीर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थी इस शुभ अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत…
ग्रामीणों से चुनाव के वक्त जो वादा किया, अब उसे पूरा कर रहा हूं — विधायक जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला, नारदा, फोड़ा और धिरौल पंचायतों में रविवार को जिला अनाबद निधि एवं आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत चार अति महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर इन योजनाओं का शिलान्यास किया। पूर्व की सरकारों ने लूटी खनिज संपदा, अबुआ सरकार गांवों में कर रही वास्तविक विकास इस शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड…
