हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल द्वारा सुरक्षित एवं बाधारहित रेल परिचालन के लिए कई कदम उठाए गए हैं । इसी कड़ी में रेलवे ट्रैकों का नवीनीकरण, महत्वपूर्ण रेलखंडों की फेंसिंग, घनी आबदी वाले क्षेत्रों में चहारदिवार आदि के बाद कई रेलखंडों में ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि की गयी है । रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा के मद्देनजर एफओबी/एलएचएस/सब-वे के निर्माण सहित यात्री सुरक्षा/संरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाए गए हैं । सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन आदि के माध्यक से रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती रही है ।…
Author: BJNN Desk
बुर्जोर्जी जमास्पजी पादशाह, जिनका जन्म 7 मई 1864 को बॉम्बे में हुआ था, टाटा साम्राज्य की नींव रखने वाले जमशेतजी नसरवानजी टाटा के सबसे करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते हैं। उनका संबंध नवसारी के एक व्यापारिक परिवार से था, जो घोड़ा व्यापार जैसे व्यवसायों में संलग्न था। बाल्यावस्था से ही वे जमशेतजी टाटा के संरक्षण में पले-बढ़े, और यही संबंध आगे चलकर एक ऐसे साझे सपने में बदल गया, जिसने भारत के औद्योगिक भविष्य की नींव रखी। एक विलक्षण मेधावी, पादशाह ने अपने पूरे शैक्षणिक जीवन में हमेशा सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उन्होंने भौतिकी, अंग्रेज़ी, इतिहास और अर्थशास्त्र…
JAMSHEDPUR Burjorji Jamaspji Padshah, born in Bombay on May 07, 1864, was one of Jamsetji N. Tata’s most trusted associates. Hailing from a family in Navsari with business interests including horse trading, Padshah grew up under the guardianship of J.N. Tata, fostering a bond that would shape his future. An outstanding scholar, Padshah consistently secured top honours throughout his academic journey, earning distinctions in Physics, English, History, and Economics. He completed his B.A. from Bombay University and studied Mathematics at Cambridge University. While still a student, he was appointed vice-principal of Sindh Arts College and became the first Indian examiner…
जमशेदपुर। मुख्य सचिव, झारखंड के निर्देशानुसार 7 मई को जमशेदपुर में नागरिक सुरक्षा अभ्यास और रिहर्सल आयोजित किया जाना है । इसी क्रम में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन समिति श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी स्टेकहोल्डर के साथ बैठक कर आपदा की स्थिति में नागरिकों के व्यवहार तथा आवश्यक सेवा प्रदाता के द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदम के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान एयर स्ट्राइक से निपटने के उपाय, परिस्थिति के अनुरूप समय पर प्रतिक्रिया, संचार एवं समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता एवं उसके उपयोग, लोगों के बीच जागरूकता आदि विषय पर जरूरी…
इसी साल टाटा लीज समझौता हो रहा है खत्म, नागरिक सुविधाओं को लेकर कुछ भी साफ नहीं रांची/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति के बारे में विस्तार से बातचीत की। श्री राय ने उन्हें स्मरण दिलाया कि दिसम्बर-2023 में उन्होंने इस विषय पर तत्कालीन राज्यपाल के समक्ष एक स्मार-पत्र दिया था जिस पर राजभवन ने संज्ञान लेकर झारखण्ड के मुख्य सचिव को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। राज्यपाल के प्रधान सचिव ने बताया कि इस विषय…
जमशेदपुर। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में निजी विद्यालयों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन हेतु लॉटरी का आयोजन किया गया । सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं अभिभावक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित इस दौरान उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में एक-एक कर 43 वैसे विद्यालय जिसमें निश्चित सीट से अधिक संख्या में फार्म प्राप्त हुए थे उनमें रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करते हुए लॉटरी कर सूची को अंतिम रूप दिया गया । साथ ही अन्य 22 विद्यालय जिसमें कम संख्या में फॉर्म प्राप्त हुए थे उनका भी प्रक्रिया पूर्ण किया गया । सभी विद्यालयों को एक…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड की मटियाबंधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के बड़े घोटाले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने इस घोटाले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी तंत्र में सेंध लगाने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर इस मामले में निष्क्रियता और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।…
जमशेदपुर : जिला प्रशासन के उपयुक्त कार्यालय में उपायुक्त अन्नयन मितल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हवाई हमले की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को लेकर मॉक ड्रिल की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में शहरवासियों को इस तरह की आपदा के समय सतर्कता और बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने अपनी तैयारियों का ब्यौरा दिया। टीम ने बताया कि रेलवे स्टेशन, लाल बिल्डिंग चौक बाजार और एलबीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम ज़िले में LGBTQIA+ समुदाय के सदस्यों, नारीवादी संगठनों, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर डीसी ऑफिस, जमशेदपुर के सामने एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया. यह विरोध भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के उस घृणास्पद और असंवैधानिक बयान के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने धारा 377, समलैंगिकता, और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को लेकर आपत्तिजनक और नफरत भरे विचार व्यक्त किए थे.प्रदर्शन में विभिन्न समुदायों के लगभग 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान LGBTQIA+ ध्वज, भारतीय संविधान की प्रतियां और विरोध संदेश लिए हुए पोस्टर के साथ प्रतिभागियों ने गरिमा और दृढ़ता के…
जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को एक राजनीतिक नाटक करार देते हुए इसे जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिनके हाथों संविधान को सबसे अधिक क्षति पहुंची, वे आज संविधान की दुहाई देकर देश की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उपरोक्त बातें मंगलवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय 1975…
