जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्धारा स्वास्थ्य, जलयोजन और सामुदायिक देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालय में अमृतधारा एवं जूस वितरण पहल की शुरुआत बुधवार से की गयी। इसका आयोजन आज बागबेड़ा, परसुडीह और सोनारी के विभिन्न सरकारी स्कूलों और मंदिर के पास में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने की। स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के लिए शाखा की निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए अमृतधारा को आधिकारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर शाखा सचिव विजय सोनी, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, उमंग अग्रवाल…
Author: BJNN Desk
भारतीय सशस्त्र बलों ने अब से कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संचालित किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। ये ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारत की यह कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और बिना किसी उकसावे वाली रही है। इस दौरान, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। भारत ने अपने लक्ष्यों के चयन और उन्हें निशाना बनाने में…
जमशेदपुर। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर राष्ट्र भर में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा — “ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब देश की कमान एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता के हाथों में हो, तो असंभव भी संभव बन जाता है। भारतीय सेना के साहस, समर्पण और रणनीतिक कौशल पर पूरे देश को गर्व है।…
जमशेदपुर। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले कर पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की प्रशंसा करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि उनका 56 इंच का सीना आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प और साहस का प्रतीक है।…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना की। उन्होंने इस अभियान को आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व के साथ देश के जवानों के शौर्य की प्रशंसा की। गुंजन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की शक्ति और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दृढ़संकल्प के साथ इस अभियान को अंजाम दिलवाया, वह हर भारतीय…
जमशेदपुर। भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें आतंकियों ने धर्म के आधार पर 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या की थी। भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना के संयुक्त अभियान ने मंगलवार रात 1:30 बजे बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, मुरीदके, सियालकोट, बाघ, भिंबर, चाक अमरू और गुलपुर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों को ध्वस्त…
सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 07 मई 2025 वार – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल प्रतिपदा – दशमी. प्रातः 10.20 तक / एकादशी नक्षत्र – पू.फाल्गु. सायं. 6.17 तक / उ.फाल्गु सूर्योदय – 05:09 सूर्यास्त – 06:20 राहुकाल – अपरा.12.18 से 2.07 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है दिशाशूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – तिल का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज ख़याली पुलाव पकाने में…
बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा “ईट राइट कैंपस” (Eat Right Campus) का खिताब प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्चतम मानकों को अपनाने का प्रमाण है। इस सम्मान के अंतर्गत रायपुर मंडल के रनिंग रूम रायपुर, रनिंग रूम भिलाई, रनिंग रूम दुर्ग तथा मंडल रेल प्रबंधक स्टाफ कैंटीन शामिल हैं। इससे पूर्व, बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया रेलवे स्टेशनों को पहले ही “ईट राइट स्टेशन” का प्रमाणन प्राप्त हो चुका है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…
जमशेदपुर। मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से माता पीताम्बरा का जन्मोत्सव मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति पाठ, संध्या में हवन और भजन कीर्त्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। उनके पुत्र अभय घोषल भी पूजा में शामिल थे। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। एक…
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित केरूवाडूंगरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भीतरदाढ़ी से पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू के द्वारा किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया कान्हु मुर्मू ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों में माहवारी स्वच्छता व महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता काफी अहम है। सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, जिन्हें झारखंड का पैडमैन भी कहा जाता है, के द्वारा पंचायत के सभी गांवों में कार्यशाला आयोजित कर माहवारी स्वच्छता व बच्चों से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा। मौके…
