Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों का हुआ समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट, प्रति माह 3.5 लाख का मिला सर्वाधिक स्टाइपेंड
Breaking News

Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ के 100 % छात्रों का हुआ समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट, प्रति माह 3.5 लाख का मिला सर्वाधिक स्टाइपेंड

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 114 कंपनियों ने 583 एक्सलर्स को दिया 584 समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का ऑफर
क्या था बैच साइज- 583
कितनी कंपनियां पहुंची- 114
दिये गये कितने ऑफर- 584
क्या रहा सर्वाधिक ऑफर- 3.5 लाख प्रति माह
औसत स्टाइपेंड : 1.6 लाख प्रतिमाह
38 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम कितना स्टाइपेंड मिलेगा- 2 लाख से अधिक
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

जमशेदपुर।

एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट से पूर्व ही प्रति माह 3.50 लाख रुपये प्रति माह मिलेगा. यह राशि अप्रैल 2026 से जून 2026 तक प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में मिलेगी. दरअसल, एक्सएलआरआइ में पिछले कुछ दिनों से समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट ( एसआइपी) का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें सत्र 2025-2027 के बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के साथ ही लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक कर लिया गया. संस्थान प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि इस बार एक्सएलआरआइ के कुल 583 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों ने इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया है. एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 583 विद्यार्थियों को कुल 584 ऑफर दिये गये. इसमें कुल 114कंपनियां शामिल हैं. इसमें कुल 28 कंपनियां ऐसी हैं, जो पहली बार समर इंटर्नशिप में आई है. जिसमें कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल थी. एक्सएलआरआइ के प्लेसमेंट अफेयर्स कमेटी की ओर से बताया गया कि एक्सएलआरआइ के प्रति रिक्रूटर्स का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. इस साल 28 नई कंपनियां आयी है, जो अपने आप में नायाब उदाहरण है. सर्वाधिक स्टाइपेंड जेपी मॉर्गन ने 3.5 लाख रुपये प्रति माह का ऑफर दिया.

READ MORE :Jamshedpur Ghatshila by election 2025:मतदान दल रवाना, प्रशासन ने की पूरी तैयारियों की समीक्षा
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
81 प्रतिशत विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये से अधिक का स्टाइपेंड

एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद इस बार पूर्व की तुलना में इंर्टनशिप की राशि में बढ़ोतरी हुई है. एवरेज स्टाइपेंड 1.60 लाख रुपये जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.55 लाख रुपये दी गयी है. सबसे उच्च घरेलू स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह बीएफएसआई सेक्टर से मिला. शीर्ष 5% स्टूडेंट्स का औसत स्टाइपेंड 2.49 लाख रुपये प्रति माह, शीर्ष 10% का स्टाइपेंड 2.40 लाख रुपये प्रति माह और शीर्ष 25% का staipend 2.23 लाख रुपये प्रति माह रहा. उल्लेखनीय है कि 38% विद्यार्थियों को 2 लाख रुपये प्रति माह से अधिक जबकि 81% विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये से अधिक का स्टाइपेंड मिला.
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
ये कंपनियां रही टॉप रिक्रूटर्स

आदित्य बिड़ला समूह, एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, अमेज़ॉन, अमेरिकन एक्सप्रेस, बजाज ऑटो, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

नये रिक्रूटर्स
कुल 28 नये रिक्रूटर आए जिनमें इटर्नल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, जियोस्टार, यूकेजी, पाइन लैब्स, मीशो, डेलॉइट यूएसआई, डॉयचे बैंक (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग), डियाजियो, वैलोरेंट कंसल्टिंग, फिलिप मॉरिस, फर्स्टक्लब और जोवियो शामिल हैं.
॰॰॰॰॰॰॰॰॰

READ MORE :Jamshedpur News : सांसद विद्युत वरण महतो की तत्परता से 18 घंटे में बहाल हुई सोनाकड़ा गांव की बिजली

किस सेक्टर की कौन प्रसिद्ध कंपनियां ने किया लॉक

ह्यूमन रिसोर्सेज

एचआर में एक्सएलआरआइ की पारंपरिक श्रेष्ठता बरकरार रही. एक्सेंचर टैप , एशियन पेंट्स, सिटी, गोडरेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल ), महिंद्रा, नेस्ले, पी एंड जी, रिलायंस, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, वेदांता सहित शीर्ष कंपनियों ने एचआर बिज़नेस पार्टनर, कॉम्पेंसेशन एंड बेनेफिट्स, लर्निंग एंड डेवलपमेंट, तथा एचआर एनालिटिक्स जैसी भूमिकाओं में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट दिया.

कंसल्टिंग एवं एडवाइजरी

इस डोमेन में लगभग 30 प्रतिशत प्लेसमेंट हुए. एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, बैन, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी ), डेलॉइट यूएसआई , ईवाई -पार्थेनॉन, केपीएमजी , मैकिंज़ी, पीडब्लूसी यूएस जैसे नामी वैश्विक कंसल्टिंग ब्रांड्स ने हिस्सा लिया.

READ MORE :Jamshedpur news :टाटा मेन हॉस्पिटल ने वॉकथॉन और जागरूकता अभियान के साथ “एम्प्यूटेशन मुक्त भारत” दिवस मनाया

बैंकिंग–फाइनेंस–सर्विसेज (बीएफएसआई )

एक्सिस बैंक, बार्कलेज, सिटी बैंक, डी ई शॉ, डॉयचे बैंक (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग), गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी , आईसीआईसीआई बैंक, जे.पी. मॉर्गन चेस (जेपीएमसी ) जैसी अग्रणी वित्तीय संस्थाओं ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मार्केट्स, वेल्थ मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट बैंकिंग जैसे रोल्स की पेशकश की.

एफएमसीजी , कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स एवं फ़ार्मा

एबी इंबेव, एशियन पेंट्स, कोका-कोला, कोलगेट-पामोलिव, इमामी, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल ), आईटीसी, लॉरियल, मैरिको, मोंडेलीज़, नेस्ले, पी एंड जी (पी एंड जी), पेप्सीको, रेकिट जैसी उपभोक्ता वस्तु और फ़ार्मा कंपनियों की दमदार उपस्थिति रही.

READ MORE :Jamshedpur News :स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल होंगे बाल मेले में,सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ा फैसला

कॉन्ग्लोमरेट / हेवी इंडस्ट्री / टेक / ई-कॉमर्स

आदित्य बिड़ला समूह, जेएसडब्ल्यू , महिंद्रा, रिलायंस, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, टाटा स्टील, अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, सैमसंग, मीडिया.नेट, शेल, मिशेलिन, वोडाफोन-आइडिया आदि ने विविध डोमेनों में भर्ती की.
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह प्लेसमेंट सीज़न एक्सएलआरआइ की श्रेष्ठता, उद्योग विश्वास और नैतिक नेतृत्व निर्माण की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. हम उन सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है. एस जॉर्ज एस.जे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: सोना देवी यूनिवर्सिटी ने बांटे एक्सीलेंस अवार्ड

July 26, 2026

ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा की बैठक,NIT का नाम बदलने और जर्जर सड़कों पर टोल टैक्स बंद करने की मांग

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.