जमशेदपुर. बुधवार को फेम फ्यूचर कलेक्टिव और कोरु फाउंडेशन के सहयोग से ‘ पीरियड्स और परिवर्तन’ पर परिचर्चा का आयोजन JRD JFC Lounge, जमशेदपुर में किया गया. यह कार्यक्रम World Menstrual Health Day के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और कॉरपोरेट संस्थानों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य था माहवारी से जुड़ी चुप्पी तोड़ना, सही जानकारी देना, और सस्टेनेबल यानी पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देना. मुख्य चर्चाएं इन विषयों पर हुईं: माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना लड़कों और पुरुषों को भी बातचीत में शामिल करना स्कूल और समाज में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर में हाल के दिनों में हो रहे चैन छिनतई की घटना को लेकर जिला पूलिस सक्रिय हो गई है। उसी के तहत जमशेदपुर पुलिस ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 8.053 ग्राम वजनी सोने की चेन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि कुछ…
जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को उदभेदन किया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत चार चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सभी अभियुक्त कपाली के रहने वाले है। इनके नाम राज अंसारी, मोहम्मद महफूज और उमर शाहरुख हैं। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं, जिनमें चांदी की पायल, चांदी की अंगूठियां, सोने की नोजपिन, कुछ घड़ियां और लगभग ₹3,650 नकद बरामद किए गए है। इस सबंध में जानकारी देते हुए पटमदा…
जमशेदपुर | भारतीय इक्विटी बाज़ार फिलहाल सतर्क आशावाद के दौर से गुज़र रहा है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर सैन्य उपस्थिति कम करने पर बातचीत और अमेरिका तथा चीन के बीच आर्थिक सहयोग के संकेतों के बाद निवेशकों के रुझान में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन बाज़ार सीमा पर और वैश्विक व्यापार संबंधों के लिहाज़ से उभरती स्थितियों को लेकर सतर्क हैं। इस तरह के बाज़ार में, खुदरा निवेशक विकास और विविधीकरण को संतुलित करने वाली रणनीतियों से लाभ उठा सकते हैं। फ्लेक्सी कैप फंड एक मज़बूत विकल्प प्रदान करते हैं क्योंकि ये इक्विटी म्यूचुअल फंड बिना किसी…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं 16वें वित्त आयोग के सदस्यों के बीच झारखंड दौरे के कार्यक्रमों, बैठकों एवं उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। ========================= रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं 16वें वित्त आयोग के सदस्यों के बीच उनके झारखंड दौरे के कार्यक्रमों, बैठकों एवं उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 16वें वित्त आयोग के सदस्यों को अवगत कराया कि झारखंड की भौगोलिक संरचना ऐसी है जहां जमीनी स्तर तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा…
जमशेदपुर – मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के आउटरीच विभाग ने वैश्विक थीम “एक्सीलरेट एक्शन” के तहत एक समर्पित जागरूकता और आउटरीच पहल के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य निवारक देखभाल और दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी और पोषण सहायता के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जो कार्यबल में महिलाओं, विशेष रूप से सहायक और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा सामना की जाने वाली विशिष्ट स्वास्थ्य चिंताओं को संबोधित करने…
प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में लगभग 20,900 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे जहां वे सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा कमेटी प्रधान पद के लिए कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इस दौरान निशान सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे लगाते रहे। नामांकन के साथ ही निशान सिंह अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी एवं सह- संयोजक श्याम सिंह ने बताया कि निशान सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पूर्व निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ सतनाम-वाहेगुरू जाप और चौपाई साहिब का पाठ करते हुए गुरुद्वारा साहिब कार्यालय पहुंचे और मत्था टेककर गुरु घर और…
मानगो पेयजल परियोजना के आरंभिक ड्राइंग डिजाइन में परिवर्तन की सहमति -लंबे अर्से से चली आ रही त्रुटियों को दूर किया जाएगा -पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला का जल गुणवत्ता की कसौटी पर खरा -नया मोटर पंप खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित -कितना राजस्व संग्रह हो रहा है और बाकी पानी कहां जा रहा है जमशेदपुर। मानगो पेयजल परियोजना से पीने के पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण पर रोक लगाई जाएगी और सभी क्षेत्रों में समान रुप से पेयजल का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मानगो पेयजल परियोजना के परिचालन में लंबे समय से चली आ रही त्रुटियों को दूर…
हाजीपुर: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु चलायी जा रही 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 04504 चंडीगढ़-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे चंडीगढ़ से 05.06.2025 से 10.07.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 04503 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे पटना़ से 06.06.2025 से 11.07.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जाएगी । 3. गाड़ी सं. 09067 उधना-जयनगर स्पेशल के परिचालन अवधि में…
