
JAMSHEDPUR।
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर में चल रहे पिछले तीन दिनों से एनुअल इंडोर गेम्स टूर्नामेंट 2025 का समापन कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की। टूर्नामेंट के इंचार्ज डॉ शाहिद अहमद हाशमी ने पूरे टूर्नामेंट का विवरण प्रस्तुत करते हुए कॉलेज मैनेजमेंट तथा सभी सहयोगी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के आयोजन में बैडमिंटन, चेस, कैरम तथा टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) चार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिम छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और संतोषजनक अनुशासन का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि खेलों की अहमियत आदमी के जीवन में बहुत अधिक है। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलों में रुचि होना शरीर तथा मस्तिष्क दोनों के लिए आवश्यक है। खेल हमें जीवन में जीत और हर दोनों कबूल करने की दक्षता प्रदान करते हैं।

READ MORE :Jamshedpur News :मुख्यमंत्री एसडीओ का पदस्थापन करें : सुधीर कुमार पप्पू
प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए यह स्वीकार किया कि इस टूर्नामेंट में विद्यार्थियों से कहीं अधिक शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला और इसी के साथ उन्होंने यह खुशखबरी भी सुनाई कि करीम सिटी कॉलेज आउटडोर आउटडोर गेम टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। कॉलेज के इस वार्षिक इंडोर गेम्स टूर्नामेंट में छात्रों और शिक्षक- शिक्षिकाओं दोनों ने भाग लिए जिन्हें प्राचार्य के हाथों आज की सभा में प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में जिन्हें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया उनमें सैयद साजिद परवेज, डॉ मोहम्मद मुइज अशरफ डॉ सैयद जाहिद परवेज, डॉ राशिद इकबाल, डॉ फखरुद्दीन अहमद, डॉ जकी अख्तर, डॉ कौसर तसनीम, डॉ जी विजयलक्ष्मी, डॉ संध्या सिंहा, प्रो सानिया तहरीम, सैयद शहज़ेब परवेज, प्रो यास्मीन बानो इत्यादी नाम प्रमुख हैं।
विद्यार्थियों में अभिषेक कुमार, मनीष लाल, टीकाराम देव, प्रिया मुर्मू, अनीश दत्ता, आदिल अख्तर, वालिद अहसान खान, मोहम्मद वकास अजीम, फैजान अंसारी, अक्षत पांडे, श्रुति सेन गुप्ता, इसमौ तारा खातून, अदीबा इरशाद, सिमरनजीत कौर, अलहम अयान, साहिल राजा, कौशिक कुमार सुमैया शाहिद हनीफा मुआब, नेहा सुल्तान, रुकैया खातून, आशीष सिद्धार्थ, विवेक पोद्दार, कृष्टि मुंडिया, करीना कुमारी इत्यादि परिष्कृत किए गए इस अवसर पर वे शिक्षक भी सम्मानित किए गए जिनका आयोजन में योगदान रहा। सभा का संचालन डॉ संध्या सिंहा, डॉ सैयद इफ्तिखार नबी तथा डॉ असगर खान ने किया।



