एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा बेंगलुरु में आयोजित कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव: भविष्य के कार्य, कौशल और नेतृत्व पर हुआ गहन विमर्श देश के अग्रणी कॉर्पोरेट हस्तियों और शिक्षाविदों ने साझा किए अनुभव और विज़न जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई – ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर द्वारा बेंगलुरु स्थित ताज एमजी रोड में आयोजित कॉर्पोरेट सम्मेलन “Rendezvous with XLRI- Bengaluru 2025” का आयोजन किया गया. जिसमें उद्योग और शिक्षा जगत के दिग्गजों ने एक मंच पर आकर “भविष्य के कार्य, कौशल और नेतृत्व” पर विचार साझा किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सेंचर की सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीएचआरओ…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रस्तावित चुनाव हेतु हरविंदर सिंह मंटू ने गुरुवार को प्रधान पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की, उन्होने सीजीपीसी परिसर मे चुनाव पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा, मीडिया से बातचीत मे उन्होंने कहा की जब उनका कार्यकल इससे पूर्व मे था उस वक्त उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मे विकास करने का प्रयास किया था और मॉर्डन स्कुल को आगे बढ़ाने की कोशिस की थी, लेकिन वर्तमान समय मे उसपर कोई कार्य नहीं हुआ हैँ, अगर संगत उन्हें इस बार मौका देती हैँ तो सबसे पहले वे शिक्षा के क्षेत्र मे अधूरे कार्य को पूरा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के इग्नू बी.एड. प्रोग्राम की कार्यशाला- 1 के बारहवें दिन इग्नू की समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने प्रार्थना सभा के साथ प्रथम सत्र में चारों सत्रों का विषय प्रवेश कराते हुए ‘ वृत्तिक दक्षता में वृद्धि हेतु पाठ्यक्रम ‘ विषय पर संक्षेप में प्रकाश डाला। प्रथम तथा द्वितीय सत्रों की संसाधन सेवी रहीं श्रीमती नेहा सुरुचि मिंज ने ‘ वृत्तिक दक्षता में वृद्धि हेतु पाठ्यक्रम ‘ विषय पर शिक्षार्थियों संग चर्चा की। सत्र के दौरान शिक्षार्थियों ने वृत्तिक दक्षता संबंधी अपनी गतिविधियों पर प्रस्तुति दी, जिसका श्रीमती मिंज ने मूल्यांकन किया और अपने मूल्यवान सुझाव दिए।…
जमशेदपुर। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं का निदान कराने की मांग की है. साथ हीं कहा है कि संबंधित समस्याओं के कारण राज्य के औद्योगिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस संबंध में अध्यक्ष इन्दर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एसिया की टीम ने आज राँची में राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल से मुलाकात की तथा उन्हें माँग पत्र सौंपा. पत्र में उम्मीद जताया गया है कि उद्योग सचिव के सार्थक प्रयास से हम पुनः अपने औधोगिक क्षेत्र पर गर्व कर सकेंगे. क्योंकि इन समस्याओं के कारण स्थानीय उद्यमी…
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी उम्मीदवारी पक्की कर ली है। गुरुवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने बताया कि कार्यकारी प्रधान निशान सिंह और सीजीपीसी के सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू ने अपना नामांकन पर्चा उन्हें सौंपा है। विस्तृत जानकारी देते हुए सतिंदर सिंह रोमी और श्याम सिंह ने बताया कि तीन प्रत्याशियों निशान सिंह, हरविंदर सिंह मंटू और सुखविंदर सिंह राजू ने नामांकन पत्र लिया था जबकि अभी तक केवल दो प्रत्याशियों निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शिक्षिका मंजू सिंह को अपना “महिला एवं बाल विकास” मामले का प्रतिनिधि तथा श्री प्रकाश कोया को “अनुसूचित जनजाति मामलों “ का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि ये दोनों ही प्रतिनिधि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की अपने मामलों की योजनाओं को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लागू कराने के लिये ज़िला प्रशासन के अधीन कार्यरत संबंधित विभागों के साथ समन्वय रखेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र की ज़रूरतों के मुताबिक़ नई योजनाओं का सृजन करने का प्रयास करेंगे।
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, के एक प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान एसएसपी श्री किशोर कौशल (भा•पु•से) से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के नए एसएसपी श्री पीयूष पांडेय (भा•पु•से) से भी मुलाकात की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें शहर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और व्यापारिक समुदाय की चिंताएं शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…
— झारखंड ओडिशा सीमा के समीप पांड्राशाली गांव स्थित कल्पना चावला साइंस क्लब में “पीरियड एंड साइंस” कार्यशाला आयोजित — ग्रामीण बच्चों की बेहतरी को लगातार प्रयासरत सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन का 8वा वर्षगांठ चाईबासा / जमशेदपुर : सुदूर ग्रामीण इलाके में निवास करने वाले बच्चे गुणवतापूर्ण शिक्षा के अभाव में विज्ञान की शिक्षा के प्रति रुचि जागृत नहीं कर पाते। वही समाज में व्याप्त रूढ़िवादी विचारधारा व अंधविश्वास को दूर भगाने के लिए देश के भविष्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकसित किया जाना भी जरूरी है। सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन ने शिक्षा, माहवारी स्वच्छता, किशोरी महिला स्वास्थ्य…
जमशेदपुर। मुखी समाज झारखंड ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि जैसे पहले मुखिया एवं स्थानीय पदाधिकारी की अनुशंसा पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत होता था, वही व्यवस्था दोबारा लागू करवाएं। समाज के अध्यक्ष मनोज मुखी, सुरेश मुखी, राजू मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, देव मुखी, संजय कंसारी, पोरेस मुखी और अनिकेत मुखी ने यहां जारी ज्ञापन में कहा कि वे लोग झारखंड के मूल वासी हैं। उनकी पीढ़ियां यहां खप गईं। समाज के अधिकांश लोग भूमिहीन हैं। समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है जिससे नई पीढ़ी…
जमशेदपुर, 29 मई। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किये जाने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण 5 जून से 10 जून तक रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक माह की भांति प्रशिक्षक के रूप में विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे और कम्पनी सेफ्टी, प्राथमिक सहायता व चिकित्सा के तहत बॉडी सिस्टम, घाव, जलने, हड्डी के टूटने, आंतरिक या बाह्य रक्त श्राव, कटने-फटने या दिल की धड़कन व सांस रुकने पर सीपीआर विथ माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन, डूबने पर शेफर्स मेथड का उपयोग, दूर्घटना होने पर किये जाने वाले प्रथामिक चिकित्सा के साथ ही इमरजेंसी…
