Author: BJNN Desk

आनंद सिंह सैयद आदिल हुसैन शाह को आप जानते हैं? आप कहेंगे, क्या बकवास कर रहा हूं मैं। मैं बकवास नहीं कर रहा। आज आपको बताऊंगा कि सैयद आदिल हुसैन शाह कौन थे और कैसे उनकी जान गई। लेकिन, आपको हिंदू-मुस्लिम वाला चश्मा पहले उतार कर फेंकना होगा। आपको जम्मू-कश्मीर वाला चश्मा भी उतार कर फेंकना होगा। आपको सिर्फ और सिर्फ एक भारतीय की नजर से इसे देखना होगा अन्यथा आपकी खोपड़ी में वह बात नहीं घुसेगी, जो मैं आपको बताना चाहता हूं। तो, सैयद आदिल हुसैन शाह पहलगाम के एकमुकाम इलाके के बाशिंदे थे। वह खच्चर पर पर्यटकों को…

Read More

रांची : दैनिक जागरण रांची में कार्यरत राज्य ब्‍यूरो प्रमुख प्रदीप सिंह के पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे, कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बिहार के पटना के बजरंगपुरी स्थित आवास शारदा कुंज में अलसुबह तीन बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। आरा (भोजपुर) के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह बिहार सचिवालय सेवा के पदाधिकारी थे, वर्ष 2006 में वे सेवानिवृत्‍त हुए थे। उनका अंतिम संस्‍कार पटना के सुल्‍तानगंज स्थित गुलबी घाट में किया गया। ज्‍येष्‍ठ पुत्र प्रदीप सिंह ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। उनके…

Read More

सम्पर्क :- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 24 अप्रैल 2025 वार – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण तिथि – एकादशी. अपरा. 2.33 तक / द्वादशी नक्षत्र – शतभिषा. प्रातः 10.49 तक/पूर्वाभाद्र सूर्योदय – 05:19 सूर्यास्त – 6:13 राहुकाल – अपरा. 2.07 से 3.44 तक(अशुभ) दिशा शूल – दक्षिण दिशा दोष परिहार – दही का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा।…

Read More

जमशेदपुर नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के इंग्लिश डिपार्टमेंट द्वारा विश्व के सबसे महान साहित्यकारों में से एक विलियम शेक्सपीयर की 460वीं जयंती को हर्षोल्लास और विद्वतापूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन यूनिवर्सिटी परिसर के वीर सावरकर ब्लॉक के मल्टीपर्पज़ हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें कई प्रतिष्ठित अतिथि, प्राध्यापक, छात्र एवं साहित्य प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के इंग्लिश डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. याहिया इब्राहिम द्वारा दिया गया व्याख्यान। “समकालीन समय में शेक्सपीयर की प्रासंगिकता” विषय पर बोलते हुए उन्होंने शेक्सपीयर के नाटकों, काव्य और पात्रों की बहुआयामी विशेषताओं पर…

Read More

हाजीपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मण्डल के राउरकेला एवं बण्डामुण्डा स्टेशनों पर एनआई कार्य किये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. सम्बलपुर से 23 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली गाड़ी सं. 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस सम्बलपुर के स्थान पर हटिया से खुलेगी। यह गाड़ी सम्बलपुर से हटिया के मध्य रद्द रहेगी। 2. दुर्ग से 24 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 02 घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी । 3. विशाखापट्टनम से 23 अप्रैल, 2025 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18523…

Read More

*प्रेस विज्ञप्ति*

जमशेदपुरः भारत का मशहूर फन वर्ल्ड डिजनीलैंड प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित आमबगान मैदान, जमशेदपुर में पुलिस उपाधिक्षक यातायात श्री नीरज मिश्रा एवं साकची थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार मिश्रा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पहलगाँव में मारे गये लोगों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उक्त अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त कहा कि फन वर्ल्ड इस तरह का आयोजन न केवल बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी इस भाग-दौड़ की दुनिया में मनोरंजन का एक बेहतर साधन प्रत्येक वर्ष लेकर आता है, खासकर इस वर्ष शहर में पहली बार सिंगापुर एयरलाईंस जहाज का मुख्य द्वार देखने को मिलेगा जो निश्चय ही आकर्षण का केन्द्र होगा। कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

उक्त जानकारी देते हुए फन वर्ल्ड के आयोजक श्री चन्द्रशेखर पर्वत ने बताया कि मेले का इस वर्ष मुख्य आकर्षण सुनामी झुला एवं रिवॉलविंग चेयर झुला एवं सिंगापुर एयरलाईंस जहाज का मुख्य द्वारा आकर्षण का केन्द्र होगा। इस फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) में मिनी भारत की एक झलक दिखेगी। जहाँ हिन्दुस्तान के हर प्रांत के परिधान एवं हेन्डी क्राफ्ट के समान उपलब्ध रहेंगे। इस फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) एक ऐसा समूह है जो कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराता है। इसके अतिरिक्त टोरा टोरा के अतिरिक्त अन्य झुलें बच्चों का आकर्षण का केन्द्र होगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हस्तशिल्प के उत्पाद, कॉटन गारमेन्ट्स, लेडिज, जेन्ट्स एवं किड्स के परिधान, फर्नीचर सेल आदि के अतिरिक्त डिजनीलैंड में ज्ञात रहे कि फन वर्ल्ड द्वारा आयोजित डिजनीलैंड मेला का इंतजार न केवल जमशेदपुर वासियों को बल्कि इसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को भी रहता है यही कारण है कि डिजनीलैंड मेला काफी सफल रहता है।

पुनः उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टीयों में बच्चों के साथ-साथ व्यस्क भी खरीददारी करने के पश्चात् जायकेदार नाश्ते एवं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। साथ ही उनके द्वारा प्रत्येक खरीददारी से वैसे कुशल एवं प्रशिक्षित बेरोजगारों के सम्मुहों द्वारा बनाये गये उत्पाद से उनके रोजगार को भी बल मिलेगा। कहने का तातपर्य यह है कि फन वर्ल्ड डिजनीलैंड एक एैसा समुह है जो बेरोजगारों को रोजगार का एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है एवं देश के तरक्की में अपना अदृश्य योगदान करता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फन वर्ल्ड डिजनीलैंड गर्मी की इस मौसम में परिवार के साथ मनोरंजन का एक अवसर प्रदान करता है जिसका जमशेदपुर एवं आस-पास के निवासी साल भर से इस आयोजन का इंतेजार करते हैं।

उक्त उद्घाटन के अवसर पर मेले के आयोजक श्री चन्द्रशेखर पर्वत के अलावा शत्रुघन गिरी, एडवोकेट समरेन्द्र सिंह एवं कौशल किशोर पर्वत उपस्थित थे।

धन्यवाद
(चन्द्रशेखर पर्वत), संयोजक

Read More

हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा के रास्ते जयनगर और पटना के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । दिनांक 24.04.2025 को इसका परिचालन जयनगर से स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जायेगा तथा दिनांक 25.04.2025 से गाडी सं. 94803/94804 जयनगर-पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल का नियमित परिचालन किया  जायेगा । यह ट्रेन पटना से यह शनिवार को छोड़कर तथा जयनगर से रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी । दिनांक 24.04.2025 को गाड़ी सं. 05597 जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल स्पेशल ट्रेन के…

Read More

जमशेदपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को दिल दहलाने वाले आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय और बर्बर हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या ने न केवल आतंकवाद की क्रूर मानसिकता को उजागर किया, बल्कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के घिनौने चेहरे को भी विश्व के सामने बेनकाब कर दिया। इस जघन्य घटना के बाद देशभर में लोगों में गुस्सा और आक्रोश का लावा फूट पड़ा है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु…

Read More

जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की एकता और शांति पर हमला बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस नृशंस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। विधायक श्री सरदार ने कहा, “इस तरह की घटनाएं देश की अखंडता को कमजोर करने का विफल प्रयास हैं । पूरा देश एकजुट है, और ऐसे वक्त में हम सभी को एकता का परिचय देना चाहिए।” उन्होंने केंद्र सरकार से दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई…

Read More

जमशेदपुर। टाटानगर बासुकीनाथ मंडली धर्मशाला की आमसभा सह कार्यकारिणी समिति चयन का कार्यक्रम सिंहभूम चेम्बर भवन में संपन्न हुआ। महासचिव सुरेश हरनाथका ने वर्षभर के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने 2024-25 के आय-व्यय का विवरण रखा, जिसे सदन ने करतल ध्वनि से स्वीकृति प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल ने अपने संबोधन में संस्था की कीर्ति और सेवाओं को और व्यापक बनाने की बात कही। चुनाव पदाधिकारी सत्यनारायण खंडेलवाल ने चयन प्रस्ताव को समर्थन के साथ पारित किया और नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। नई कार्यकारिणी समितिः- नवगठित समिति में इन्दर अग्रवाल अध्यक्ष,…

Read More