Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा
Breaking News

Jamshedpur News :प्रकाशपर्व पर 27 दिसंबर को साकची में निकलेगी अलौकिक शोभा यात्रा

साकची गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाशोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू: निशान सिंह
BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने दसवें गुरु, दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाशोत्सव को समर्पित भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी है। सोमवार को गुरुद्वारा प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 27 दिसंबर को गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव पर साकची के निर्धारित मार्ग से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

READ MORE :Jamshedpur News :शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

प्रधान निशान सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव से पहले 23 से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 दिसंबर को अखंड पाठ आरंभ होंगे जिनकी समाप्ति प्रकाशपर्व के दिन 27 दिसंबर को की जाएगी। उसी दिन गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार भी सजेगा जहाँ संगत गुरु महाराज की बाणी का रसपान करेगी।
परमजीत सिंह काले ने बताया कि शोभायात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कालीमाटी रोड, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर, काशीडीह मोड़ गोलचक्कर होते हुए आर डी टाटा गोलचक्कर से पुनः साकची गुरुद्वारा लौटेगी। इस शोभायात्रा में जुगो जुगो अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी भी संगत के दर्शन हेतु भ्रमण करेगी।

READ MORE :Jamshedpur News :”धरम हेत साका जिनि कीआ, सीस दीआ पर सिरड न दीआ”,  मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत
शोभायात्रा में स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब जत्था की बीबियाँ, नौजवान सभा और गुरु रूप साध संगत विशेष रूप से अगुवाई करेंगी। जिसमे गुरु नानक उच्च और मध्य विद्यालय तथा मॉर्डन इंग्लिश स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे। हरजीत सिंह मोनू ने संगत से अपील की कि प्रकाशोत्सव की पावन बेला पर गुरु चरणों में अरदास बेनती में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा, यह अवसर अलौकिक है, हर घर में प्रकाश बरसेगा बस संगत पूरे प्रेम और श्रद्धा से हाजिरी लगाए।
सुखविंदर सिंह निक्कू ने बताया कि प्रकाशोत्सव के पावन मौके पर गुरु का अटूट लंगर संगत को समर्पित भाव से वितरित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को लंगर और कड़ाह प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य सभी को प्राप्त हो सके।
बैठक में प्रधान सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, जगमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, हरजीत सिंह मोनू, अजायब सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, श्याम सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह जस्से, मनोहर सिंह मित्ये, राजिंदर सिंह, बलदेव सिंह बब्बू और जयमल सिंह उपस्थित रहे।
अंत में प्रधान निशान सिंह ने क्षेत्र की समस्त सिख संगत एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा और कीर्तन दरबार में हाजिरी भरकर गुरु घर की खुशियाँ और आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मौसम ने ली अचानक करवट, तेज आंधी और झमाझम बारिश से शहरवासियों को मिली गर्मी से बड़ी राहत

June 12, 2026

AAJ KA RASIFAL :12 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर फैकल्टी अपग्रेडेशन प्रोग्राम का शानदार आयोजन, AI और पॉजिटिव कैंपस पर जोर

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.