
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर के बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में मारुति नंदन पाण्डेय की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में की गई।
घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। पार्टी नेतृत्व ने मारुति नंदन पाण्डेय को संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ता बताते हुए उनके नेतृत्व में बिष्टुपुर मंडल को और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।
READ MORE :Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर में 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, संगठन को मिलेगी नई मजबूती
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मारुति नंदन पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और ऊर्जा से मंडल स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
READ MORE :Adityapur News :बिना वैध फूड लाइसेंस संचालन पर कार्रवाई, आदित्यपुर का बिग बास्केट स्टोर बंद
जनमुद्दों पर सक्रिय भूमिका का भरोसा
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनमुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बिष्टुपुर मंडल आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति के साथ आगे बढ़ेगा।


