Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस मंडल के विभिन्न इलाकों में जिला योजना निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह समेत जमशेदपुर अक्षेस के अभियंतागण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक पूर्णिमा साहू ने ईस्टप्लांट बस्ती के दरबार लाइन और शिव नगर में चल रहे पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठान कार्य, ईस्टप्लांट बस्ती में नाले के निर्माण, मनीफिट में सड़क निर्माण, रामाधीन बगान स्थित छठ घाट के पास चेयर अधिष्ठान तथा सलगाझूड़ी स्थित गैस संचालित शवदाहगृह के पास पथ…

Read More

राजनांदगाँव-कलमना तीसरी लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी ।” रेल खबर। अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है । इसी प्रकार राजनांदगाँव-कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को दक्षिण पूर्व भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में विकास के…

Read More

डेस्क। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (28 अप्रैल, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति भवन में पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 71 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें से चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री प्रदान किया गया। डी नागेश्वर रेड्डी को चिकित्‍सा क्षेत्र में और डॉ लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया गया। एमटी वासुदेवन नायर और ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।पद्म भूषण से सम्मानित होने…

Read More

मधुबनी/जयनगर मधुबनी जिले के जयनगर के आई.पी. इंटरनेशनल स्कूल परिसर में माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक,जयनगर के तत्वावधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 35 रक्तविरों ने दूसरों की जान बचने के लिए किया रक्तदान किया। सर्वप्रथम वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम रक्षा दल के 48वी वाहिनी एसएसबी, जयनगर के डिप्टी कमांडेंट विवेक कुमार, शुक्ला ब्लड बैंक,दरभंगा के डायरेक्टर मुकेश सिंह, डॉ. गौस अहमद, माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के सचिव विकास चंद्रा, आई.पी. इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सीए…

Read More

डेस्क। राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) भारत सरकार के ऐतिहासिक अभिलेखों का संरक्षक है और सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के अनुसार प्रशासकों और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए दस्तावेजी विरासत को सुरक्षित रखता है। एक प्रमुख अभिलेखीय संस्थान के रूप में, राष्ट्रीय अभिलेखागार देश में अभिलेखीय चेतना को निर्देशित करने और आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सार्वजनिक अभिलेखों के विशाल संग्रह के अलावा, राष्ट्रीय अभिलेखागार में राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित भारतीयों के निजी कागजातों का एक समृद्ध और निरंतर बढ़ता संग्रह भी है। विरासत संरक्षण के क्रम में राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई)…

Read More

आज का पंचांग दिनांक – 29 अप्रैल 2025 विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – वैशाख पक्ष – शुक्ल प्रतिपदा – द्वितीया. अपरा. 5.32 तक / तृतीया वार – मंगलवार नक्षत्र – कृतिका. सायं. 6.47 तक / रोहिणी सूर्योदय – 5:14 सूर्यास्त – 6:16 राहुकाल – अपरा. 3.44 से 5.22 तक(अशुभ) दिशा शूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – गुड़ का सेवन कर यात्रा करें सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके…

Read More

जमशेदपुर: आज नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान खेल उत्कृष्टता के एक नए युग की शुरुआत हुई, जहां अत्याधुनिक दूसरे हॉकी टर्फ और प्रसारण-स्तर के फ्लडलाइट्स का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज और हॉकी ऐस फाउंडेशन के चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने शिरकत की। ऐप-आधारित सॉफ्टवेयर ऑपरेशन से लैस टेलीकाॅस्ट-स्तरीय फ्लडलाइट्स की स्थापना, वैश्विक मानकों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उच्चतम प्रसारण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई ये फ्लडलाइट्स हर मैच को बेहतरीन स्पष्टता और जीवंतता के साथ प्रसारित करने में सक्षम होंगी, जिससे अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक व्यापक रूप से हो सकेगी। नवल टाटा हॉकी अकादमी ने 2017 में अपना पहला हॉकी टर्फ स्थापित किया था, जबकि हॉस्टल अकादमी की स्थापना 2021 में हुई थी। तब से, अकादमी ने तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और युवा खिलाड़ियों को तैयार किया है, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित उपलब्धियां हासिल की हैं। अकादमी की उत्कृष्टता की निरंतर तलाश को विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, उच्च स्तरीय कोचिंग और समग्र विकास की भावना का मजबूत आधार मिला है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्मित नया हॉकी टर्फ, प्रशिक्षण माहौल को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है। यह नया टर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और वैश्विक मैच परिस्थितियों का जीवंत अनुभव प्रदान करने का वादा करता है, जिससे कैडेट्स को उच्चतम स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके। इस विस्तार और विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, एनटीएचए अब न केवल राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए तैयार है, बल्कि निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी करने की दिशा में भी आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ा रहा है।

Read More

नई दिल्ली/जमशेदपुर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पद्म भूषण (मरणोपरांत) प्रदान किया। स्वर्गीय मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। स्वर्गीय मोदी को पद्म भूषण मिलने पर उनके मित्र और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी तथा जाने-माने समाजसेवी अशोक गोयल ने हर्ष जताया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। काश! वह आज जीवित होते तो हमलोगों की खुशी चौगुना हो जाती। श्री गोयल ने कहा कि सुशील मोदी…

Read More

जमशेदपुर,: टाटा स्टील इस साल समर कैंप 2025 का आयोजन 9 से 30 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कर रही है। समर कैंप के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है और यह 15 मई तक जारी रहेगा। इस पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट, चाणक्य चौधरी ने की। इस साल समर कैंप अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया जा रहा है, जैसे टाटा स्टील कलिंगानगर, टाटा स्टील मेरामंडली, रॉ मटीरियल लोकेशन्स, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और टाटा स्टील गम्हरिया, जहाँ क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। 4-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक नई श्रेणी भी पेश की गई है, जिसमें रोलर स्केटिंग, एथलेटिक्स, किड्स’ जुंबा और फुटबॉल जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। चाणक्य चौधरी ने समर कैंप में भाग ले रहे युवाओं से इस अनूठे अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बच्चों को केवल खेल और अभ्यास तक सीमित न रहकर, टीमवर्क, अनुशासन की महत्ता समझने और  नए दोस्त बनाने के अवसर पर भी बात की। यह समर कैंप “मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम से जुड़े लगभग 100 बच्चों और एससी/एसटी समुदाय के 40 बच्चों को प्रायोजित करता है। इसके अलावा, यह बच्चों को स्विमिंग, आर्चरी, घुड़सवारी, वॉलीबॉल, हॉकी, रोलर स्केटिंग जैसे खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के लिए ‘अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श’, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और खेलों में हाइड्रेशन जैसे अहम विषयों पर भी जागरूकता सत्र आयोजित करेगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए, समर कैंप में हाइड्रेशन की व्यवस्था और वाटर मार्शल्स की तैनाती भी की गई है। इसके अतिरिक्त, बच्चों और उनके परिवारों के लिए जूलॉजिकल पार्क और निक्को जुबली पार्क में विशेष आकर्षक डिस्काउंट पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंजीकरण लिंक नीचे दिया गया है: https://ind01.safelinks.protection.outlook.com/?url=https%3A%2F%2Fjrdsportscomplex.in%2Ftsl-camp&data=05%7C02%7Cvini.bhagat%40tatasteel.com%7Cea4b91122345456db4c008dd824ff5e3%7Cf35425af47554e0cb1bbb3cb9f1c6afd%7C0%7C0%7C638810002145309409%7CUnknown%7CTWFpbGZsb3d8eyJFbXB0eU1hcGkiOnRydWUsIlYiOiIwLjAuMDAwMCIsIlAiOiJXaW4zMiIsIkFOIjoiTWFpbCIsIldUIjoyfQ%3D%3D%7C0%7C%7C%7C&sdata=WQm5dYc68vT7vDX2YZzfJviTb9kzGlFh67TXKV1EUj0%3D&reserved=0

Read More

जमशेदपुर। सर्वसम्मति से नवगठित पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कार्यसमिति सदस्यों की पहली बैठक आज मानगो टैंक रोड स्थित पोद्दार भवन में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता सर्वसम्मति से घोषित अध्यक्ष अरुण पोद्दार जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. ज्ञात हो कि बैठक से पूर्व पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह मुख्य संरक्षक श्री शंकर पोद्दार जी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया. नव मनोनीत महामंत्री श्रीकांत देव ने बताया कि अभी तक समिति का चलंत (अस्थायी) कार्यालय चल रहा था लेकिन आज से समिति के क्रियाकलापों एवं समिति का…

Read More