जमशेदपुर, 23 अक्टूबर। कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने और ग्रामीणों को समय पर इलाज के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित सानग्राम गांव में शुक्रवार की रात विशेष जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग के 100 दिवसीय ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ (एमडीटी) अभियान के नौवें दिन ग्रामीणों को बताया गया कि कुष्ठ रोग न तो कोई अभिशाप है और न ही पिछले जन्म के पाप का परिणाम। यह बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जिसका इलाज संभव है।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
READ MORE :Patna Railway: हार्डिंग पार्क में 5 नए प्लेटफॉर्म, मेट्रो कनेक्टिविटी
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ 0 राजीव लोचन महतो ने उपस्थित सभी आम जनमानस को मेरी दोस्ती तुमसे (एम0डी0टी0) अभियान-2026 पखवाड़ा (10 अक्टूबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक) अंतर्गत 100 दिवसीय कुष्ठ जागरूकता गतिविधियों से अवगत कराया।
आंगनवाड़ी केन्द्र, डुमरिया में एमपीडब्लू सुकराम महाली ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में निश्चित सुनापन तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है ,तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। कुष्ठ रोग न अभिशाप है और न पीछले जन्म का पाप। यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।
चाकुलिया में डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने कुष्ठ रोग का कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण,उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया।
एम0पी0डब्लू0 राम कृष्णा पानी ने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने रिकंस्ट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया कि इस सर्जरी के द्वारा दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है।उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी।
शरीर पर सुन्न दाग दिखे तो तुरंत कराएं जांच
सानग्राम के मुखिया संजय सरदार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर पर ऐसा दाग दिखाई दे, जिसमें संवेदना कम हो गई हो या सुन्नपन महसूस होता हो, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह कुष्ठ रोग का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।
मुखिया ने कहा कि कुष्ठ रोग को अभिशाप या पिछले जन्म के कर्मों से जोड़ना गलत है। यह जीवाणुजनित बीमारी है और इसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान और उपचार शुरू होने से कुष्ठ रोग के कारण होने वाली दिव्यांगता के जोखिम को कम किया जा सकता है।
एमडीटी दवा से ठीक हो सकता है कुष्ठ रोग
स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि कुष्ठ रोग का उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी (MDT) के माध्यम से किया जाता है। निर्धारित दवाओं का पूरा कोर्स चिकित्सकीय सलाह के अनुसार लेना जरूरी है।कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।उपमुखिया पदो हांसदा ने कुष्ठ रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और बीमारी के कारण होने वाली दिव्यांगता के बारे में जानकारी दी।
सेल्फ केयर और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की दी जानकारी
एमपीडब्ल्यू तुषार मंडल ने कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के लिए सेल्फ केयर यानी स्वयं की देखभाल के महत्व को समझाया।उन्होंने बताया कि प्रभावित अंगों की नियमित देखभाल और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से जटिलताओं को कम करने में मदद मिल सकती है।कार्यक्रम में रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कुछ पात्र मरीजों में इस सर्जरी से कुष्ठ रोग के कारण प्रभावित अंगों की कार्यक्षमता सुधारने में मदद मिल सकती है।इसके अलावा सहियाओं को कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी बताया गया।
READ MORE :RAILWAY NEWS: झारखंड-बिहार-बंगाल की 50 से अधिक ट्रेन सेवाएं रद्द, टाटा-बिलासपुर और साउथ बिहार प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा जागरूकता अभियान
एमपीडब्ल्यू उपेंद्रनाथ मोदिना ने ग्रामीणों को ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के उद्देश्यों और इसके तहत आयोजित की जा रही जागरूकता गतिविधियों से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, निशुल्क उपचार और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
सानग्राम में आयोजित रात्रि चौपाल को सफल बनाने में उपेंद्रनाथ मोदिना, मुखिया संजय सरदार, देवाशीष भगत, पलास मंडल, दीपांकर, तुषार मंडल, लैब टेक्नीशियन अंबुज गोप और ग्रामीणों ने सहयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण दिखाई देने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।


