Anni Amrita जमशेदपुर. 2022में जब जमशेदपुर के मिसेज केएमपीएम इंटर काॅलेज(वर्तमान में वोकेशनल कॉलेज) के पूर्व विद्यार्थियों का पहला री-यूनियन का आयोजन सम्पन्न हुआ तब किसी ने नहीं सोचा था कि कांरवा चल पड़ा है.साल आते रहे और दुनिया के हर कोने से पूर्व छात्र-छात्राएं जमशेदपुर में आयोजित हो रहे री-यूनियन में पहुंचते रहे.इस साल जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के होटल क्रूज में चौथे री-यूनियन(2025) का आयोजन हुआ जिसमें भारत के साथ-साथ यूएसए,यूके समेत अन्य देशों में वर्तमान में रह रहे पूर्व विद्यार्थी न सिर्फ पहुंचे बल्कि सबने मिलकर ऐसा धमाल मचाया कि सुनहरी यादें बन गईं. इस साल के…
Author: BJNN Desk
नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। रेलवे ने स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक दबाव और परिचालन संबंधी कठिनाइयों को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसके तहत, इन ट्रेनों को अब दिल्ली के वैकल्पिक स्टेशनों – हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल या पुरानी दिल्ली स्टेशन से संचालित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, यह निर्णय नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ कम करने और संचालन को समयबद्ध बनाने के लिए लिया गया है। इस निर्णय के तहत पुरुषोत्तम…
जमशेदपुर।जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में 19 जून 2025 को एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “महिला कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन सह सदस्यता अभियान” के रूप में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य संगठन को सशक्त करना और महिलाओं को उनकी सेवा व योगदान के लिए सम्मानित करना है। यह आयोजन बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। Jamshedpur Mla Saryu Rai की पहल ,टेल्को के भुवनेश्वर मंदिर पर्यटन क्षेत्र में होगा विकास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। विशिष्ट…
जमशेदपुर: कोल्हान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिणा मुक्तेश्वर बाबा के मंदिर में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित मेले में रविवार को पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार अपने परिवार के साथ पहुंचे। विधायक ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया। jamshedpur potka mla sanjib sardar – एक ऐसा विधायक साईकिल से घर घर जाकर सुन रहे है लोगों की समस्या प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पूजा अर्चना के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने मेला परिसर…
जमशेदपुर,। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर असंख्य दिलों की धड़कनों को जिन्दा रखने वाले रक्तदाताओं के सम्मान में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा साकची स्थित रेड क्रॉस भवन, बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेन्टर तथा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के जादूगोड़ा स्थित ऑफिसर्स क्लब में रक्तदान शिविर का तीनों स्थान पर एक साथ आयोजन किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला का सबसे बड़ा रक्तदान जादुगोड़ा स्थित यूरेनियम कारपोरेशन के आफिसर्स क्लब में आयोजित हुआ, रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए यूरेनियम कारपोरेशन के निदेशक तकनीक मनोज कुमार, कार्यकारी निदेशक एम. के. सिंघाई, माईन्स…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर बीते रात अपराध नियंत्रण की दिशा में जमशेदपुर में वृहद रूप से दागियों के खिलाफ खास अभियान चलाया गया. इस अभियान में मुख्य रूप से पिछले पांच सालों के दागियों, अभियुक्तों और वांछित अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ होटल,लॉज,अतिथि गृह की जॉंच, रेलवे स्टेशन,बस स्टैण्ड एवं संवेदनशील स्थानों की भी जांच की गई.संवेदनशील इलाकों में खानाबदोश के रूप में रह रहे संदिग्धों की भी जाँच की गई. इस अभियान के संचालन हेतु सभी थानों को पुलिस केन्द्र, गोलमुरी से अतिरिक्त बल भी…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जून के बचे हुए 15 दिनों में तीन महत्वपूर्ण रक्तदान शिविरों में सहयोग व आयोजन में भागीदारी की जायेगी, 25 जून को झारखंड के शिक्षण संस्थान में सबसे बड़े रक्तदान शिविर के आयोजन में अपना नाम रखने वाले एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के सिदगोड़ा स्थित परिसर में बृहत रक्तदान शिविर का आयोजन स्कूल के संस्थापक स्व. सुखदेव सिंह की 27वें पुण्य तिथि पर आयोजित किया जायेगा, श्री सिंह रेड क्रॉस जिला शाखा के संस्थापक पेट्रन में एक थें। वहीं 28 जून को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस जिला शाखा…
जमशेदपुर,:हाल ही में घोषित नीट यूजी परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे छात्रों की मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प की जीत बताया। सांसद महतो ने कहा, “यह सफलता आपके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आपके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला ठोस कदम है। आपने जिस प्रकार कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है।” उन्होंने यह भी कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर छात्र…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान महा उत्सव एवं रक्तदान सम्मान पखवाड़ा के तहत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रक्तदान पखवाड़ा का समापन रविवार को हुआ। पांच दिनों में 87 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। साथ ही आज एक जरूरतमंद को 2 यूनिट ब्लड सहयोग किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पूर्व प्रांतीय रक्तदान संयोजक सार्थक अग्रवाल को 108 बार रक्तदान करने हेतु सम्मानित किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, उषा चौधरी, पायल अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, बिंदिया नरेडी, खुशबू कावटिया आदि का योगदान रहा।
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा में नानकशाही कैलेंडर अनुसार आषाढ़ माह की संग्राद पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जहाँ संगत ने गुरबानी की तुक “आषाढ़ तपन्दा तिस लगे हरि नाह न जिन्ना पासि, जगजीवन पुरख तियाग कै मानस सन्दी आस….” का जाप कर आषाढ़ माह का स्वागत किया। रविवार को इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची (जीपीसीएस) द्वारा आयोजित आषाढ़ माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख माथा टेका और विश्व कल्याण के लिए अरदास कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार…
