
*विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से वर्षों पुरानी समस्या का हो सका स्थायी समाधान*
पोटका: करनडीह चौक पर लंबे समय से बनी यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर समाज कल्याण समिति परसुडीह के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधायक संजीव सरदार का तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में उनका आभार जताया। समिति ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को विधायक के प्रयास से पूरा किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।
*वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
समिति के सदस्यों ए कहा गया है कि करनडीह चौक पर लगातार लगने वाले जाम से आम नागरिक, स्कूली बच्चे, व्यवसायी एवं राहगीर काफी परेशान थे। दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप, पहल और प्रशासनिक समन्वय के बाद यहां आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लाइट की स्थापना की गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हुई है।
*जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण*
समिति ने विधायक की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिग्नल चालू होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या में काफी कमी आई है और लोगों का आवागमन सुरक्षित व व्यवस्थित हुआ है।
विधायक संजीव सरदार ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि करनडीह क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारना आवश्यक था और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में देवजीत मुखर्जी, राजेश राय, अशोस्क भौमिक, सुब्रतों, सौविक चौधरी, अभय, संजीव पात्रा, आशीष चक्रवर्ती, आदि उपस्थित थे.


