Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ में गूंजा स्टार्टअप का मंत्र, नेक्सकॉन 2026 में देशभर के 1500 युवाओं ने लिया हिस्सा
Breaking News

Jamshedpur News :एक्सएलआरआइ में गूंजा स्टार्टअप का मंत्र, नेक्सकॉन 2026 में देशभर के 1500 युवाओं ने लिया हिस्सा

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 शार्क टैंक की तर्ज पर लाइव पिचिंग: 200 स्टार्टअप्स में से 4 को मिला मंच

– नेस्टासिया की फाउंडर अदिति मुरारका और अभिनेता अरिजीत दत्ता ने साझा किए सफलता के गुर

– श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और बिप्स सरायकेला के छात्रों सहित प्रोफेशनलों का लगा जमावड़ा

जमशेदपुर।

देश के प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के इनक्यूबेशन सेंटर एक्सीड और छात्र संगठन नेक्सोरा ने मिलकर ‘नेक्सकॉन 2026’ का आयोजन किया. यह स्टार्टअप और निवेशकों का बड़ा समिट था, जिसमें देशभर से 1500 से ज्यादा युवा शामिल हुए. टाटा ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में 1000 लोग मौके पर पहुंचे और 500 से ज्यादा ने ऑनलाइन हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज और एक्सीड के सीईओ प्रो. सुनील कुमार सारंगी ने की. इसका मकसद था कि किताबी पढ़ाई को असल जिंदगी के बिजनेस से जोड़ा जाए. मुख्य अतिथि नेस्टासिया की संस्थापक और एक्सएलआरआइ की पूर्व छात्रा अदिति मुरारका अग्रवाल ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई. उन्होंने युवाओं से कहा कि जोखिम लेने से डरना नहीं चाहिए. वहीं, उद्यमी और अभिनेता अरिजीत दत्ता ने बताया कि नई सोच और बिजनेस को कैसे साथ लेकर चलना चाहिए.

:::::::::::::::::::::::::::::::::::

 

शार्क टैंक जैसा रोमांच

 

कार्यक्रम का सबसे मजेदार हिस्सा ‘शार्क टैंक’ जैसा लाइव पिचिंग सेशन था. जनवरी में 200 से ज्यादा स्टार्टअप्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जनवरी 2026 में पंजीकृत हुए 200 से अधिक स्टार्टअप्स में से कड़ी स्क्रीनिंग के बाद केवल 4 का चयन किया गया, जिन्हें निवेशकों के सामने अपना बिजनेस मॉडल रखने का मौका मिला. इन युवाओं ने निवेशकों के मुश्किल सवालों का जवाब इतनी चतुराई से दिया कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.

 

इन्हें मिला स्टार्टअप आइडिया पिच करने का मौका

 

• एक्सएल स्टाइड्स : श्यामल पटेल (एक्सएलआरआइ के छात्र)

 

• योगिता बायोफार्मिंग : दीपक कुमार (आईआईटी खड़गपुर)

 

• लेबर लिंक : ओंकार और आशीर्वाद (बीआईटी सिंदरी)

 

• हे-डू टेक : चैतन्य और मेघा (एक्सएलआरआइ की छात्रा)

 

 

जीरो से वन तक का सफर

 

प्रो. राहुल शुक्ला ने एक पैनल चर्चा किया जिसका नाम था “जीरो टू वन: स्टार्टअप कैसे बनाएं और बढ़ाएं”. इसमें निवेशक डॉ. अरिजीत भट्टाचार्य, अमित कुमार और एचडीएफसी तथा यूको बैंक के बड़े अधिकारी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि निवेशक स्टार्टअप में पैसा लगाने से पहले क्या-क्या देखते हैं. स्टार्टअप बैंकिंग और फंडिंग की मुश्किलों पर भी खुलकर बात हुई.

 

छोटे शहरों के युवाओं को मिला बड़ा मौका

 

बैंक ऑफ बड़ौदा और वर्ल्ड लीडर समिट के साथ मिलकर हुए इस कार्यक्रम में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और बिप्स सरायकेला के छात्रों के अलावा कई पेशेवर भी आए. एक्सएलआरआई का यह प्रयास साबित करता है कि अगर सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे शहरों के युवा भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी नितीश कुमार भकत ने रचा इतिहास, आईआईटी खड़गपुर में जीते 3 प्रतिष्ठित एनपीटीईएल (NPTEL) स्टार अवॉर्ड

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर विधायक सरयू राय नाराज, अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

July 14, 2026

Jamshedpur News :स्व. सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर मानगो में वृक्षारोपण, विधायक सरयू राय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.