रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। बारिश का मौसम होने के कारण उन्होंने निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन निर्धारित समय से संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समय रहते संपन्न कर लिया जाये। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान और दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होता है। रांची में मुख्यमंत्री और दुमका में राज्यपाल झंडोत्तोलन करते हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि समारोह के दौरान राष्ट्रीय गान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे। वह…
Author: BJNN Desk
मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। उन्हें बताया गया कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की जरूरत है। कुछ राज्यों में दो सैनिक स्कूल चल रहे हैं। पूरे देश के अलग-अलग सैनिक स्कूलों की तुलना में राज्य के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में सर्वाधिक 875 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं मुख्य सचिव ने सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्कूल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। वह शुक्रवार…
जमशेदपुर, संवाददाता न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामाजिक वानिकी परियोजना की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जमशेदपुर के सामुटोला गांव में 165 पौधे लगाए गए, जिसमें जामुन, आम समेत अन्य फलदार वृक्षों की प्रजातियाँ शामिल हैं। यह परियोजना पर्यावरण संतुलन बहाल करने के साथ-साथ स्थानीय आदिवासी समुदाय को स्थायी आमदनी का अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां इस परियोजना का उद्घाटन स्थानीय आदिवासी किसान सुषेन मंगांडी की भूमि पर किया गया, जिसमें न्युवोको…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है। जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर धमकी दी जाती है। किसी को हाथ जलाने की धमकी दी जाती है तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :28 जुलाई को ऐतिहासिक बनेगा सूर्य मंदिर का जलाभिषेक यात्रा, बनारस शैली में होगी महाआरती, 21 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना आरटीआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, विस में सवाल उठाने का आश्वासन आरटीआई कार्यकर्ता संघ…
पटना। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक 91.32% यानी 7.21 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त कर लिए गए हैं और उन्हें डिजिटाइज भी कर लिया गया है। इन सभी नामों को आगामी प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारूप मतदाता सूची 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और साथ ही सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों…
जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है, तो वहीं मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा की तैयारी पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भालूबासा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह…
मुंबई (अनिल बेदाग) : तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की आने वाली फिल्म बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क 2’ 1 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली है. हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैय्यारा’ की शानदार सफलता के चलते फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। READ MORE :BOOLYWOOD NEWS :अभिनेता तुषार कपूर पहुंचे एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न सैय्यारा’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद ‘धड़क 2’ की रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि प्रोड्यूसर करण जौहर फिल्म की सेट रिलीज डेट को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं।…
धनबाद. दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल अंतर्गत विजयवाड़ा-गूडूर रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण, 27 और 28 जुलाई 2025 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। अब यह ट्रेन कृष्णा कनाल, नई गुंटूर और तेनाली स्टेशनों होते हुए अलेप्पी पहुंचेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व समय और मार्ग की जानकारी अवश्य लें। READ MORE : SOUTH EASTERN RAILWAY :”स्वर्णरेखा” बनेगा टाटानगर-बादामपहाड़ रेलमार्ग का नया स्टेशन, ग्रामीणों में उत्साह दरभंगा-रक्सौल मार्ग की ट्रेनों में बढ़े एसी कोच, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या…
विधायक के पहल पर श्रावण में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए की गई विशेष सफाई व्यवस्था जमशेदपुर (पोटका): कोल्हान के प्रसिद्ध शिवधाम मुक्तेश्वर धाम हरिणा में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह पहल विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में की गई, जिसमें ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। खास बात यह रही कि स्वयं विधायक संजीव सरदार ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई में भाग लिया और कार्य की निगरानी भी की। READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 25 जुलाई 2025 शुक्रवार का…
हाजीपुर, 24 जुलाई 2025 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 12948/12947 पटना–अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार करते हुए इसे अब राजगीर से चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 25 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 25 जुलाई 2025 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी इस विस्तार के बाद अब राजगीर, नालंदा एवं बिहार शरीफ जैसे ऐतिहासिक शहरों से कोटा, वडोदरा और अहमदाबाद के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि बिहार के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।…
