जमशेदपुर। न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चर्म रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मंगलवार को एक निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में शहर के 13 अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में शामिल प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. जी.सी. माझी (आईएमए अध्यक्ष एवं जनरल फिजिशियन), डॉ. एम.एल. जैन (ईएनटी सर्जन), डॉ. अजीत सिंह (सर्जन), डॉ. संजय जौहरी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. विवेक केडिया (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. निशा चौधरी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघा सिद्धेश (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजीव ठाकुर (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. पल्लवी ठाकुर (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. ओ.पी. ठाकुर (सामान्य चिकित्सक), डॉ. दिव्या (त्वचा विशेषज्ञ) एवं डॉ. रिया (डेंटल सर्जन) शामिल रहे।
डॉ. राजीव ठाकुर का वक्तव्य:
इस अवसर पर डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा,
“मेरे पिता स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए हम हर वर्ष इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सके।
हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचे।”
शिविर में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास, पश्चिमी विधायक सरयू रॉय, मीरा मुंडा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना की।
गणमान्य अतिथियों की शुभकामनाएँ:
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने बी.आर. सेवा सदन परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में ललित दास, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, दिलजॉय बोस, महावीर मुर्मू, पंकज सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, पप्पू सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश दुबे, चिंटू सरदार, छोटन सिंह, राम बाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, खनिया सिंह सहित बी.आर. सेवा सदन परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी के सहयोग से किया गया।



