केन्द्रीय वित्त श्री पी. चिदंबरम ने ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास में कंपनियों द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत किए जा रहे कार्य की सराहना की है। श्री चिदंबरम ने कहा कि इस तरह की शुरूआत से सामाजिक रूप से संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे का विकास संभव हो रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि कंपनियों द्वारा अर्जित लाभांश के दो प्रतिशत को सामाजिक रूप से संबंधित परियोजनाओं में निवेश करने के प्रस्ताव को हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है। श्री चिदंबरम ने कल तमिलनाडु के शिवगंगाई में इंडिया इन्फ्रास्टक्चर…
Author: BJNN Desk
बीजेएनएन व्यूरों, नई दिल्ली 27 फरवरी सीमा सुरक्षा बल में विशेष महानिदेशक और भारतीय पुलिस सेवा (एएम : 79) के अधिकारी श्री डी.के. पाठक 1 मार्च, 2014 से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का कार्यभार नियमित आधार पर किसी अधिकारी की नियुक्ति न होने और आगामी आदेश न होने तक संभालेंगे।
बीजेएनएन व्यूरो ,नई दिल्ली,27 फरवरी आखिरकार काफी जद्दोजेहद के बाद भाजपा और लोजपा में गठबंधन हो गया .गठबंधन के साथ ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सुची जारी कर दी है।पहली सुची में 54 उम्मीदवारो का लिस्ट जारी किया गया हैं ।हाँलाकि बिहार झारखंड और उत्तरप्रदेश के लिए किसी भी उम्मीदवार का लिस्ट जारी नही किया गया हैं। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर पांच राज्यो के लिए नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने फिलहाल 54 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। महाराष्ट्र के लिए 16…
बीजेएनएन जामताङा 27 फरवरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में कई योजनाओ का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। १०० बीएड वाले नव निर्मित सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन किया गया। इसके अलावे सीएम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ऑनलाइन शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग ८९. ००९ करोड़ कि लगत से सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। साथ ही जामताड़ा प्रखंड परिसर में पुस्तकालय का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। मौके पर निःशक्तों के बीच ट्राई साइकिल एवं श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया। मौके पर जामताड़ा विधायक विष्णु प्रसाद भैया सहित अन्य उपस्थित थे।
बीजेएनएन व्यूरों, रायपुर 27 फरवरी छत्तीसगढ़ के रायपुर में ऐग्रिकल्चर डिपार्टमेंट के बी. डी. गुहा ने नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी इंसान को छुए बिना महज 10 सेकंड में उसका ब्लड ग्रुप बता देते हैं। गुहा का दावा है कि वह इस तकनीक से भरा और खाली सिलिंडर,अंडरग्राउंड पानी और सुरंगों की भी पहचान कर सकते हैं। गुहा बताते हैं कि वह नारियल से 5 ब्लड ग्रुप- ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव, बी पॉजिटिव, ओ पॉजिटिव और ओ निगेटिव की पहचान सकते हैं, बाकी तीन के लिए रिसर्च जारी है। उनके तीनों बच्चे…
नई दिल्ली। सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वॉरंट रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं और इस बीच पुलिस उनके घर जाकर खाली हाथ लौट आई। सहारा ने 4 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आश्वासन दिया। जस्टिस के एस राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली बेंच ने बुधवार को सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिये गैर जमानती वॉरंट जारी किया था क्योंकि निवेशकों का 20 हजार करोड़ नहीं लौटाने के कारण लंबित अवमानना के मामले में सहारा प्रमुख न्यायिक आदेश के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। सुब्रत रॉय ने कोर्ट…
बीजेएनएन व्यूरों पटना,27 फरवरी दिल्ली से लखनऊ का सफर रात के करीब 11 बजे खत्म हुआ। लखनऊ पहुंचकर पटना निकलना था। रात में चार घंटे का इंतजार था। न सोने की जगह थी, न शहर घूमने का वक्त था। इसलिए सोचा रेलवे स्टेशन पर ही लोगों से बात कर वक्त काट लूं। देखा कि कुछ लोग चाय के साथ अखबार को पलटकर उसमें छपी खबर पर बहस कर रहे थे। एक ने कहा कि इंदिरा गांधी के बाद मोदी ही सबसे दबंग नेता बनकर सामने आए हैं। सीना ठोककर बोलते हैं। दूसरा इस दावे से प्रभावित नहीं हुआ। उसने कहा…
बीजेएनएन व्यूरों नई दिल्ली ,26 जनवरी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप ने अपनी उम्मीदवार की दुसरी लिस्ट जारी कर दी हैं।इस बार 3द लोगो की लिस्ट जारी कर दी हैं। गुरूवार को लोकसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। बताया जाता हैम कि राजमोहन गांधी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। राजमोहन गांधी महात्मा गांधी के सबसे बड़े पुत्र देवदास गांधी के पुत्र हैं। राजमोहन गांधी 21 फरवरी को आम…
विजय सिंह ,बी जे एन एन ब्यूरो ,नई दिल्ली भारत के विकास में देश के विभिन राज्यों के व्यापारियों की भूमिका काफी अहम् है और व्यापारी वर्ग राष्ट्र को प्रगति के रास्ते में ले जाने में अपना महती योगदान दे रहा है…उक्त बातें आज दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडोटोरियम में कन्फेडेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के दो दिवसीय सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं.मौके पर भाजपा के वरिष्ट नेता मुरलीमनोहर जोशी, स्मृति ईरानी ,रमेश चन्द्र अगरवाल,,बी.सी .भाटिया ,महेंद्र शाह,श्रीमति सीमा सेठी ,प्रवीण खंडेलवाल एवं काफी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति में श्री मोदी ने…
बीजेएनएन व्यूरों, जमशेदपुर 26 फरवरी देश के विकास में उत्पादन क्षेत्र (मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर) का अहम योगदान होता है, इसमें उद्योग इंजन का काम करता है। ये बातें भारत सरकार के इस्पात सचिव जी. मोहन कुमार ने बुधवार को कहीं। बेल्डीह क्लब में सीआइआइ झारखंड काउंसिल द्वारा आयोजित सेमिनार ‘रिवाइविंग ग्रोथ : फोकस झारखंड’ को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि 2025 तक भारत में 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इसके लिए उत्पादन क्षेत्र का ग्रोथ नौ फीसद की दर से होना चाहिए। उत्पादन क्षेत्र को अगले 10 साल में भारत के जीडीपी (सकल…
