अजीत कुमार ,जामताङा,01 मार्च जामताङा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव में अवकाश प्राप्त चिरेका कर्मी की अज्ञात लोगो ने शुक्रवार को देर रात हत्या कर दी ।घटना संबध में बताया जाता हैं कि कुरवान अंसारी रात के 8 बजे खाना खा कर घर से निकले काफी देर बाद जब घर नहीं लौटे तो परिजनो ने कुरवान असारी की खोजबीन शुरु की लेकिन वे नही मिल पाये ।सुबह होने पर घर से करीब 50 गज की दुरी पर कुरवान अंसारी का शव को एक गढ्ढे में देखा गय़ा ।शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं ।पुलिस को…
Author: BJNN Desk
बीजेएनएन व्यूरों ,जमशेदपुर ,01 मार्च जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गयी है.इस बार चेयरमैन बनने के बाद सायरस मिस्त्री अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आयेंगे.. उनके भी स्वागत की तैयारी चल रही है. जे आर डी टाटा स्पोर्टस काम्पलेक्स के सभागार में संस्थापक दिवस में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के बारे मे जानकारी संयुक्त रुप से सुनील भास्करण और जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने दी। आशीष माथुर ने बताया कि इस बार संस्थापक दिवस पर जुवली पार्क की अत्याघिक भीङ को देखते हुए शहर के अन्य पार्को को…
बीजेएनएन व्यूरों ,जमशेदपुर बहारागोङा उच्च विधालय में परीक्षा देते समय एक छात्र की मौत हो गई ।बताया जाता हैं कि पारुलिया के बाससति का रहनेवाला नारायण दत्त पारुलिया उच्च विधालय का छात्र था ।नारायण शनिवार को बहारागोङा उच्च विधालय मे मैट्रीक का परीक्षा देने गया हुआ था ।और शनिवार को ऩाराय़ण का बंगला के पेपऱ था।परीक्षा देते समय अचानक नारायण गश्त खाकर गिर टेबल पर गिर गया ।स्कुल प्रबंधन की मदद से नाराय़ण को अस्पताल ले जाया गया ।जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
बीजेएनएन व्यूरों ,रांची,01 मार्च दुमका के रामगढ़ थाना पुलिस की बुद्धिमता पर मजिस्ट्रेट भड़क गए। जमकर फटकार लगाई। क्रोध लाजमी था। हुआ यूं कि रामगढ़ पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को बकरी समेत कोर्ट में पेश कर दिया। यह देख मामले की सुनवाई कर रहे दंडाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने रामगढ़ पुलिस की जमकर खिंचाई की। कहा- सिर्फ बकरी ही क्यों जब्त वाहन को भी कोर्ट में लाते। रामगढ़ पुलिस ने गुरुवार को चोरी हुए बकरी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बुधवार शाम में ग्रामीमों ने छोटू चटर्जी तथा विश्वजीत दास को पुलिस के हवाले किया था।…
लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के मद्देनजर सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय (65) ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें शाम करीब पांच बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार यादव की अदालत में पेश किया, जहां उन्हें चार मार्च तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया गया। इस दौरान अदालत ने आवास में ही गिरफ्तार दशा में रखने की सहारा प्रमुख की अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कुकरैल स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में रखने का निर्णय लिया। चार मार्च को सुप्रीम कोर्ट में…
रांची -विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर एक दिवसीय झारखंड बंद की घोषणा करने वाले झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के बोल इस मसले पर संसद में नहीं फूटे। बाबूलाल ने 15वीं लोकसभा में एक भी सवाल नहीं उठाया। राज्य के एक तिहाई सांसदों की यही स्थिति रही। लोकसभा में झारखंड के 13 सांसदों (लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को छोड़कर) में चार सांसदों के बोल तक नहीं फूटे। इनमें झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, कांग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय और भाजपा के देवीधन बेसरा प्रमुख हैं। 1सदन में उपस्थिति को लेकर भी इन सांसदों का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ बेहतर नहीं रहा।…
बीजेएनएन व्यूरों जमशेदपुर 28 फरवरी जिला पार्ष़द सुनीता साह के द्वरा बीआरजीएफ मद से 500 फीट पीसीसी सङक का निर्माण कार्य का मामला अब उपायुक्त के दरबार पहुँच गया ।इस मामले को लेकर शुक्रवार को गोविदपुर निवासीयों ने एक प्रतिनिधी मंडल उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से मुलाकात की और सङक के निर्माण में हो रही अनियमीतता की शिकायत की ।ज्ञापम में कहा गया है कि जिला पार्ष़द सुनीता साह के द्वरा बीआरजीएफ मद से 500 फीट पीसीसी सङक का निर्माण कार्य हो रहा है उसमें घोर अनियमीतता बरती जा रही हैं ।जहाँ सङक की चौङाई 30 फीट होनी चाहिए वहां…
बीजेएनएन व्यूरों जमशेदपुर 28 फरवरी जमशेदपुर में टाटा मोर्टस के अधिकारी बृजेश सहाय के हत्या का मामला अभी ठण्डा नही हुआ था कि आज फिर अपराधियों ने घर में घुस कर एक व्यक्ति की धारधाङ हथीयार से हत्या कर दी ।बताया जाता है कि पेशे से गल्ला व्यापारी राहुल शुक्ला अपने घर में टीवी पर किक्रेट देख रहे थे ।परिवार के सभी सदस्य बाजार गए हुए थे ।जब परिवार के लोग शाम को सात बजे घर आये तो देखा कि राहुल शुक्ला पलंग में लहुलुहान मृत पङे थे ।पुलिस को इसकी सुचना दी गई .घटना स्थल पर एसएसपी और सीटी…
राजकुमारी का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें भारत का गहरा और विशेष मित्र बताया। राजकुमारी संस्कृत और पाली की विद्वान है, साथ ही भारतीय संस्कृति की गहरी समझ रखती हैं। भारत और थाईलैंड के मध्य मित्रता को मजबूत करने का भी उन्हें पर्याप्त ज्ञान है। उन्होंने दोनों देशों के मिले-जुले इतिहास के प्रति बेहतर समझ और जागरूकता पैदा करने के लिए उनकी दिलचस्पी और लगातार प्रयासों के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के थाईलैंड के साथ गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं और वे द्विपक्षीय संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। भारत दोनों देशों…
बीजेएनएन व्यूरो , ऩई दिल्ली ,28 फरवरी चुनाव आचार संहिता 1961 में संशोधन करते हुए मंत्रिमंडल ने आज चुनाव खर्च की सीमा में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अब कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार 70 लाख रुपए तक का खर्चा कर सकेंगे। अरुणाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी में खर्च की सीमा को 54 लाख रुपए रखा गया है। चुनाव खर्च की सीमा में यह बदलाव मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी, मतदान केन्द्रों की संख्या में वृद्धि के…
