नई दिल्ली,24 मार्च उपराष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने आज ‘वर्तमान और भविष्य के लिए पारंपरिक संस्कृति की प्रासंगिकता’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अंसारी ने कहा कि हम अपनी परंपरा से ज्ञानार्जित करते हैं। विद्वानों ने विभिन्न कालावधि के दौरान कठिन श्रम कर जीवन, धर्म, दर्शन, विज्ञान और कानून के विषय में तथ्य एकत्रित किये, वह बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह ज्ञान समय की कसौटी पर कसा जा चुका है और इसका एक-एक तथ्य उचित और महत्वपूर्ण हैं। यह सब हमे अपनी समृद्ध परंपरा से प्राप्त हुआ है। परंपरा और आधुनिकता एक दूसरे के…
Author: BJNN Desk
राजेश बेदी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार, 13 अन्य फोटो पत्रकार भी पुरस्कृत नई दिल्ली.24 मार्च भारत के प्रधान न्यायाधीश श्री पी.सतशिवम ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में जाने माने फोटो पत्रकारों को तीसरे राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधान न्यायाधीश ने जाने-माने छायाकार श्री राजेश बेदी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। 13 अन्य फोटो पत्रकारों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति सतशिवम ने कहा कि फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में पायेरेसी को देखते हुए पेशेवर छायाकारों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉपी राइट…
नई दिल्ली,24 मार्च भारतीय आर्थिक सेवा के 35वें बैच (2013) के 29 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारी नीति-निर्माताओं और योजनाकारों को परामर्श देने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। आज जैसी जटिल दुनिया में नीति-निर्माण के क्षेत्र में ठोस आर्थिक परामर्श की जरूरत बढ़ती जा रही है। 1947-48 के बजट में हमारा राजस्व 171 करोड़ रुपये था और खर्च 197 करोड़ रुपये। इसके मुकाबले वर्ष 2013-14 में हमारा राजस्व 10.3 लाख करोड़ रुपये और खर्च 15.9 लाख करोड़…
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,24 मार्च जमशेदपुर लोकसभा सीट से आजसू पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं दिये जाने पर झाविमो नेताओं ने भाजपाा और आजसू के बीच कोई बड़ा समझौता (राजनीतिक लाभ या फिर पैसे का लेन-देन) होने का आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए मुख्य चुनाव आयोग के पास झाविमो द्वारा पत्र भी लिखा जायेगा। झाविमो के वरिष्ठ नेता पूर्व विधयक सनातन मांझी, नरेश मुर्मू, खागेन महतो, ललन चैहान और शशिभूषण ने सोमवार को काशीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा और आजसू पर आदिवासी-गैर आदिवासी और महतो व मांझी को आपस में लड़वाने तथा जाति के नाम…
वरीय संवाददाता.जमशेदपुर,24 मार्च भीख मांग कर गरीब बच्चो को शिक्षा देनेवाले और राष्ट्रपति से सम्मानित घाटशिला के कांठा सिह ने सोमवार को पूर्वी सिहंभूम लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन किया ।इसके अलावे आमरा बंगाली से अगद महतो और झारखंड पार्टी नरेन से शेख अखुरुद्दीन ने नामांकन किया हैं।
जमशेदपुर, 24 मार्च, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट तथा सेफ्टी ऐंड अर्गोनोमिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में ज्वाइंट मास कम्युनिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों तथा ठेका कर्मचारियों के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित संदेश के प्रचार-प्रसार के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के साथ जिम्मेदारियों का साझा करना और कर्मचारियों के बीच आत्मविश्वास की भावना पैदा करना था कि प्रबंधन और यूनियन दोनों ही उनकी सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति चिंतित है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री आनंद सेन, प्रसिडेंट, टीक्यूएम ऐंड स्टील बिजनेस, ने कहा…
वरीय संवाददाता.जमशेदपुर,24 मार्च जमशेदपुर के बोङाम थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दहला देनेवाली घटना का मामला प्रकाश मे आया है।जहाँ पारिवारिक विवाद के कारण पति पत्नि ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी ।वो भी ऐसी हत्या की महिला का सिर घङ अलग कर दिया गया हांलाकि गांव वालो की मदद से दोनो को पुलिस ने पकङ जरुर लिया हैं। घटना के संबघ मे बताया जाता हैं कि बोङाम थाना के मिर्जाडीह के रहनेवाले मशरुई हाँसदा का किसी बात को लेकर अपने पङोसी सुखदेव हांसदा और सरिता हांसदा से किसी बात को लेकर बीती रात झगङा हुआ…
जमशेदपुर.24 मार्च बड़ सुखसार पवल तूअ तीरे, छाड़ई त निकट नयन भर नीरे…, एक अपराध छइ मोरी जानी, परसत पाय माय तू अ पानी…। (अर्थात आपके दर्शन कर इतना आनंद मिला कि मेरे आंख भर आए, पर मैंने एक अपराध कर रहा हूं कि अपने पांव से आपको छू रहा हंू) कवि विद्यापति द्वारा गंगा नदी पर रचित इस कविता को सुनकर साकची आमबागान में आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोग भाव विह्वल हो उठे। कविता मिथिला रत्न से सम्मानित कुंज बिहारी मिश्र ने पढ़ी। इसमें देश-विदेश से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस…
जमशेदपुर. 24मार्च सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लोकसभा चुनाव 2014 के मद्देनजर मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत चैंबर की ओर से शहर में 30 से 40 स्थानों पर होर्डिंग, दो मतदाता जागरूकता रथ, प्रमुख बाजारों में नुक्कड़ नाटक तथा प्रतिष्ठानों के बिल पर मतदान करने की अपील की जाएगी। यह बातें रविवार की शाम चैंबर भवन में शहर के व्यवसायियों के साथ बैठक में चैंबर अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जिले के शहरी क्षेत्र में 42 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान का प्रतिशत…
नई दिल्ली, बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क,23 मार्च अमित मिश्रा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए मीरपुर (बांग्लादेश) में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में रविवार को वेस्टइंडीज की टीम को 129/7 के स्कोर पर रोक दिया। भारतीय गेंदबाजों खासकर भुवनेश्वर (0/3), अमित मिश्रा (2/18) और सुरेश रैना (0/8) ने गत चैंपियन टीम के किसी भी बल्लेबाज को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भुवनेश्वर ने पारी के पहले ही ओवर से मैच में भारत का पलड़ा भारी कर दिया। उनकी स्विंग गेंदबाजी का कैरेबियाई…
