
संवाददाता जामताड़ा


पानी को लेकर नगर पंचायत की ओर से आहूत बैठक में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण जहाँ बैठक स्थगित हुई वही नगर पंचायत अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पीटते-पीटते बचे. नगर भवन में ईओ की ओर से बैठक बुलाई गई थी लेकिन स्थल से खुद पदाधिकारी ही गायब थे. जब ईओ शैलेश प्रियदर्शी पहुँच कर बैठक शुरू करवाई तो नपं अध्यक्ष विरेन्द्र मंडल के रौब का खामियाजा भुगतना पड़ा. नतीजा दोनों भीड़ के हाथो पीटते-पीटते बचे.
सोमवार को नगर पंचायत की ओर से शहर के पानी उपभोक्ताओ की बैठक नगर भवन में बुलाई गई थी. दिन और नियत समय पर शहरवासी पहुंच गए लेकिन बुलाने वाले पदाधिकारी गायब थे. लोगों ने घंटा भर इंतजार के बाद हंगामा शुरू कर दिया. इसकी सुचना ईओ को दी गई. हंगामा की बात सुनकर ईओ पहुंचे और लोगों को शांत कराया. काफी मनौवल के बाद बैठक शुरू हुई. लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के दादागिरी के कारण हंगामा पुनः भड़क गया.
बैठक में जैसे ही शहर के नामी चिकित्सक डॉ एके चक्रवर्ती ने अपनी बात कहनी शुरू की नपं अध्यक्ष विरेन्द्र मंडल ने अपना रौब दिखाते हुए डॉ को फटकार कर बिठा दिया. उसके बाद लोगों ने हंगामा कहद कर दिया. जमकर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी होने लगी और आक्रोशित लोग मार-पीट पर उतारू हो गए. भीड़ के आक्रोश को देखकर ईओ शैलेश प्रियदर्शी ने लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी. उसके बाद लोग तो शांत हो गए लेकिन बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया.

