जमशेदपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के सुअवसर पर मंगलवार को जुगसलाई स्थित सामुदायिक भवन में “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिन पर प्रधानमंत्री जी के विचार और संदेश उपस्थित जनसमूह ने बड़े ध्यान से सुने। इस अवसर पर विशेष रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यदि महिला सशक्त और स्वस्थ होगी तो परिवार का समग्र विकास और कल्याण संभव होगा। महिला अपने त्याग और समर्पण से पूरे परिवार की देखभाल करती…
Author: BJNN Desk
नई दिल्ली। संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग (डीओपी) और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 17 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में बीएसएनएल की मोबाइल कनेक्टिविटी पहुँच को पूरे भारत में विस्तारित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर डाक विभाग की ओर से महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएँ और आरबी) सुश्री मनीषा बंसल बादल और बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन-उपभोक्ता गतिशीलता) श्री दीपक गर्ग ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत डाक विभाग देश भर में बीएसएनएल सिम कार्ड और मोबाइल रिचार्ज सेवाओं की बिक्री के लिए 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के अपने अद्वितीय डाक नेटवर्क का लाभ उठाएगा। भारतीय डाक की व्यापक पहुँच, देश के लगभग हर गाँव और कस्बे तक है। बीएसएनएल के लिए शहरी और ग्रामीण, दोनों ही क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए यह एक शक्तिशाली चैनल के रूप में काम करेगी। इस पहल का उद्देश्य बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं को और अधिक सुलभ और किफ़ायती बनाना है। खासकर देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए, जिन्हें अक्सर सीमित कनेक्टिविटी की समस्या से जूझना पड़ता है। डाकघरों को सेवा केंद्रों के रूप में सक्षम बनाकर, यह साझेदारी डिजिटल खाई को पाटने, ग्रामीण परिवारों को मोबाइल सेवाओं से सशक्त बनाने और डिजिटल इंडिया, वित्तीय समावेशन और सामाजिक-आर्थिक विकास के व्यापक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करती है। इस अवधारणा का कार्यान्वयन असम में किया गया था। जहाँ इसने पहले ही उल्लेखनीय सफलता हासिल कर ली है। इससे देशव्यापी स्तर पर इसके कार्यान्वयन के लिए एक स्केलेबल मॉडल के रूप में इसकी क्षमता का प्रदर्शन हुआ है। इस सहयोग के माध्यम से डाकघर बीएसएनएल मोबाइल सिम बिक्री और मोबाइल रिचार्ज के लिए पॉइंट्स ऑफ़ सेल के रूप में कार्य करेंगे। बीएसएनएल सिम स्टॉक और प्रशिक्षण प्रदान करेगा जबकि डाक विभाग बीएसएनएल के लिए नए ग्राहकों को जोड़ेगा और मानकीकृत और सुरक्षित तरीके से लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा। डाक विभाग की महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएँ और आरबी) सुश्री मनीषा बंसल बादल ने कहा की “यह साझेदारी भारतीय डाक की विश्वसनीय पहुँच को बीएसएनएल की दूरसंचार विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है ताकि प्रत्येक नागरिक को किफायती और सुलभ कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके।” बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन-उपभोक्ता गतिशीलता) श्री दीपक गर्ग ने कहा की “इस सहयोग के माध्यम से, बीएसएनएल की सेवाएँ देश के हर कोने में उपलब्ध होंगी। इससे नागरिक—विशेषकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में—अपने निकटतम डाकघर में आसानी से मोबाइल सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे।” यह समझौता 17.09.2025 से एक वर्ष के लिए प्रभावी है और बाद में इसे नवीनीकृत किया जा सकता है। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से सुदृढ़ निगरानी, मासिक मिलान और साइबर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। बीएसएनएल के दूरसंचार बुनियादी ढाँचे को भारतीय डाक की देशव्यापी उपस्थिति के साथ जोड़कर, यह पहल नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के तालमेल में एक नया मानदंड स्थापित करती है। डाक विभाग की महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएँ और आरबी) सुश्री मनीषा बंसल बादल और बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन-उपभोक्ता गतिशीलता) श्री दीपक गर्ग द्वारा नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
जमशेदपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तमोलिया परिसर में बुधवार, 17 सितम्बर 2025 को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत निःशुल्क मेगा ईसीजी शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 263 महिलाओं ने भाग लिया। इनमें स्थानीय निवासी, विभिन्न आरडब्ल्यूए एसोसिएशन की सदस्याएँ, महिला संगठन, क्लबों की प्रतिनिधियाँ तथा अस्पताल के कर्मचारी शामिल रहीं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करना और हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित…
।★ मुख्यमंत्री ने कहा- महिलाएँ आज आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत हैं। ==================== ★ मुख्यमंत्री बोले – जब महिलाएँ स्वस्थ होंगी, तभी समाज और परिवार भी सशक्त होंगे ==================== ★ मुख्यमंत्री ने कहा – महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जागरूकता को लेकर सरकार निरंतर प्रयासरत। ==================== महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ठोस पहल राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही ==================== रांची। राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस…
Jamshedpur – In a move aimed at recognizing employee contributions and fostering healthy industrial relations, the Tata Steel Zoological Society (TSZS) signed a Bonus Agreement with the TSZS Workers Union on Tuesday. The signing took place in the presence of both management representatives and union officials, highlighting the organization’s commitment to employee welfare and cooperation. As per the newly signed agreement, all eligible employees of the Zoological Society will receive a Performance Reward for the financial year 2024–2025. The reward will be calculated at the rate of 8.33% of the total salary (Basic + VDA) earned during the period from…
मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज (16 सितंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम की 9 से 16 सितंबर तक की भारत की राजकीय यात्रा संपन्न हुई। इस राजकीय यात्रा के दौरान उन्होंने मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति का दौरा किया। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति, ‘महासागर विजन’ और ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में मॉरीशस का विशेष स्थान है। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि…
जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो के जाकिरनगर अवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया। इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मद से 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से होना है। पुल निर्माण की मांग स्थानीय नागरिक लंबे अर्से से कर रहे थे। READ MORE :Jamshedpur Mla Saryu Rai की पहल ,टेल्को के भुवनेश्वर मंदिर पर्यटन क्षेत्र में होगा विकास आज शिलान्यास हो जाने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शिलान्यास होने के बाद स्थानीय…
जमशेदपुर। विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर में मंगलवार 16 सितंबर 2025 को निःशुल्क वृहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की “सामाजिक दायित्व निर्वाहन” पहल के अंतर्गत आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यालय से जुड़े वाहन चालकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इस आयोजन में ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा। शिविर का शुभारंभ विद्यालय परिसर में हुआ, जहाँ डॉ. एम. एल. अली और डॉ. शुभाषीष देव की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई। इस दौरान लगभग 50 वाहन चालकों एवं 100 अन्य लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 16 सितंबर 2025 को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाहरगोड़ा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाहरगोड़ा डॉ. उत्पल मुर्मू और जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बच्चों के बीच अलबेन्डाज़ॉल दवा का सेवन कर अभियान का उद्घाटन किया। कृमि मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आंतों में होने वाले कीड़े से मुक्त करना है, जो उनकी सेहत, पढ़ाई और विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. राजीव लोचन महतो ने विद्यालय की…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 17 सितम्बर 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – आश्विन पक्ष – कृष्ण तिथि – एकादशी रात्रि 11:39 नक्षत्र – पुनर्वसु प्रातः 06:26 राहुकाल – दोपहर 12:21 से दोपहर 01:53 पचंक – नही है सूर्योदय – 05:34 सूर्यास्त – 05:50 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – धनिया या तिल खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा रहेगा। आपको अपने पूर्वजों के प्रति आदर का भाव रखना होगा, घर के बुजुर्गों की…
