बिलासपुर : यात्रियों को संरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस क्रम में किरोड़ीमल नगर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर झारखंड चेतना मंच का हस्ताक्षर अभियान यह कार्य दक्षिण पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा स्टेशन में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच 28 अगस्त 2025 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए वार्षिक बोनस के भुगतान पर सहमति व्यक्त की गई है। समझौता ज्ञापन के तहत, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए कंपनी के सभी संबंधित विभागों और इकाइयों के योग्य कर्मचारियों को वार्षिक बोनस के रूप में कुल 303.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें से, जमशेदपुर स्थित डिवीज़नों सहित ट्यूब डिवीज़न के लगभग 11,446 कर्मचारियों के बीच वार्षिक बोनस के रूप में ₹152.44 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए…
जमशेदपुर। बहरागोड़ा प्रखंड के मुराकाठी गाँव में सड़क दुर्घटना से घायल परिवार के हालात जानने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी पहुँचे। बीते दिनों माहुली चौक पर हुए सड़क हादसे में गाँव निवासी मजहो राम सोरेन और उनका तीन वर्षीय पुत्र संजय सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज कटक स्थित अस्पताल में जारी है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद से परिवार आर्थिक संकट में फँस गया है। इलाज का खर्च उठाना उनके लिए कठिन हो रहा था। ऐसे मुश्किल समय में झामुमो…
राँची,सवर्ण महासंघ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी के नेतृत्व में आज राज भवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी से मिलकर झारखंड में भी बिहार के तर्ज पर सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग की।जिस पर महामहिम राज्यपाल ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि आज सवर्ण समाज राजनैतिक एवं संस्थागत रूप से अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को लेकर चिंतित हैं। त्रिपाठी ने बताया की राजनीतिक और सामाजिक रूप से देश में यहां की जनसंख्या को पांच वर्गों में बांटा गया है। जिसमें ओबीसी /एससी,/…
रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार से गुरुवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मुलाकात की। विधायक सरदार ने पोटका क्षेत्र में पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा में धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रचुरता है। राज्य सरकार के सहयोग से इसे आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। इसके साथ ही विधायक ने पोटका विधानसभा में एक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (टेक्निकल यूनिवर्सिटी) की स्थापना के लिए कहा और इसके साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज जिसकी…
जमशेदपुर. ईटीवी के पूर्व सीनियर कैमरामैन रीतेश कुमार का आज सुबह टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया.वे पिछले एक साल से कोमा में थे.पिछले साल जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.ब्रेन इंज्यूरी के बाद में वे कोमा में चले गए थे.शुरुआत में टी एम एच में इलाज हुआ था जिसके बाद परिजन पहले रिम्स रांची और फिर दिल्ली लेकर गए थे.विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद पिछले महीने उन्हें दिल्ली से रांची रिम्स ट्रेन एंबुलेंस से लाया गया था.शहर के लोगों,पत्रकारों,विधायक सरयू राय,अमरप्रीत सिंह काले समेत कई लोगों ने…
सोना देवी विश्वद्यिलय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम में विद्यार्थीयों की उपस्थिति को यादगार बताते हुए कहा कि जिन विद्यार्थीयों ने सोना देवी विश्वविद्यालय में नामांकन लिया है, उनका भविष्य संवारने की जिम्मेवारी विश्वविद्यालय की है लेकिन इसके लिए विद्यार्थीयों को भी बराबर सहयोग करना होगा. तभी हम आपके उम्मीदों पर खरा उतर सकेंगे. श्री सिंह ने विद्यार्थीयों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की सलाह दी. कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने नए विद्यार्थीयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब भी उन्हें किसी तरह की समस्या हो तब वे निसंकोच भाव से अपने…
आदित्यपुर, : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर झारखंड चेतना मंच की ओर से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और रेल यात्री शामिल हुए और मंच की इस मांग का पुरजोर समर्थन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी, राहुल यादव आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंच का कहना है कि कोरोना काल के समय से कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर स्टेशन पर बंद कर दिया गया था, लेकिन महामारी बीतने के…
जमशेदपुर, 27 अगस्त। रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के कमिटी गठन के पश्चात पूरे राज्य में रेड क्रॉस सोसाईटी के उद्देश्यों के अनुरूप मानवता की सेवा के कार्यों को विस्तार मिले और इसमें सभी जिलों की सहभागिता सुनिश्चित हो। प्रत्येक जिला शाखा मानवता की सेवा से पहचान बनाये तथा इसका समग्र परिणाम समाज के सभी वर्गों तक इसकी पहुंच के रूप में सामने आये, जिसमें मानवता की सेवा का भाव निहित हो। उक्त विचार रांची स्थित राजभवन में महामहिम राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा श्री संतोष कुमार गंगवार ने रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा के…
जमशेदपुर। आदित्यपुर, मंगलवार देर शाम गणेश उत्सव की धूम रही। अन्नपूर्णा मंदिर परिसर स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया और पूजा-अर्चना की। गणेश पूजा समिति आरडीएक्स गजानंद बॉयज क्लब द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव में सांसद के साथ झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशीला तांती, माझी बाबा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांसद जोबा माझी ने क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना सर्वप्रथम होती…
