Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

जमशेदपुर। खालसा प्रकट दिहाड़े (बैसाखी) के पावन अवसर पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में 113 यूनिट रक्त संग्रहित कर बैशाखी पर्व को और भी गौरवशाली बना दिया। मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब मानगो में धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा था, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सिख धर्म प्रचारक भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) के सान्निध्य में धार्मिक समागम भी संपन्न हुआ। READ MORE :Jamshedpur News :बैसाखी पर्व पर अकाली दल ने किया अमृत संचार, 39 लोग बने गुरु के…

Read More

जमशेदपुर । अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद (जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावां शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में मिथिला का नववर्ष और पर्यावरण संरक्षण का महान पर्व ‘जुड़ि शीतल’ बेहद हर्षोल्लास और समारोह पूर्वक मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में जहां एक ओर अपनी माटी और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर झारखंड की नियोजन नीति में मैथिली भाषा को स्थान न मिलने पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की। READ MORE :South East Central Railway :ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश या नादानी? प्रकृति और माटी से जुड़ाव का पर्व है जुड़ि शीतल…

Read More

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित जोगर्स पार्क में रंगरेटा महासभा के बैनर तले संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग और उनके द्वारा रचित संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का जोरदार आह्वान किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, 9 दिनों में 328 ट्रेनें हुईं प्रभावित माल्यार्पण से हुई शुरुआत, जीवनी पर डाला गया…

Read More

जमशेदपुर। खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के पावन अवसर पर अकाली दल जमशेदपुर द्वारा गुरुद्वारा साहिब, रिफ्यूजी कॉलोनी में अमृत संचार समारोह आयोजित किया गया जहाँ 39 सिख श्रद्धालुओं ने अमृत छककर खालसा सजे। मंगलवार को अमृत संचार समारोह में पंज प्यारे के रूप में शामिल जत्थेदार भाई सुखदेव सिंह खालसा, भाई रविंदर सिंह, भाई गुरदीप सिंह, भाई हरजीत सिंह एवं भाई रविंदर पाल सिंह सभी 39 अभिलाषी सिख श्रद्धालुओं को खंडे-बाटे की पाहुल छकाकर अमृतधारी बनाया। इनके अलावा, चरनजीत सिंह ग्रंथी सिंह की भूमिका में थे जबकि प्रीतपाल सिंह तथा अमृतपाल सिंह ने सहयोगी सेवादार के रूप में सेवा की।…

Read More

जमशेदपुर। मानगो स्थित गांधी घाट में मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को धर्म रक्षिणी कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वेद अनुशीलन केंद्र में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस बैठक में आगामी 19 अप्रैल को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बिपिन झा ने की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, 9 दिनों में 328 ट्रेनें हुईं प्रभावित 17 अप्रैल को मेधावी बच्चों का होगा सम्मान और…

Read More

आदित्यपुर। आदित्यपुर में झारखंड चेतना मंच के तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बेहद सादगी और वैचारिक गोष्ठी के साथ मनाई गई। आदित्यपुर रेलवे शिव मंदिर के सभागार में आयोजित इस भव्य जयंती समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की। इस अवसर पर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (Study Materials) का वितरण किया गया। यह पहल बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को सीधे तौर पर चरितार्थ करती है। READ MORE…

Read More

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में 327वें खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में जाकर गुरु दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने बिष्टुपुर, बारीडीह और बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज से पूरे राज्य की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, 9 दिनों में 328 ट्रेनें…

Read More

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर रेल मंडल में जंगली हाथियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाया है। वन क्षेत्रों (Forest Corridors) से गुजरने वाली पटरियों पर हाथियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए ट्रेनों की रफ्तार को नियंत्रित (Speed Regulation) किया जा रहा है। हालांकि, इस वन्यजीव संरक्षण अभियान के कारण ट्रेनों के परिचालन समय पर असर पड़ा है और कई ट्रेनें लेट हुई हैं, लेकिन हाथियों की जान बचाने के लिए रेलवे इसे जरूरी मान रहा है। READ MORE :South East Central Railway :ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक राम जानकी तपोवन मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने ईश्वर के समक्ष मत्था टेककर समस्त झारखंड वासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की मंगल कामना की। तपोवन मंदिर राज्य के लाखों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का केंद्र है, और यहां मुख्यमंत्री का दौरा धार्मिक और विकासात्मक दोनों दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। READ MORE :Summer Special Train :गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, पुणे और सांतरागाछी…

Read More

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किताडीह गुरुद्वारा में बैसाखी उत्सव के पावन अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु महाराज की हाजिरी में मत्था टेक कर प्रार्थना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। 327वें खालसा स्थापना दिवस के शुभ अवसर विशेष दीवान, कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कोकदा के महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित चड़क पूजा में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार सद्भाव और सेवा की भावना पर दिया जोर विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा…

Read More