माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 23 जून 2026 दिन – मंगलवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – वर्षा मास – ज्येष्ठ पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी शाम 04:39 तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र – हस्त दोपहर 11:54 तत्पश्चात् चित्रा राहुकाल – दोपहर 03:15 से शाम 05:57 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:00 सूर्यास्त – 06:39 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें आज का विशेष यदि आपको लगता है कि आपके कार्यों में बार-बार…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर के बेल्डीह स्थित नागा मंदिर में मां वैष्णो देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 29 जून (सोमवार) को ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का ‘महा स्नान महोत्सव’ पूरे भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। READ MORE :RANCHI NEWS: रेलवे का बड़ा अलर्ट! धनबाद मंडल में विकास कार्यों के कारण रांची-सासाराम एक्सप्रेस रद्द, टाटा-जम्मू तवी समेत 12 ट्रेनों का बदला रूट प्राचीन कुएं के 108 कलश जल से होगा महाभिषेक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के ट्रस्टी शशि तिवारी ने बताया…
जमशेदपुर। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मांग पत्र सौंपा गया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमिटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।…
रांंची. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों (डेवलपमेंट वर्क) की वजह से ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे के कोलकाता मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 जून से लेकर 28 जून 2026 तक कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) किया गया है। घर से स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें: READ MORE :East Central Railway :झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए महा-अलर्ट! 14 ट्रेनें रद्द, ‘गरीब…
LUCKNOW NEWS: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, छात्रों में मची भगदड़ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई और खुद को बचाने के लिए छात्र पहली मंजिल से नीचे कूदने लगे। इस हादसे में एक छात्र नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में कई छात्र झुलस गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी भी बिल्डिंग के अंदर करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की…
धनबाद। अगर आप इस हफ्ते झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश या दिल्ली की रेल यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना टिकट जरूर चेक कर लें। धनबाद रेल मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर ‘नॉन-इंटरलॉकिंग’ (NI) का बड़ा काम शुरू होने जा रहा है। इसके मद्देनजर रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। 22 जून से 1 जुलाई 2026 के बीच 14 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त (Cancel) कर दिया गया है, जबकि गरीब रथ और शक्तिपुंज जैसी 16 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य…
JAMSHEDPUR तुरामडीह माइंस गेट पर भाजपा का विशाल प्रदर्शन जमशेदपुर। तुरामडीह क्षेत्र के विस्थापित परिवारों के सम्मान, अधिकार और न्यायपूर्ण पुनर्वास की मांग को लेकर सोमवार को सुंदरनगर स्थित तुरामडीह माइंस गेट पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आंदोलन ‘तुरामडीह विस्थापित समिति’ के बैनर तले हुआ, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर का पूर्ण समर्थन मिला। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विस्थापितों की मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मीरा…
जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणाल सभागार में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग से प्राप्त विस्तृत कार्यक्रम और मतदाताओं के लिए जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी दी। इन्यूमरेशन फेज में नहीं देना होगा कोई दस्तावेज राजीव रंजन ने बताया कि 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले इन्यूमरेशन फेज (गणना चरण) के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का दस्तावेज एकत्र नहीं किया जाएगा। इस अवधि में बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया…
जमशेदपुर । जुबली पार्क में 21 जून 2026 की सुबह एक अद्भुत और ऊर्जावान नजारा देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ और ‘मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप’ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुबली पार्क स्थित जे.एन. टाटा स्टैच्यू के सामने सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक चले इस विशेष सत्र में शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों और आम नागरिकों ने हिस्सा लेकर ‘योग से निरोगी जीवन’ का संकल्प लिया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 200…
jamshedpur जिला और राज्य स्तरीय अधिकारियों ने दिए निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision)-2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा एवं आरवीएस स्कूल, डिमना में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम, प्रक्रियाओं एवं पुनरीक्षण कार्य की महत्ता की जानकारी दी और अभियान के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…
