
–युवाओं को सौंपी गई सेवा और नेतृत्व की कमान
–रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का आयोजन
जमशेदपुर,


रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से प्रायोजित स्कूलों और कॉलेजों के इंटरैक्ट एवं रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह बेहद गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से लबरेज युवा लीडर्स को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. साथ ही रोटरी इंटरनेशनल के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया.
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन बना नया रोटरैक्ट क्लब
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट मौजूदा समय में 8 स्कूलों के इंटरैक्ट क्लबों और 3 कॉलेजों व सामुदायिक रोटरैक्ट क्लबों का मार्गदर्शन कर रहा है. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन का रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सबसे नए रोटरैक्ट क्लब के रूप में स्थापित होना रहा.
मार्गदर्शकों (मॉडरेटरों) का हुआ सम्मान
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला गवर्नर (PDG) प्रतीम बनर्जी और जोन-4 के सहायक गवर्नर रोटेरियन प्रमोद दूबे ने इंटरैक्ट एवं रोटरैक्ट क्लबों के मॉडरेटरों को रोटरी पिन पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में इन मार्गदर्शकों की भूमिका की जमकर सराहना की.
सेवा और नैतिक नेतृत्व पर जोर
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि रोटरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, दोस्ती और नैतिक नेतृत्व की भावना पैदा करना है.
न्यू जेनरेशन की डायरेक्टर डॉ. जूही समर्पिता ने सभी क्लबों के मॉडरेटरों का परिचय कराते हुए कहा:”ये शिक्षक केवल क्लब नहीं चला रहे हैं, बल्कि सेवा और मानवीय मूल्यों से युक्त भावी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं, जो आगे चलकर देश का नेतृत्व करेगी.”
READ MORE :Jamshedpur News :तुलसी भवन में 20 से 22 जुलाई तक लगेगा विशाल राखी मेला
युवाओं ने पेश की कार्ययोजना और उपलब्धियां
समारोह में नए पदाधिकारियों ने साल 2026-27 के लिए अपने भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी. वहीं साल 2025-26 के निवर्तमान अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों ने सालभर चलाई गईं सेवा परियोजनाओं और अपनी उपलब्धियों की शानदार प्रस्तुति दी.
इन शिक्षण संस्थानों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के क्लबों ने हिस्सा लिया:
इंटरैक्ट क्लब: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, केरल समाजम मॉडल स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, चर्च स्कूल बेलडीह, विकास विद्यालय, बारीडीह हाई स्कूल, डी.बी.एम.एस. करियर अकादमी और नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल.रोटरैक्ट क्लब: करीम सिटी कॉलेज, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा प्रायोजित सामुदायिक रोटरैक्ट क्लब ‘सेवार्थह’ (Sevarthah). इसमें करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट सदस्यों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विशेष सराहना की गई.



