Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal:20 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

Aaj Ka Rashifal:20 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 20, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]

आज का पंचांग

दिनांक – 20 जुलाई 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी प्रातः 04:02 जुलाई 21, तत्पश्चात् अष्टमी
नक्षत्र – हस्त शाम 07:09 तत्पश्चात् चित्रा
राहुकाल – सुबह 06:51 से सुबह 08:32
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:10
सूर्यास्त – 06:37
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – शीशा देखकर यात्रा करें

आज का विशेष

पूरे घर में बदलाव करने की बजाय केवल बाथरूम में कुछ सुधार करके भी वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने की मान्यता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम का शुभ-अशुभ प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है।

कुछ उपाय

टॉयलेट सीट के ऊपर दीवार पर दो क्रिस्टल बॉल लगाएं। ध्यान रखें कि वे दीवार को स्पर्श न करें।

क्रिस्टल बॉल गंदी होने पर उन्हें गर्म नमक वाले पानी से धोकर तेज धूप में सुखाएं और फिर दोबारा लगा दें।

बाथरूम के बाहर की दीवार के पास पेड़-पौधे लगाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है।

बाथरूम के अंदर भी इनडोर प्लांट रख सकते हैं।

टॉयलेट सीट के ऊपर खिड़की या स्लैब पर एक कटोरे में नमक रखें। नमक को समय-समय पर बदलते रहें।

बाथरूम किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में बाथरूम बनाने से बचें।

दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में भी बाथरूम बनवाना शुभ नहीं माना जाता।

बाथरूम के लिए उपयुक्त दिशा

दक्षिण (South)

पश्चिम (West)

पश्चिम-उत्तर (North-West)

अन्य वास्तु सुझाव

बाथरूम का फर्श घर के अन्य कमरों के फर्श से लगभग 6–7 इंच ऊंचा रखने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में राहत भरा रहेगा, लेकिन मन में बेचैनी बनी रहेगी। निराशा के कारण जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दोपहर तक कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, इसके बाद किसी पुराने संबंध या सौदे से धन लाभ होने की संभावना है। अचानक बड़ा लाभ कमाने की इच्छा रहेगी, लेकिन सहयोग न मिलने से योजना फिलहाल टल सकती है। परिवार का माहौल शाम तक बेहतर होगा, फिर भी क्रोध पर नियंत्रण रखें। वात और कफ संबंधी परेशानी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां एक साथ आने से असहज महसूस करेंगे। काम का बोझ रहेगा, लेकिन शुरुआत में धीमी गति से काम करने के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों का हस्तक्षेप बढ़ेगा, फिर भी आप अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। धन की आवक आवश्यकता के अनुसार होती रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, जिससे परिवार प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों की सलाह की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। शाम का समय आनंददायक रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सभी सुविधाएं मिलने के बावजूद मन में असंतोष रहेगा। सुबह परिवार के किसी सदस्य से अनावश्यक विवाद हो सकता है, जिससे घर का माहौल प्रभावित होगा। बाहर के लोग समय आने पर सहयोग करेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन का पहला भाग सुखद रहेगा, जबकि दूसरा भाग मानसिक तनाव दे सकता है। दोपहर तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए महत्वपूर्ण कार्य इसी समय पूरे करें। किसी मजाक या पुरानी रंजिश के कारण विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं होगी, लेकिन जरूरत के समय धन की व्यवस्था हो जाएगी। सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। शाम को घर का माहौल छोटी-सी बात पर बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य में शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी।

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दोपहर तक कार्यों में रुकावट और मानसिक चिंता बनी रहेगी। घर में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। धार्मिक आस्था रहेगी, लेकिन लालच में आकर गलत कार्यों से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के बावजूद लापरवाही न करें।

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन की शुरुआत में परिजनों से आलोचना सुननी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में अधिक रुचि लेने के बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। धन लाभ की संभावना कम रहेगी, लेकिन अचानक लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। शाम को परिवार में हल्की नोकझोंक के बावजूद माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सम्मान तो मिलेगा, लेकिन जरूरत के समय अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। दोपहर तक सीमित लाभ की संभावना है, उसके बाद परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। निवेश किया हुआ धन फंस सकता है। सरकारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। परिवार के लोगों का व्यवहार मनोबल कमजोर कर सकता है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन अंतिम समय में टलने की संभावना है। यात्रा होने पर भी लाभ की उम्मीद कम रहेगी। किसी जिम्मेदारी के कारण बंधन महसूस होगा, लेकिन भविष्य में उसका लाभ मिलेगा। पुराने संपर्कों से आय हो सकती है, हालांकि अपेक्षा से कम। दिखावे पर खर्च अधिक करेंगे। परिवार का वातावरण शांत रहेगा। थकान और शरीर दर्द की शिकायत हो सकती है।

 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन की शुरुआत में अवसर मिलने के बावजूद निर्णय लेने में देरी हो सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा और बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। व्यापार में सीमित लाभ मिलेगा, लेकिन दैनिक खर्च निकल जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत का फल देर से मिलेगा। गलत कार्यों से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सुबह जिस कार्य में हानि का डर रहेगा, वही दोपहर बाद लाभदायक साबित हो सकता है। किसी को सलाह देने से बचें। व्यापार में जोखिम लेने से लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों से मतभेद रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी मामलों में सतर्क रहें। परिवार में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने रोग की अनदेखी न करें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी चोट या ऑपरेशन की संभावना होने पर सोच-समझकर निर्णय लें। दोपहर बाद राहत मिलेगी। निवेश में सावधानी बरतें। शेयर या सट्टा जैसे क्षेत्रों में अनुभवी की सलाह से ही कदम उठाएं। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा। लापरवाही से चोट लगने की आशंका है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दोपहर तक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आवश्यक कार्य दोपहर तक पूरे कर लें। नई योजना में बिना सोच-समझे निवेश न करें। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में आर्थिक मामलों को लेकर चल रहा तनाव कम होगा। माता या संपत्ति से जुड़े कार्य फिलहाल टल सकते हैं। शाम का समय मानसिक बेचैनी वाला रहेगा, इसलिए पर्याप्त आराम करें।

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9430145832 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whats app no 9430145832 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

AAJ KA RASIFAL : 21 जुलाई 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 21, 2026

Jamshedpur News: भुईयांडीह-भिलाई पहाड़ी फोर लेन सड़क और सिग्नेचर ब्रिज का निरीक्षण, पूर्णिमा साहू ने दिए अहम निर्देश

July 20, 2026

Jamshedpur News: तुलसी भवन में शुरू हुआ 35वां मारवाड़ी महिला मंच राखी मेला, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की सजी प्रदर्शनी

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.