Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मंगलवार को गौशाला चौक, सफ़ीगंज मोहल्ला, गौशाला नाला रोड, पुरानी बस्ती रोड, पंछी मोहल्ला, बामा लाइन सहित अन्य क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा किसी से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि डर के आगे जीत होती है। उन्होंने कहा कि जिसे मीडिया दागी और बागी बता रहा है, वैसे लोगों से जुगसलाई की जनता को सचेत रहने की जरूरत है। READ MORE:Jamshedpur News :जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत…

Read More

जमशेदपुर: जेईई मेन 2026 के घोषित परिणामों में शहर के वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह एवं प्रधानाचार्या नवदीप के पुत्र नवल सिंह ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नवल को 98.73 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। READ MORE:Jamshedpur News :बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती,आप बताएं क्या किया, मैं बताऊंगा कि मैंने क्या किया कड़ी मेहनत का मिला फल नवल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि संभव हो सकी। नवल…

Read More

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के पूर्व विधायक दुलाल भुइयां मंगलवार को जुगसलाई पहुंचे। यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक के परिचित एवं शुभचिंतको ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद के वार्ड 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका ने भी दुलाल भुइयां को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दुलाल भुइयां ने दीपक अग्रवाल रामूका का कुशल क्षेम पूछा तथा नगर परिषद चुनाव को लेकर गहन चर्चा की। दुलाल भुइयां ने बताया कि श्री रामूका सच्चे समाजसेवी हैं। कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े है। जहां उनके कार्यकलाप सराहनीय है। दुलाल भुइयां ने उन्हें वार्ड 12…

Read More

बोले सरयू (क्रासर) -बन्ना ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया -बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया -पति कदमा में रहे और पत्नी मानगो में, ये अचरज वाली बात नहीं? जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि बन्ना गुप्ता उनसे आमने-सामने बैठ कर बहस करें और बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या किया था और सरयू राय ने एक साल में क्या किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह भी बताएंगे कि इसके पहले जब…

Read More

जमशेदपुऱ: पंचगव्य चिकित्सा के बढ़ते प्रभाव के बीच मोहरदा क्षेत्र स्थित भवानी कॉलोनी, बारीडीह में “जीवन धारा पंचगव्य चिकित्सा सेवा केंद्र” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र की स्थापना डॉ. बालेश्वर प्रसाद द्वारा की गई है। उद्घाटन समारोह में पंचगव्य विद्यापीठ, चेन्नई के संस्थापक निरंजन भाई वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। READ MORE :Jamshedpur News :जेईई मेन 2026 में नारायणा का जलवा, मुकुल महतो बने कोल्हान टॉपर गौ सेवा का महत्व अपने संबोधन में आचार्य निरंजन भाई वर्मा ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर: साकची स्थित देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी के विद्यार्थियों ने जेईई मेन (जनवरी) 2026 में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। इस बार संस्थान के छात्रों ने न केवल उच्च परसेंटाइल हासिल किए, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। READ MORE :Jamshedpur News :48वां जुबली गोल्फ टूर्नामेंट: 18 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन, 21 से मुकाबला कोल्हान टॉपर बने मुकुल महतो नारायणा जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो ने 99.9654539 परसेंटाइल हासिल कर कोल्हान टॉपर का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा अयान सिंह (99.7283419), सोहम डोलाइ (99.6725097), आर्यन भारद्वाज (99.4968042), अनिकेत दास…

Read More

Jamshedpur: Tata Steel Zoological Park has added a magnificent new attraction to its animal collection with the arrival of a pair of African lions — Manohar (male) and Sridevi (female). The pair has been brought from Nehru Zoological Park as part of an approved animal exchange programme, under which two male mandrill monkeys were transferred to Hyderabad. READ MORE :Jamshedpur News:Dehradun Silver City Mall Murder, Jamshedpur’s Vikram Sharma Shot Dead in Broad Daylight Manohar and Sridevi are approximately nine years old and are in their prime breeding age. The Zoo management is optimistic that the pair will successfully breed in the…

Read More

जमशेदपुर: 48वां जुबली गोल्फ टूर्नामेंट 21 और 22 फरवरी 2026 को शहर के ऐतिहासिक गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है, जिसके साथ ही तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में लगभग 230 गोल्फरों के भाग लेने की संभावना है। रांची, भुवनेश्वर, पुणे, पारादीप और जमशेदपुर सहित विभिन्न शहरों से खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान करेगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति से प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा और…

Read More

जमशेदपुर। भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपनी नई प्रीमियम प्रोडक्ट न्युवोको ज़ीरो एम ट्रिपल शील्ड पुट्टी बाजार में उतारी है। यह व्हाइट सीमेंट-बेस्ड वॉल केयर सॉल्यूशन एक ही प्रोडक्ट में एंटी-माइक्रोबियल, वॉटरप्रूफिंग और एंटी-एफ्लोरेसेंस जैसे तीन प्रमुख फायदे प्रदान करता है। इस संबंध में कंपनी के हेड-मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस चिराग शाह ने कहा कि यह प्रोडक्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आकर्षक एस्थेटिक्स सुनिश्चित करता है। यह उत्पाद झारखंड सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,…

Read More

जमशेदपुर। सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, आईएएस से रांची स्थित उनके कार्यालय में मिला। बैठक के दौरान आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में संचालित उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों के समक्ष आ रही विभिन्न आधारभूत, प्रशासनिक एवं नीतिगत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष मानव केड़िया ने किया। उनके साथ महासचिव पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष (उद्योग) हर्ष बखरेवाल, उपाध्यक्ष (टैक्स एवं वित्त) राजीव अग्रवाल तथा उद्योग सचिव विनोद शर्मा उपस्थित थे। चेम्बर की ओर से समस्याओं से संबंधित विस्तृत…

Read More