जमशेदपुर। झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी देवघर अब तेजी से एक बड़े औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र (Industrial Hub) के रूप में उभर रहा है। दूसरे राज्यों के निवेशक और व्यापारिक संगठन अब देवघर की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में, संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर द्वारा कर्नाटक के बल्लारी जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल का देवघर पहुंचने पर जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। शहर के होटल डायनेस्टी में आयोजित इस स्वागत समारोह में दोनों राज्यों के व्यापारिक संगठनों ने भविष्य में मजबूत आर्थिक और औद्योगिक संबंध स्थापित करने…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर । बिरसानगर से 14 मई को कंप्यूटर क्लास के लिए निकला 19 वर्षीय कमल रविदास संदिग्ध स्थिति में लापता है। बिरसानगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिता पुरन रविदास ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर और लापता युवक को खोजने में मदद करें। READ MORE ;JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में दिखा टी-20 का असली रोमांच, सुपर ओवर में जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब ने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को चटाई धूल! कंप्यूटर क्लास के लिए निकला था युवक, वापस नहीं लौटा बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-1 बी, लालटांड के रहने वाले पुरन रविदास…
जमशेदपुर। जेएससीए (JSCA) जमशेदपुर ‘ए’ डिवीजन टी-20 लीग सीजन-2 के अंतर्गत जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब और मॉर्डन क्रिकेट क्लब के बीच एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसका फैसला ‘सुपर ओवर’ में जाकर हुआ। दोनों टीमों ने मैदान पर अपना पूरा जोर लगा दिया, लेकिन अंततः बाजी जमशेदपुर स्टूडेंट क्लब के हाथ लगी और उन्होंने मॉर्डन क्रिकेट क्लब को सुपर ओवर में 5 रनों से पराजित कर एक शानदार जीत अपने नाम दर्ज की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खुला नया पिकलबॉल कोर्ट, जानें ‘पिकल रश’ की बुकिंग और फीस की पूरी डिटेल! मॉर्डन क्लब की पारी: रितेश…
झारखंड के प्रशासनिक ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार जमशेदपुर। हाल ही में झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) से पदोन्नत होकर संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे अधिकारियों ने रविवार को राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों ने अपनी पदोन्नति के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया, साथ ही राज्य की प्रगति में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का संकल्प भी लिया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: काम का तनाव, लंबा सफर और बढ़ता ब्लड प्रेशर: डॉ.…
30-40 की उम्र के युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है बीपी जमशेदपुर। शहरी भारत की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा और मध्यम आयु वर्ग के कामकाजी लोगों में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के मामले बेहद चिंताजनक दर से बढ़ रहे हैं। तमोलिया, जमशेदपुर स्थित ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सलाहकार डॉ. अजय अग्रवाल के अनुसार, आजकल रोजमर्रा की मेडिकल प्रैक्टिस में 30 और 40 वर्ष के ऐसे कई युवा मरीज आ रहे हैं, जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं है, फिर भी वे हाई बीपी का शिकार हो रहे हैं। इन सभी मामलों के पीछे…
जमशेदपुर। खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए टाटा स्टील ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार, 16 मई को एक समर्पित पिकलबॉल फैसिलिटी ‘पिकल रश’ (Pickle Rush) और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शानदार सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी बी सुंदरा रामम द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। READ MORE :Jamshedpur News :J-TET में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, वित्त मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन! दुनिया का…
जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) के सभागार में आयोजित 15 दिवसीय ‘स्वच्छता पखवाड़ा–2026’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस गरिमामयी समापन समारोह में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने की। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य डॉ. एस. के. साहू, डॉ. गोपी किशोर मंडल और जय शंकर शरण भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. संदीप घोष चौधरी ने अपने स्वागत भाषण…
जमशेदपुर। बदलते दौर के साथ माहवारी (पीरियड्स) और महिला स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। लेकिन असली बदलाव तब आता है जब यह जागरूकता ग्रामीण भारत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले की केरूआडूंगरी पंचायत पूरे देश के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल बनकर उभर रही है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था ‘निश्चय फाउंडेशन’ और ‘प्रोजेक्ट बाला’ के संयुक्त प्रयासों से लगभग तीन साल पहले शुरू किया गया माहवारी स्वच्छता अभियान अब एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गया है। READ MORE :Jamshedpur News :J-TET में भोजपुरी, मगही और…
लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है मामला जमशेदपुर। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में क्षेत्रीय भाषाओं की भागीदारी को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में ‘भाषा बचाओ संघर्ष समिति, झारखंड प्रदेश’ के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से J-TET परीक्षा में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को तत्काल प्रभाव से शामिल करने की पुरजोर मांग की गई है। समिति का स्पष्ट रूप से कहना है कि इन प्रमुख भाषाओं की उपेक्षा राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं की…
अमावस्या पर शनिदेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ जमशेदपुर । जुगसलाई दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को भव्य ‘झारखंड शनि शांति यज्ञ’ (हवन) का आयोजन किया गया। अमावस्या के शुभ अवसर पर दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में यह विशाल धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह 8 बजे से ही नवग्रह पूजा और हवन का पवित्र कार्य शुरू हो गया था, जो शाम 6:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर शनि महाराज के जयकारों…
