Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :19 अगस्त 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :19 अगस्त 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 19, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग

 

दिनांक – 19 अगस्त 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी शाम 07:19 तत्पश्चात् अष्टमी
नक्षत्र -‌ स्वाती प्रातः 06:46 तत्पश्चात् विशाखा
राहुकाल – दोपहर 11:51 से दोपहर 01:28
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज है शुभ / पाताल 07:19 पीएम से 20 अगस्त 05:24 एएम
सूर्योदय – 05:24
सूर्यास्त – 06:19
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – धनिया खाकर यात्रा करें

आज का विशेष

रुद्राभिषेक के बाद हवन करना चाहिए या नहीं?

यह विषय धार्मिक परंपराओं और शास्त्रीय विधान से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में कर्मठ गुरु के पृष्ठ 50 के नीचे दी गई टिप्पणी में एक श्लोक उद्धृत किया गया है

«अग्रे पृष्ठे तथा वामे समीपे गर्भमन्दिरे।
जपं प्रदक्षिणं होमं न कुर्याद्धि शिवालये॥
(पुरश्च.दी.)»

अर्थात् शिवालय के गर्भगृह अथवा उसके समीप जप, प्रदक्षिणा और हवन आदि नहीं करना चाहिए।

इसी आधार पर यह मत प्रस्तुत किया जाता है कि शिवमंदिर में रुद्राभिषेक के बाद हवन करना अनिवार्य नहीं है। सामान्यतः शिवालय में अलग से यज्ञकुंड का न होना भी इस परंपरा की ओर संकेत करता है।

साथ ही, लिंगपुराण एवं शिवपुराण में भी रुद्राभिषेक के पश्चात् हवन को प्रत्येक स्थिति में अनिवार्य बताने वाला कोई स्पष्ट सामान्य विधान सहज रूप से नहीं मिलता।

इसलिए केवल रुद्राभिषेक हुआ है, इस आधार पर उसके बाद हवन करना आवश्यक मानना उचित नहीं होगा। पूजा की विशेष पद्धति, संकल्प, परंपरा और आचार्य द्वारा निर्धारित विधान के अनुसार ही आगे की पूजा करनी चाहिए।

धार्मिक अनुष्ठानों में अलग-अलग संप्रदायों और ग्रंथों के अनुसार विधि में भिन्नता हो सकती है। अतः किसी विशेष अनुष्ठान के लिए संबंधित आचार्य अथवा पुरोहित से शास्त्रोक्त विधि की पुष्टि करना सबसे उचित रहेगा।

 

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। दिन कार्य क्षेत्र पर भी अनुकूलता से भरा रहेगा पूर्व में किये परिश्रम का फल मिलने लगेगा। आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। वरिष्ठ जनों से सरलता से अपनी बात मनवा लेंगे। अपने विचार खुल कर प्रकट करने में सफल रहेंगे अधिकारी वर्ग आप पर भरोसा दिखाएँगे। व्यावसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो की लाभदायक रहेगी। सरकारी कार्यो को मध्यान से पहले करे अन्यथा विलम्ब हो सकता है। स्त्री वर्ग से आज लाभ होगा साथ-साथ माथा पच्ची भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ सुख का आनंद अधिक व्यस्तता के चलते कम ही ले पाएंगे। सेहत भी आज उत्तम रहेगी। संगीत अभिनय में रूचि बढ़ेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन मध्यम लाभदायक रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहने से थकान अनुभव करेंगे। सरकारी कार्यो में भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल ही जायेगी। व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी करनी पड़ेगी। कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता पा लेंगे। आत्मविश्वाश कल की तुलना में बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। बड़बोले पन के कारण मुसीबत में फस सकते है सतर्क रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने से आर्थिक आयोजन कर पाएंगे धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। मित्र परिजनों के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर टालेंगे। संतानों पर ध्यान दें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपका सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा। आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती होने से दिन भर आनंदित रहेंगे। बस सेहत को लेकर आज थोड़ा आशंकित रहेंगे सर्दी लगने का भय है सावधान रहें। नौकरी पेशा एवं व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलने से निसंकोच होकर निर्णय ले पाएंगे जिसका फल शीघ्र ही देखने को मिलेगा। मध्यान के बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रो के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। धन लाभ के अवसर रुक रुक कर मिलते रहेंगे इनको हाथ से ना जाने दें। संध्या के बाद मौज-शौक में वृद्धि होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके गलत व्यवहार के कारण स्वयं एवं परिजनों को परेशानी में डाल सकते है। सेहत भी साथ नहीं देने से वाणी में तीखापन आएगा प्रियजनों से दूरी बढ़ेगी। आज आप हर मामले में लापरवाह रहेंगे जिस कारण सामाजिक स्तर गिर सकता है। मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा किसी गुप्त कारण से मन में दुविधा बनेगी। कार्य व्यवसाय भी मंद रहने से आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। खर्च बने रहने से संचित धन में कमी आएगी। शेयर के कार्य में निवेश से लाभ की सम्भवना अधिक है। परिवार में तालमेल की कमी रहेगी फिर भी स्त्री से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। लघु यात्रा होगी। दुर्व्यसनों में धन व्यर्थ होने से बचें। विवेक से कार्य करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी परिस्थितयां आपके पक्ष में रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होने से आय बढ़ेगी नविन स्त्रोत्रों से भी धन लाभ होगा निवेश के लिए दिन अत्यन्त शुभ है। आर्थिक प्रयोजन पूर्ण होने से सुख के साधनो में वृद्धि करेंगे इन पर खर्च भी अधिक रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सामाजिक मेलजोल बढेगा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्यान बाद विरोधियो से थोड़ा संभल कर चलें आपका हंसना भी किसी के दिल को अखरेगा परिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि अधिक रहेगी परिजन कामना पूर्ति के लिये मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा नाराज होंगे। पर्यटन अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनाएंगे। सेहत छूट पुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप थोड़ा धैर्य धारण करेंगे। व्यापारी वर्ग आज प्रातः काल से ही कार्य में लग जाएंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर मंदी के चलते आज आपका ध्यान भटक सकता है। मध्यान के बाद नरम सेहत भी कार्यो में थोड़ा व्यवधान डाल सकती है परन्तु जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा ही करके छोड़ेंगे। पूर्व में लिए निर्णय से थोड़ा बहुत धन लाभ होगा संध्या के समय आकस्मिक धन मिलने से दिन भर की कसर पूरी कर लेंगे सरकारी अथवा कमीशन के कार्य में अधिक लाभ की सम्भवना है। धर्म-कर्म में भी रूचि दिखाएँगे धार्मिक अनुष्ठान अथवा यात्रा का आयोजन कर सकते है। परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे घर में खर्च लगे रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी इच्छापूर्ति होने वाली है परंतु इसके लिए दृढ़संकल्प शक्ति की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। काल्पनिक दुनिया को छोडे लाभ-हानि आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करेंगे। संकीर्णता त्याग दिल खोल जिम्मेदारी के साथ कार्य करें बेझिझक आर्थिक व्यवहार करें आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से इच्छित सफलता पा लेंगे। मित्र परिचितों से नए सुझाव मिलेंगे। खान-पान में भी संयम बरते पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंगों को लेकर असमंजस रहेगा स्त्री वर्ग से आकर्षण बढेगा परंतु ज्यादा खुलापन मान हानि करा सकता है सतर्क रहें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत असामान्य होने से शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी। कार्यो को आज बेमन से करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने के लिये सब मना करेंगे उन्ही को करने में।आंनद आएगा लेकिन परिश्रम आकस्मिक धन लाभ के रूप में मिल जाएगा फिर भी जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें।भागीदारी के कार्यो में भी हानि की सम्भवना है। नए कार्यो में निवेश अनुभवी की सलाह लेकर करे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक कारणों से अथवा घर मे कोई नुकसान होने से किसी परिजन से बहस भी हो सकती है। भीड़ भाड़ वाली जगह चोरी होने का डर है सावधान रहें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा परन्तु आज कार्यो के प्रति लापरवाही अधिक करेंगे जिससे बनते काम बिगड़ भी सकते है। आर्थिक प्रयोजन सरलता से बनेंगे। आज आप भागीदारी के कार्यो पर भी विचार करेंगे। संध्या बाद परिस्थितियां बदलने के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य पहले ही निपटा लें। इसके बाद बनते कार्यो में व्यवधान आने लगेगा। मन दुविधा में फंसने के कारण निर्णय क्षमता गवां देंगे। मेहनत का सार्थक फल नहीं मिलने से निराशा होगी। कोई भी अनैतिक कार्य करने से पहले परिणाम ध्यान में रखें। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन की इच्छा व्यस्तता के चलते निरस्त करनी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन में भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में खालीपन अनुभव करेंगे। समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन के साधन तलाशेंगे इसमें मित्रो का सहयोग मिलेगा। परंतु मध्यान के बाद कार्यो में व्यस्तता रहने से मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। कुछ दिनों से चल रही खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। परिजनों के साथ संबंधो में थोड़ी खटास रहने से मन भारी होगा फिर भी शांत ही रहेगी। संध्या बाद पर्यटन मनोरंजन की योजना बनाएंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहने से कार्यो में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण होंगे। आज बनाई नई योजनाएं संध्या के समय अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बना लेंगे। आप में थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। मित्र रिश्तेदारो के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी घर मे किसी की जिद पूरी करने के कारण छोटा मोटा खर्च भी लगा रहेगा। संध्या बाद सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन भर स्वास्थ्य नरम रहने से शारीरिक क्षमता कम रहेगी। कार्यो का बोझ बढ़ने से काफी परेशानी अनुभव करेंगे फिर भी आपको व्यर्थ की दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज दिन भर का परिश्रम बेकार जाएगा प्रतिस्पर्धी आज आपको प्रलोभन में डालेंगे हानि ना हो जाए इसका भी विशेष ध्यान रखें। अव्यवस्था को सुधारने मे दिन का अधिकांश समय ख़राब होगा। लाभ और खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में संपत्ति सम्बंधित विवाद बन सकता है जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है।व्यवसाय की खीज घर मे उतारने से मतभेद ज्यादा गहरायेंगे। नए कार्यो की शुरुरात अथवा निवेश से आज दूर रहें। संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी।

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है ,

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:18 अगस्त 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

August 18, 2026

Jamshedpur News: सांसद बिद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, हाथियों के आतंक और धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर हुई अहम चर्चा

August 18, 2026

Ranchi News :Croma ने लॉन्च किया ‘घर बनता है Croma से’ कैंपेन, रिश्तों और यादों को दी नई कहानी

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.