जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने आज पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित ग्रामीण सड़कों के की स्थिति को लेकर एक मैराथन बैठक ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में की। इस बैठक में सांसद श्री महतो ने सर्वप्रथम पूरे जिले के सड़कों की वस्तु स्थिति की समीक्षा की साथ ही विभाग के अभियंताओं से इस संबंध में जानकारी ली। साथ ही साथ उन्होंने उन्हें कई प्रकार के निर्देश भी दिए । कार्यपालक अभियंता ने सांसद श्री महतो को बताया कि कुल 39 सड़कों का टेंडर पी एम जी एस वाई के तहत किया जा चुका है जिनका मरम्मतिकरण होकर…
Author: BJNN Desk
■ भारतीय इतिहास में पहली घटना जहां पीएम को किया गया टारगेट, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी तंत्र का बेशर्मी से किया दुरपयोग: रघुवर दास। जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को पंजाब दौरे के दौरान फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई चूक से भाजपाई आक्रोशित हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में हुई सेंधमारी पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उबाल है। गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से लेकर मुख्य गोलचक्कर तक मलाश जुलूस सह जनाक्रोश मार्च निकालकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देशानुसार जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आज दिनांक 06.01.22 को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु दिशा निर्देशों के अनुपालन यथा मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने हेतु स्टेशन रोड गुरुद्वारा होते हुए चौक बाजार, महतो पाड़ा रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड होते हुए जुगसलाई रेलवे फाटक तक अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत नगर परिषद अंतर्गत चौक चौराहों, बाज़ार, दुकानों व प्रतिष्ठानों में कोविड-19 का दिशा निर्देशों का उल्लघंन करने वाले दुकानदार व आम नागरिकों से जुर्माना स्वरूप 11,500…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर मे कोरोना सक्रमण के मामले दिन पर दिन इजाफा होते जा रहा है।पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार आज जमशेदपुर मे कोरोना पोजिटिव के722 मामले सामने आए है। इसके साथ जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या बढकर 1600 हो गई है। उधर दुसरी ओर आज स्वस्थ होने पर 69 लोगो को छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावे दो लोगो की मौत हो गई है।वही इसे लेकर जिला प्रशासन काफी सर्तक हो गया है । वही बढते केसो को देखते हुए उपायुक्त सूरज कुमार ने लोगो से अपील की है कि बिना काम…
जमशेदपुर। झारखंड के वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन का जायजा लेने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल सड़कों पर निकले। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जांच अभियान चलाते हुए उन्होंने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी। गौरतलब है कि जिलेवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जिले में लगातार विभिन्न चौक चौराहा, चेकपोस्ट, हाट बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने मौके पर लोगों से अपील…
Entertainment News भोजपुरी के दबंग स्टार खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ, रवि किशन, अरविंद अकेला कल्लू समर सिंह व प्रियंका सिंह जैसे स्टार गायको को अपनी कलम से सुपरहिट गाना देने वाले गीतकार आज़ाद सिंह पहली बार दर्शको के मनोरंजन के लिए गायक के रूप में आ रहे हैं। वे निर्माता/निर्देशक योगेश राज मिश्रा के IFA म्यूजिक वर्ल्ड के साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक धमाकेदार गाना लेकर आने को तैयार हैं, जिसका टाइटल है – का हाल बा। यह गाना 8 जनवरी को रिलीज होगा। इस गाने में आजाद सिंह पहली बार सिंगिंग और एक्टिंग करते नज़र आएंगे। आपको…
पटमदा प्रखंड के बांसगड़ गांव में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया कंबल वितरण, बेमौसम की बरसात की वजह से कड़कती ठंढ़ से ठिठुरते ग्रामीणों को मिली राहत। जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर के भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की तरफ से पटमदा प्रखंड के लचीपुर पंचायत के बांसगड़ गांव में ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया।दरअसल इस वर्ष बेमौसम की बरसात की बजह के क्षेत्र में कड़ाके की ठंढ़ पड़ रही है। ऐसे में से ठंढ़ से ठिठुरते ग्रामीणों की मदद के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा…
जामताड़ा। भाजयुमो द्वारा गुरुवार की शाम जामताड़ा के वीर कुंवर सिंह चौक से सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकालकर पंजाब के फिरोजपुर जाने के क्रम हुसैनीवाला से 25 किलोमीटर पीछे फ्लाईओवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने के खिलाफ प्रतिवाद किया। जुलूस का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय ने किया। जुलूस में मुख्य रूप से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। मंडल ने कहा रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गया। सत्ता के नशे मे चूर कांग्रेस द्वारा पंजाब में जो षड्यंत्र के तहत प्रधानमंत्री के काफिले को रोका गया इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए…
. भाजमो युवा मोर्चा ने नशा मुक्ति अभियान के तहत आज बर्मामाइंस ट्यूब मुखी बस्ती में जनजागरण किया गया. मुख रूप से उपस्थित विधायक सरयू राय ने क्षेत्र के लोगों युवाओं में बढ़ते नशे से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया. नशा मुक्ति अभियान में आमजन को जुड़ कर बढ़ते नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्य करने की अपील की. जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे वृहत्त नशा-मुक्ति अभियान के तहत आज बर्मामाईन्स स्थित टयूब मुखी बस्ती में जन-जागरण किया गया. अभियान में मुख्य रूप से उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने क्षेत्र…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर मे बढते कोरोना के मामले ने निजी क्षेत्र में देश की पहली बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में भी ने दस्तक दे दी है। एक्सएलआरआइ में कुल 22 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी को एमडीपी रेसिडेंस एरिया में कंटेनमेंट जोन बना कर रखा गया है. वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से पिछले दिनों कैंपस में रैंडम आरटीपीसीआर जांच की गई थी. इसके बाद उक्त सभी विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही 100 से अधिक विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकेतर कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.…
