
जमशेदपुर।
झारखंड के जमशेदपुर मे कोरोना सक्रमण के मामले दिन पर दिन इजाफा होते जा रहा है।पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार आज जमशेदपुर मे कोरोना पोजिटिव के722 मामले सामने आए है। इसके साथ जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या बढकर 1600 हो गई है। उधर दुसरी ओर आज स्वस्थ होने पर 69 लोगो को छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावे दो लोगो की मौत हो गई है।वही इसे लेकर जिला प्रशासन काफी सर्तक हो गया है ।
वही बढते केसो को देखते हुए उपायुक्त सूरज कुमार ने लोगो से अपील की है कि बिना काम का घरो से लोग नही निकले। निकले भी तो कोविड को लेकर राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन जरूर करे।मास्क जरूर लगाए।

