जमशेदपुर । शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र गड़ाबासा स्थित मथुरा बगान में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने सरेशाम फायरिंग की। इस घटना में सुनीला शर्मा नामक महिला के पेट के पास गोली लगी है। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी।वही घटना की सूचना पर एसएसपी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि महिला घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी और गोली उसे जा लगी। पुलिस…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। आज झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में चौक बाजार में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया । मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पुतले को आग के हवाले कर कर दिया । इस अवसर पर हन्नु जैन ने कहा कि हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था बद से बदतर हो गई है । ओर नक्सली वारदातें फिर शुरू हो गई है ।उन्होनें कहा कि ऐसी नकारा सरकार को सत्ता में…
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा, सभी योग्य लाभुक जल्द टिका लें* *बीएलओ हर घर दस्तक अभियान के तहत घर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा, सम्बंधित बीएलओ से सम्पर्क कर इस अवसर का लाभ उठाएं लाभुक – संदीप कुमार मीणा जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को शहरी में 18+ के लिए 13 तथा 15-18 आयु वर्ग में 09 सेंटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के लिए 51 तथा 15-18 के लिए 36 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में कोरोना के सक्रमण के मामले कम होने का नाम नही ले रहा है।वही पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन सरकार के द्वारा कोविड गाईड लाइन का पालन करवाने के लिए कमर कस ली है।उसी क्रम में बुधवार के पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सुरज कुमार के आदेश के आलोक में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु दिशा निर्देशों के अनुपालन यथा मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने हेतु स्टेशन रोड मुख्य पथ में अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चौक चौराहों, बाज़ार, दुकानों व प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के दिशा…
अजय धारी सिंह *मधुबनी:* राजनगर में बुधवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई. एसएसबी कैंप में 76 लोगों कारैपिड एंटीजेन किट से जाँच की गई. जाँच में 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 29 हो गयी है. *एसएसबी के 20 जवान कोरोना संक्रमित* कोरोना सक्रमित सभी मरीज राजनगर स्थित एसएसबी बटालियन के जवान हैं. एसएसबी के जवानो की तैनाती इंडो-नेपाल पर है. इसके साथ ही राजनगर के ही में 1 स्वास्थकर्मी और मधेपुर में भी 2 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ विभाग के कर्मी ने बताया कि सर्दी-खांसी…
जमशेदपुर शहर मे कोरोना के मामले मे एक एक वृद्धि हुई है।पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार आज जमशेदपुर मे कोरोना पोजिटिव के658 मामले सामने आए है। इसके साथ जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या बढकर 950हो गई है। उधर दुसरी ओर स्वास्थ्य होने पर 8 लोगो को छुट्टी दे दी गई है।वही इसे लेकर जिला प्रशासन काफी सर्तक हो गया है । वही बढते केसो को देखते हुए उपायुक्त सूरज कुमार ने लोगो से अपील करता है कि आप बिना काम का घरो से नही निकले। निकले भी तो कोविड को लेकर राज्य सरकार के गाइडलाइन…
Jamshedpur। भारतीय प्रबंधन संस्थान में एडमिशन के लिये होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में 99.92 पर्सेंटाइल पाने वाले टेल्को निवासी अनमोल सिंह को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने यंग एचीवर अवार्ड देकर सम्मन्नित किया । इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने उनके पिता वरिंदर सिंह एवं माता सरबजीत कौर को बधाई देते हुए कहा की अनमोल ने पूरे समाज को गौरन्वित किया है ! अमरजीत सिंह भामरा इंदर सिंह इंदर ने कहा की अनमोल के साथ पूरा समाज खड़ा खड़ा है इसी तरह मेहनत करते रहने की सलाह दी ।इस दौरान…
विधायक सरयू राय ने आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मद्देनजर वृहत नशा मुक्ती पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया ,श्री राय ने बिरसानगर जोन नम्बर 8 में नशा मुक्ति का पोस्टर एवं पत्रक प्रदर्शित कर अभियान का किया आगाज. जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आगामी 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के मद्देनजर बिरसानगर ज़ोन न 08 से वृहत नशा-मुक्ति पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया. श्री राय ने नशा के खिलाफ पोस्टर एवं पत्रक प्रदर्शित कर अभियान का आगाज किया. इस दौरान श्री राय ने क्षेत्र के गली एवं मुहल्लों में स्वयं पोस्टर चस्पा किए.…
■ हेमंत सरकार में डॉक्टर, वकील, जज, पत्रकार, सुरक्षाकर्मी, महिला, आमजन कोई सुरक्षित नहीं, संवेदनशीलता दिखाए सरकार अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन: गुँजन यादव। जमशेदपुर। झारखंड में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से नक्सलियों के मंसूबे सातवें आसमान पर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में मनोहरपुर से भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर मंगलवार शाम हुए जानलेवा हमले और अंगरक्षकों की नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने को लेकर भाजपा आक्रोशित है। राज्य में बढ़ते नक्सली घटना एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला…
जामताड़ा। स्वास्थ्य क्षेत्र में जामताड़ा जिला में एक नए अस्पताल का शुभारंभ बुधवार को किया गया है। जामताड़ा नारायणपुर मुख्य सड़क पर पोसोई गांव के समीप मुस्कान अस्पताल का उद्घाटन गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने फीता काटकर किया। वहीं पूर्व सांसद ने इस पहल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीणों को सहूलियत होगी। इमरजेंसी में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां स्वास्थ्य सेवा की समुचित व्यवस्था होगी। संस्था के प्रोपराइटर आरिफ हुसैन ने बताया कि मुख्य सड़क पर स्वास्थ्य को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसे देखते हुए इसे…
