जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा में पुर्णिमा नेत्रालय तमोलिया द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। हजूरी ग्रंथी बाबा निरंजन सिंह ने अरदास की। इसके उपरांत नेत्र चिकित्सक डॉक्टर शहाबुद्दीन ने निशुल्क अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताया कि उन्होंने नेत्र चिकित्सक एवं टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ को भेज कर सराहनीय एवं मानवीय कर्तव्य का निर्वहन किया है। इस मौके पर चेयरमैन मोहन सिंह, अवतार सिंह कलसी, सविंदर सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, कैशियर खुशविंदर सिंह, स्त्री सत्संग प्रधान बीबी मनजीत कौर बीबी सतनाम कौर आदि उपस्थित थे।
Author: BJNN Desk
काली दास पाण्डेय 28 सितंबर 1929 दिन शनिवार को लता दीदी इंदौर की धरा पर अवतरित हुई थीं और संयोग ही है कि बसंत पंचमी 5 फरवरी 2022 दिन शनिवार को उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई और वो कोमा में चली गईं उसके बाद 6 फरवरी रविवार को उनके निधन का समाचार हृदय को व्यथित कर गया। हुई आंखें नम और दिल भर आया। सरस्वती पूजा के अगले ही दिन सरस्वती का स्वर और गायन थम गया। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं। खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं 92 …
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल में स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड की अधिकृत संचालक कंपनी वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) ने प्रक्रिया के तहत 64 जमीनदाताओं को नौकरी पर बहाल किया। शनिवार देर शाम को कंपनी प्रबंधन ने 64 जमीनदाताओं को नियुक्तिपत्र देकर कंपनी में अपनी सेवाएं देने को आमंत्रित किया है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि 64 लोगों को जरूरत के हिसाब से प्रकिया के तहत बहाल किया गया है। प्रबंधन का कहना है कंपनी ने पांच गाँव में सीएसआर के तहत लोकोपयोगी कार्यों की शुरुआत की है और जल्द ही इन कार्यों में तेज़ी लायी जाएगी। प्रबंधन का…
Lata Mangeshkar की यादें। स्वर कोकिला Lata Mangeshkar की आज नहीं रही । लेकिन उनकी यादें हमेशा रहेगी।आज हम बता रहे है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता मंगेशकर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वो लता दी को इतना मानते हैं कि हर हाल में लता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसा ही 2019 में हुआ था जब पीएम मोदी विमान में थे और उन्होंने कहा था कि मैं शायद आपके जन्मदिन के बाद ही लौट कर आ पाउंगा इसलिए विमान से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहा हूं। ऑल इंडिया रेडियो द्वारा जारी किए गए एक…
Lata Mangeshkar Death News। ‘भारत रत्न’ व महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है. यह जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने भावूक हो कर लगातार तीन ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। https://twitter.com/rautsanjay61/status/1490172167614787585?s=20&t=bpvYM3kW0EOwFzs7vrRjig आपको बता दें कि बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में थी। लता (92) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ प्रतीत समदानी और चिकित्सकों की टीम…
जमशेदपुर : टेल्को स्थित न्यू एरा होटल में ‘भोजपुरी के पहरुआ’ वीडियो डॉक्यूमेंट्री की लॉन्चिंग आज शनिवार को किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबंध गुरु चंदेश्वर खां, साहित्यकार अरविंद विद्रोही, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, पप्पू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। भोजपुरी के विकास गाथा में पहरुआ के रूप में वैसे तो शहर से लेकर भारत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई लोगों ने कार्य किया। इसमें प्रमुख रूप से अपने शहर जमशेदपुर से संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया के योगदान शामिल है। इनके जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा…
जामताड़ा। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में सिझानो पर्व को लेकर बंगाली समुदाय के लोगों में काफी चहल-पहल और उत्साह देखा गया। सिझानो पर्व को लेकर मछली बाजार में शनिवार को सुबह से ही भीड़ देखी गयी। मान्यता के अनुसार बंगाली समुदाय के लोग बसंत पंचमी के दिन सिझानो के लिए मछली, दाल, सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के पकवान बना कर षष्टी के दिन यानी रविवार को सिझानो पर्व मनाएंगे। सिझानो में मछली की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इसे लेकर मछली बाजार में 200 रुपए से 350 रुपये किलो की दर से मछली बिकी। जिसमें कई प्रकार की मछली शामिल…
। जामताड़ा वरदे वीणा वादिनी वरदे… बसंत पंचमी के मौके पर जामताड़ा जिला में मां शारदे का दरबार सज चुका है और उनकी स्तुति हो रही है। मां सरस्वती की आराधना में मंत्रोंच्चारण से वातावरण गूंज उठा। सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों और बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। पूजा को लेकर बीते देर रात से ही पूजा पंडालों को रात में हीं अंतिम रूप दे दिया गया था। जिला के शिक्षण संस्थानों के अलावा गली मोहल्ले में भी मां सरस्वती की आराधना की जा रही है। शास्त्रों के अनुसार मां को पीला रंग पसंद है इस कारण…
जामताड़ा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत गायछांद फॉरेस्ट नर्सरी मुख्य पथ से मनोज गुप्ता के घर तक पीसीसी पथ का उद्घाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देश पर शनिवार को किया गया। वार्ड पार्षद आलोक किस्कु के उपस्थिति में उद्घाटन संपन्न हुआ। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया सड़क सुविधा नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे आवागमन में सुविधा होती है। कच्ची सड़कों की कठिनाइयों से राहत मिलता है। गायछांद मोहल्ले के लोगों को पीसीसी पथ बन जाने से कच्चे सड़कों की कठिनाइयों से मुक्ति मिल गई है जो प्रशंसनीय है।…
जामताड़ा। जामताड़ा नगर में मारवाड़ी समाज ने दादी रानी सती माँ की 47 वीं बसंत महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली। बता दें कि दुमका रोड स्थित दादी रानी सती मां की मंदिर से मारवाड़ी समाज के सभी सदस्य गाजे बाजे के साथ हाथ में ध्वज लिए हुए शोभा यात्रा निकाले जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस दादी रानी सती मां की मंदिर में जाकर विराम लगाया। दो दिवसीय दादी सती महोत्सव के लिए मंदिर कमिटी के सदस्य मिंटू अग्रवाल, अमर गुटगुटिया, सजन जटिया, मनोज भारती, संजय अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने पूरी व्यवस्था के साथ शनिवार को ध्वजा…
