जमशेदपुर। टाटानगर और खड़गपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी से परेशान जनता ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ ने एक बड़ा ऐलान किया है। आगामी 24 मई को घाटशिला के स्टेशन बाजार में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह महत्वपूर्ण फैसला जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की विशेष मौजूदगी में गुरुवार को हुई रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। यह बैठक न्यू केबुल टाउन में आयोजित की गई थी,…
Author: BJNN Desk
कोशिश और संवेदनशीलता की मिसाल: चलती ट्रेन में अपनों से बिछड़ जाना किसी भी बच्चे और परिवार के लिए एक भयानक सपने जैसा होता है। लेकिन भारतीय रेल के सतर्क स्टाफ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और एक मासूम बच्ची सही-सलामत अपने माता-पिता की गोद में पहुँच गई। चलती ट्रेन में अकेली रो रही थी नैंसी READ MORE..SERAIKELA NEWS: सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपायुक्त सख्त, दिए कड़े निर्देश दिनांक 20 मई 2026 को गाड़ी संख्या 18625 पूर्णियां कोर्ट-हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। ट्रेन जब आगे बढ़ रही थी,…
माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूंगटा माइन्स प्राइवेट लिमिटेड के चालियामा स्टील प्लांट, संभावित दुर्घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट), भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश और जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। सड़कों पर नहीं होगी भारी वाहनों की पार्किंग, लगेंगे चेक पोस्ट READ MORE..स्टार हेल्थ ने लॉन्च किया ‘वैल्यू प्लस’ इंश्योरेंस, छोटे शहरों को 20% सस्ते प्रीमियम…
रांची: भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NSE: STARHEALTH; BSE: 543412) ने बुधवार को रांची में अपना नया किफायती स्वास्थ्य बीमा उत्पाद ‘वैल्यू प्लस’ लॉन्च किया। कंपनी ने यह लॉन्च अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर किया है। इस विशेष योजना के तहत गैर-मेट्रो और टियर-2, टियर-3 एवं टियर-4 शहरों में ग्राहकों को लगभग 20 प्रतिशत कम प्रीमियम पर व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। छोटे शहरों के युवाओं और परिवारों पर विशेष फोकस READ MORE..RANCHI NEWS: झारखंड में 25 साल बाद PESA कानून लागू, हेमंत सोरेन…
झारखंड में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों को उनका हक दिलाने के लिए राज्य सरकार ने 25 साल के लंबे इंतजार के बाद पेसा (PESA) कानून लागू कर दिया है। धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के एनेक्सी सभागार में आयोजित एक राज्यस्तरीय कार्यशाला के दौरान ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने इसके बेहतर और मजबूत क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली के दायरे में आने वाले जिलों के अधिकारियों को इसके लिए अपनी पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना होगा सच READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: 8 साल…
जमशेदपुर के नन्हे हुनरमंदों ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। बारीडीह के रहने वाले 8 वर्षीय आदित्य राज ने हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित मॉडलिंग और डांस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस शानदार सफलता के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को आदित्य राज से मुलाकात की। उन्होंने बारीडीह जाकर आदित्य और उनके परिजनों को बधाई दी, मिठाई खिलाई और भविष्य के लिए उसका हौसला बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: पंजाब…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 मई 2026 को जमशेदपुर के साकची स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए एक विशेष ‘नोट एवं सिक्का विनिमय मेला’ का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनता और स्थानीय व्यापारियों को फटे-पुराने नोटों के बदले नए नोट और सिक्के उपलब्ध कराना था। बाजार में खुदरा और नए नोटों की किल्लत होगी दूर READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में छात्रों ने बनाई जैविक खाद, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश इस तरह के आयोजनों से बाजार में ग्राहकों के पास…
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के छठे दिवस पर उत्साह, जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष अभियान के तहत स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एवं स्कूल ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने परिसर में ही जैविक खाद का निर्माण किया। इस व्यावहारिक प्रयास के जरिए युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का एक मजबूत संदेश समाज को दिया। छात्रों ने बनाई जैविक खाद, लिया प्रकृति रक्षा का संकल्प READ MORE..GORAKHPUR Train News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 8 जून तक कई ट्रेनें निरस्त और…
रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालन सुगमता और आधारभूत संरचना में वृद्धि के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया गया है। वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। इस परिप्रेक्ष्य में 30 मई, 2026 तक प्री नॉन इण्टरलाॅक, 31 मई से 05 जून, 2026 तक प्री-नॉन इण्टरलाॅक, 06 से 08 जून, 2026 तक नॉन इण्टरलाॅक कार्य और 08 जून, 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इस कारण कई सवारी, स्पेशल और मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित और पुनर्निर्धारित किया गया है। पैसेंजर और सवारी…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर साकची आमबगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक मांग पत्र सौंपा। छात्रों की आत्महत्या पर जताया गहरा दुख प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में व्यापक स्तर पर हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार…
