जमशेदपुर। जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षा संकाय मे होली के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सुधीर कुमार साहू थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ l इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. श्री त्रिपुरा झा ने स्वागत भाषण द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का ही त्यौहार नहीं बल्कि यह वह रंग है ,जो हम दूसरों के जीवन में भरते हैं। तदुपरांत प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुधीर साहू ने बच्चों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर करे आपकी जिन्दगी का हर दिन आने हर पल सफलता,सुख, समृधि, आनंद, कामयाबी,…
Author: BJNN Desk
*स्वास कल्ब के नेत्र जांच शिविर में 153 ने करवाया जांच Jamshedpur। सिदगोड़ा में सामाजिक संस्था स्वास क्लब के द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जांच हेतु एएसजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लोगों का जांच किया गया. शिविर में कुल 153 लोगों का निशुल्क नेत्र जांच किया गया। इस मौके पर क्लब के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने वर्चुअल रुप से भागीदारी निभाते हुए टीम के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही.इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी…
जमशेदपुर 12 मार्च 2022, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के सत्र 2020-21 का वार्षिक पारितोषिक समारोह होटल बुलेवर्ड में संपन्न हुआ . कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से राष्ट्रीय गान से हुआ, तत्पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर आर भारत ने दीप प्रज्वलित किया. क्लब की सदस्य मौसमी राय और दीपानिता कुमार के मंगलाचरण ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया . शिवा रमा राव के अध्यक्षीय भाषण के बाद डॉक्टर भरत का उनके रोटरी के सर्वोच्च पुरस्कार के लिए अभिनंदन मिडटाउन के अध्यक्ष ने किया। मिडटाउन की पूर्व अध्यक्ष कुसुम ठाकुर ने क्लब द्वारा सत्र 2020-21 में किए गए…
रेल समाचार। टाटानगर से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने होली में यात्रियों को होने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटा के यात्रियों के लिए दरभंगा, गोरखपुर और छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।यह शालीमार से गोरखपुर , शालीमार से दरभंगा और टाटा से छपरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा।इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। 02883/02884 शालीमार-गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल 02883 शालीमार-गोरखपुर स्पेशल 20.20 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन 17.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। विपरीत दिशा में 02884 गोरखपुर-शालीमार स्पेशल 13.40…
अजय धारी सिंह* *मधुबनी:* खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को NH-104 पर चतुर्भुज पिपराही 16 आरडी नहर चौक के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक पर पीछे बैठी माँ-बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. *माँ-बेटी की घटना स्थल पर हुई मौत, बाइक चालक का दायाँ पैर फ्रैक्चर* ट्रैक्टर की ठोकर में माँ-बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक की जाँन बच गयी. हालाँकि बाइक चला रहे युवक का घटना में दायाँ पैर फ्रैक्चर हो गया.…
*अजय धारी सिंह *मधुबनी:* मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के बासुकी बिहारी उत्तरी पंचायत के मुखिया विजय साह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. जिसके बाद घायल मुखिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर लाया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. *हमलावर की गोली कमर के आर-पार, खेत में कूद कर जान बची* बासुकी बिहारी उत्तरी पंचायत के मुखिया विजय साह परसा गाँव स्थित अपने ईंट भट्ठा पर बाइक से जा रहे थे. उसी दौरान बिहारी और परसा के बीच मुर्गा फॉर्म के निकट सामने से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों…
▪️कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है और इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं- डॉ राजीव लोचन महतो, जिला कुष्ठ परामर्शी* जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-लक्ष्मीनगर में एक दिवसीय पी0ओ0डी ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग शिविर का उद्घाटन जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो तथा कायचिकित्सक राज कुमार मिश्रा ने किया।डॉ0 राजीव ने कहा कि सभी को मिल कर कुष्ठ उन्मूलन के लिए प्रयासरत करना चाहिए। कुष्ठ रोग का सही समय पर ईलाज कराने से दिव्यांगता से बचा…
▪️विस्तारा, एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर को पत्र लिख विमान सेवा रांची से दिल्ली को बढ़ाते हुए जयपुर तक विस्तार करने का किया गया अनुरोध। जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राँची से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने हेतु लगातार प्रयासरत है। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आंनद मुनका ने बताया की चैंबर के सदस्यों के साथ-साथ झारखंड राज्य में रहने वाले राजस्थान के मूल निवासियों, साथ जमशेदपुर से आए दिन लोगो का आना जाना जयपुर लगा रहता है। उन्होंने कहा की पहले चरण में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम.…
जमशेदपुर। एक्सिस म्यूचुअल फंड, जो भारत में अग्रणी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक है, ने आज एक्सिस निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की। जिनेश गोपानी, हेड-इक्विटी द्वारा प्रबंधित, यह फंड निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स टीआरआई को ट्रैक करेगा। यह एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10 मार्च को खुल गया हैं, जो 21 मार्च सोमवार को बंद होगा। न्यूनतम आवेदन राशि 5,000 रुपये है और उसके बाद निवेशक 1 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। इस संबंध में एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ, चंद्रेश निगम ने कहा कि व्यापक बाजार में मिडकैप्स ने लगातार…
जमशेदपुर। फागुन माह में श्री श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर से जुड़े श्याम भक्त राजस्थान के खाटू धाम में बाबा श्याम को निशान अर्पण कर पूजा अर्चना की। जमशेदपुर के श्याम भक्तों ने राजस्थान के रींगस से निशान पदयात्रा निकाली, जो खाटू धाम पहुॅचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का निशान अपने हाथ में लेकर नाचते गाते खाटू नरेश की जय हो, श्याम बाबा की जय हो, हारे के सहारे की जय हो जोरदार जयघोष के साथ रींगस से खाटू लगभग 17 किलोमीटर पैदल यात्रा किया। खाटू में बाबा श्याम का दर्शन और पूजन के दूसरे दिन…
