जमशेदपुरः”लौहनगरी में साई भक्तों की आस्था का सबसे बड़ा पर्व ‘साई ज्योत महोत्सव’ की सारी तैयारी जोरो पर है.प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाँचवाँ साई ज्योत महा उत्सव बिना आमंत्रण पत्र के ही होगा और विभिन्न साई मंदिर समितियों को आकर्षक ‘साई ज्योत’ लेकर आने पर सम्मानित भी किया जाएगा”. उक्त जानकारी साई मानवसेवा ट्रस्ट के संरक्षक विजय सिंह और प्रीतम सिंह भाटिया ने संयुक्त रुप से बिष्टुपुर के होटल साऊथ पार्क में समीक्षा बैठक के दौरान दी है.उन्होने बताया कि साई ज्योत महोत्सव में पूर्व की भांति ही विभिन्न साई मंदिर समितियों के बैनर तले 26 मार्च…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर से दूर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले वैसे युवा जो पारिवारिक पृष्ठभूमि या अन्य कारणों से अंग्रेज़ी सीख नहीं पाए हैं या भाषा को लेकर उनमें झिझक या कुंठा का भाव रहता है। वे सभी आज की प्रतियोगिता भरे युग में अपने आपको स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे है। उनके संघर्ष एवं पीड़ा को महसूस करते हुए नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अंग्रेज़ी कम्यूनिकेशन के गुर सिखाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। रविवार को पटमदा प्रखंड के गोपालपुर गाँव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व…
में भाजमो के सौजन्य से वोटर कार्ड,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य बनवाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर केबिरसानगर 1 बी माछ पाड़ा सामुदायिक भवन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष नंदिता गागराई के द्वारा नए राशन कार्ड, वोटर कार्ड ,आयुष्मान कार्ड ,ई-श्रम कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाया गया जिसमें करीब 250 लोगों ने लाभ उठाया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा के लोकप्रिय अध्यक्ष अजय सिन्हा, जिला मंत्री राजेश झा, मंत्री विकास गुप्ता, उपस्थित हुए. आयोजन में भाजमो बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, मंडल उपाध्यक्ष नंदिता गागराई, जय…
सिविल कोर्ट में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन , 16 बेंचे गठित जमशेदपुर । नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत कक्ष में इस वर्ष का प्रथम मेगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज 12 मार्च को व्यापक रूप से किया गया । नेशनल लोक अदालत का उदघाटन शहर के आम नागरिक के रूप में पहुँचे बृद्ध महिला – पुरुष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अनिल कुमार मिश्रा एवं विशिष्ठ…
वेस्ट बोकारो, 12 मार्च, 2022: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अपनी सकारात्मक कार्रवाई नीति के तहत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ज्योति फेलोशिप अवार्ड समारोह में मेधावी एससी/एसटी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि के रूप में माधवी मिश्रा, आईएएस, उपायुक्त, रामगढ़ के साथ मनीष मिश्रा, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वेस्ट बोकारो और उसके आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर कुल 332 मेधावी एसटी/एससी को फेलोशिप प्रदान किया गया। इन टॉपर्स को सर्टिफिकेट और विजुअल डिक्शनरी के साथ नकद अनुदान दिया गया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थियों के बीच फेलोशिप के लिए 16.72 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 176 लड़कियों और 156 लड़कों को सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में टाटा स्टील के प्रयासों की सराहना करते हुए, माधवी मिश्रा, आईएएस, उपायुक्त, रामगढ़ ने कहा, “जिन विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया, उन सभी के लिए यह सिर्फ शुरुआत है। जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा कि जो भी इच्छुक हैं उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने और मुख्यधारा में आने के लिए एक मंच मिले। ज्योति फेलोशिप स्कॉलरशिप ऐसी ही एक पहल है। सम्मान वास्तव में लोगों को कड़ी मेहनत करने और अपने लिए एक बेहतर कल बनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। मैं विशेष रूप से उन सभी लड़कियों को बधाई देती हूँ जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वे अपने जैसे अन्य लोगों के लिए उदाहरण स्थापित कर रही हैं।” इस अवसर पर वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने कहा: “शिक्षा वह नींव है जिस पर भविष्य का सृजन होता है। टाटा स्टील अपनी विभिन्न कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत अपने संचालन क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर प्रयासरत है। ज्योति फेलोशिप कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को सेवा प्रदान करता है बल्कि उनके सपनों को भी जीवित रखता है। इस अवसर पर जोहानी टोप्पो, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, मांडू, जय कुमार राम, सर्किल अधिकारी, मांडू, अनुराग दीक्षित, हेड (क्यूएसईबी), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, रोहित प्रसाद, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, पंकज कुमार, हेड (स्टेकहोल्डर), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, गिरीश शर्मा, हेड (सिक्यूरिटी), वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, केशव रंजन, यूनिट हेड, टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- पोटका में जिला डी0एन0टी टीम के सौजन्य से कुष्ठ रोग के कारण आंख,हाथ तथा पैरों का देख-भाल के साथ दिव्यांग होने से बचाने के लिए एक दिवसीय पी.ओ.डी ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- पोटका में एक दिवसीय पी0ओ0डी ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 रजनी महाकुड़ के द्वारा किया गया। डॉ0 रजनी ने कहा कि सभी को मिल कर कुष्ठ उन्मूलन के लिए प्रयासरत करना चाहिए।कुष्ठ रोग का सही समय पर ईलाज कराने से दिव्यांगता से बचा जा…
जमशेदपुर संतोष कुमार अपर आयुक्त केन्द्रीय जीएसटी रांची जोन पटना द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई ! स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम के तहत बुलाई गई वर्चुअल मीटिंग को श्री दीपक अरोड़ा मुख्य आयुक्त सेंट्रल जीएसटी रांची जोन, पटना ने संबोधित किया। बैठक में राज्य भर के विभिन्न व्यापार प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से श्री पीयूष कुमार चौधरी एडवोकेट, सचिव कर और वित्त ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न मुद्दों को मुख्य आयुक्त के सामने रखा। उन्होंने मुख्य आयुक्त को बीआईएफए रिपोर्टिंग के नाम पर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी…
जामताड़ा। प्रतिभा किसी जगह या संसाधन की मोहताज नहीं होती है। जब चमकती है तो लोग वाह वाह करने से नहीं चूकते है। ऐसा साबित कर दिखाया है जामताड़ा जिला के उभरते डांसर अनामिका सिन्हा और विशाल पंडित ने। जिला की अनामिका सिन्हा, विशाल पंडित ने ढिशुम चैनल पर शुरू होने वाले डांस का तड़का सीजन 2 का स्टूडियो राउंड क्रैक किया है। विक्टर डांस किंगडम संस्थान के तीन छात्र इस लेवल के लिए ऑनलाइनऑडिशन के माध्यम से चुने गए थे। जिसमें स्टूडियो राउंड में दीप पिछड़ गया। वही दोनों डांसर अनामिका और विशाल ने मेगा ऑडिशन राउंड में अपनी…
जामताड़ा। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने जामताड़ा जिला में पहली बार किसी महिला को बड़ी जिम्मेवार सौंपा है। समाजसेविका सह नारी शक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष आभा आर्या को महासंगठन ने दायित्व सौंपते हुए जिलाध्यक्ष का पदभार दिया है। शनिवार को शहर के आर्या रेस्टोरेंट में तेली महासभा की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिले के तेली समाज के लोग उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू शामिल हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि जिलाध्यक्ष आभा आर्य के नेतृत्व में 11 अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित…
जमशेदपुर। कोल्हान के लोगों को अब अच्छे इलाज के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. आदित्यपुर के आयडा फेज सात में अॉटो क्लस्टर के ठीक बगल में एक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने जा रही है. शनिवार को नेताजी सुभाष ग्रुप की अोर से उक्त मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह उपस्थित थे. गौरतलब है कि नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा पटना के बिहटा में चार वर्षों से अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. फिलहाल वहां एमबीबीएस…
