महाराष्ट्र-हरियाणा में मिली कामयाबी पर कार्यकर्ताओ में उत्साह संवाददाता,जमशेदपुर,19अक्टूबर हरियाणा अ©र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता पर राजधानी रांची समेत राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा विजय जुलूस निकाल कर खुशियां मनायी गयी। हरियाणा में पूर्ण बहुमत और महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरने के मिले रुझान के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता व नेता जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में एकत्रित हो गए. ढोल-नगाडो के साथ भाजपा कार्यकत्र्ताओ ने जमकर खुशियां मनायी, वहीं इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने लोगो के बीच मिठाईयां बांटी गयी, वहीं पटाखे फोड़ कर और…
Author: BJNN Desk
संवाददाता.जमशेदपुर,19 अक्टुबर, म़ॉरीशस के 180 साल पुरा होने पर शहर के भोजपुरियाँ समाज के लोग भाग लेने जाँएगे, ये बाते सम्पुर्ण भोजपुरी विकास मंच महामंत्री प्रदीप कुमार भोजपुरी ने जमशेदपुर मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी ।उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में झारखंड से 13 भोजपुरी समाज के लोग भाग लेगें।जिसमे जमशेदपुर से 9.हजारीबाग-धनबाद से 1-1 और बोकारो से दो लोग शामील होगें,प्रदीप सिंह ने कहा कि मॉरीशस के बने 180 साल हो गया उसी के अवसर पर ईन्टरनेशनल सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है .जो 29 अक्टुबर से 04 नवंम्बर तक चलेगा .जिसका उदघाटन मॉरीशस के राष्ट्रपति…
जमशेदपुर,19 अक्टूबर जमशेदपुर के पश्छिम पूर्व विधायक सरयू राय ने आज मानगो के बालीगुमा क्षेत्र के गौड़ गोड़ा बस्ती में फुटबॉल मैंच का उद्घाटन किया। इस एक दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन वहाँ के आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा किया गया है। गौड़ गोड़ा में झारखंड सरकार की वन भूमि पर स्थित मैंदान में टुर्नामेंट हो रहा है। सरयू राय ने गौड़ गोड़ा के आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को आश्वासन दिया कि इस वन भूमि पर खेल का मैदान और पार्क बनने के लिए प्रस्ताव दिया जायेगा। इस बारे में उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आज पत्र…
संवाददाता,जमशेदपुर,19 अक्टूबर, जमशेदपुर के सुन्दर नगर थाना क्षेत्र में बीती रात तुरामडीह में चार युवको ने एक २२ वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले में जिला पुलिस ने चारो आरोपियों को धर दबोचा है और पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पत्रकारो को बताया कि पीड़ित के दिए बयान के अनुसार युवती घर में अपने भाई से झगड़ा कर जहर खाने के लिए रात में घर से बाहर निकल गयी थी…
पांच साल का काम पांच दिन में किया : बन्ना संवाददाता.जमशेदपुर .18 अक्टूबर जमशेदपुर के गैर टाटा इलाको मे जैसे मानगो, सोनारी, कदमा, शास्त्रीनगर में छ माह के अंदर पॉवर कट बंद होगा. मानगो बालीगुमा सुकना बस्ती में 100 मेगावॉट का ग्रीड स्थापित किया जा रहा है. इस परियोजना को साल 2010 में पूरा होना था. लेकिन जमीन की कमी के कारण यह मामला पिछले पांच सालों से लंबित पड़ा था. लेकिन कृषि मंत्री बनते ही स्थानीय कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने पांच दिनों में भूमि की कमी की समस्या को सुलझा दिया है. मानगो क्षेत्र की जरूरत 75…
राय ने बोला–कलमा’ पढक़र दोनों धर्म को धोखा दे रहै हैं बन्ना संवाददाता. जमशेदपुर ,18 अक्टुबर पूर्व विधायक सरयू राय ने कहा कि राज्य के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि जमशेदपुर के रानीकुदर बवाल में भाजपा का हाथ है. दरअसल कद्दावर नेता हिदायत खान के कांग्रेस छोडक़र जाने से पार्टी बौखला गई है और चाहती है कि मुस्लिम मतों का धु्रवीकरण हो. इसलिये भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है. अगर इस बवाल की जानकारी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को थी तो वे वहां क्यों नहीं पहुंचे. श्री राय शनिवार को साकची मंडल कार्यालय…
संवाददाता.जमशेदपुर,18 अक्टुबर स्थानीय विधायक रघुवर दास ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा विधायक निधि से बनाए गए छह योजनाओं का उद्घाटन किया। दास ने एक करोड़ 60 लाख 17 हजार चार सौ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें टुइलाडुंगरी, केबुल बस्ती, कैलाशनगर, आदर्श कालोनी, जोजोबेड़ा, एग्रिको, मोहरदा, रमनी फ्लैट, बिरसानगर, शांतिनगर, नंदनगर, प्रगतिनगर, नानकनगर, न्यूबाराद्वारी, केबुल टाउन बस्ती, मिथिला कॉलोनी, टिनप्लेट, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, ईस्ट बंगाल कॉलोनी, कान्हू भट्टा सहित अन्य क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। विकास योजनाओं में सड़क, नाली के अलावा विद्यालयों के कमरे, सामुदायिक भवन और शौचालय…
संजीव कुमार बने जमशेदपुर के सिटी एसपी रांची,18अक्टूबर। झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य सरकार ने आज बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के अधिकारियो का तबादला करते हुए कई जिल के पुलिस अधीक्षक¨के ¨ बदल दिया है। गृह विभाग द्वारा भापुसे के 26 अधिकारियो के स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। चुनाव के ठीक पहले राज्य सरकार ने 24जिलो में से 10 जिलो सरायकेला-खरसावां, पाकुड़,हजारीबाग, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, चतरा, गढ़वा, रामगढ़ व गोड्डा जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। इसके अलावा रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक अौर जमशेदपुर के नगर…
संवाददाता,जमशेदपुर.18 अक्टुबर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन के सहयोगी से बी. पी. ऑयल मिल्स के संयोजन में आयोजित 368वें नेत्र शिविर का शुभारंभ आज नेत्र रोगियों के जांच के साथ बागबेड़ा थाना चैक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ। आज इस अवसर पर 130 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। जांच के क्रम में 52 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया, साथ ही आंखों की अन्य…
संवाददाता.जमशेदपुर , 18 अक्टुबर जमशेदपुर के जादुगोङा के शंकरदा पंचायत अन्तर्गत शंकरदा में झापान का आयोजन किया गया । पुरुलीया के ओझो द्वारा नाग साॅप का खेल दिखाया गया जिसमें आसपास से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे । जहरीले साॅपों का अनोखा खेल दिखाया गया । मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद दुखनीमाई सरदार उपस्थित थे । माॅ मनसा पुजा कमिटि का झापान का ये चौथा वर्ष हैं हर वर्ष झापान का आयोजन किया जाता हैं । उतरी पोटका के जिला परिषद अपने स्वंय के देखरेख में पुजा का आयोजन बडे ही भक्ति भाव के साथ मनाते…
